पहलगाम हमले में शामिल होने से अब TRF क्यों कर रहा है इनकार !

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था. इसके बाद अब द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी बयान जारी कर पहलगाम हमले से पल्ला झाड़ लिया है. समूह ने एक पोस्ट जारी कर कहा कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पहलगाम की घटना में किसी भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अप्रैल 2025, 06:28 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहलगाम हमले में शामिल होने से अब TRF क्यों कर रहा है इनकार !
Photo: UB India News Archive

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर कमांडर सैफुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया था. इसके बाद अब द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी बयान जारी कर पहलगाम हमले से पल्ला झाड़ लिया है. समूह ने एक पोस्ट जारी कर कहा कि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पहलगाम की घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से साफ इनकार करता है. TRF को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है. ये जल्दबाजी में लिया गया फैसला है. यह कश्मीरी प्रतिरोध को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा है.

TRF ने पोस्ट में लिखा, ‘पहलगाम में हमले के तुरंत बाद हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म से झूठा मैसेज पोस्ट किया गया था. जांच के बाद पता चला कि यह साइबर अटैक की वजह से पोस्ट किया गया था. हम उल्लंघन का पता लगाने के लिए पूरी जांच कर रहे हैं.’ इतना ही नहीं आतंकी संगठन ने इस साइबर अटैक का जिम्मेदार भी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को ठहरा दिया.

डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का वीडियो
पहलगाम हमले के बाद  लश्कर ए तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने आतंकी हमले से खुद को जिम्मेदार मानने से इंकार कर दिया था. वीडियो में उसने कहा था कि हम इस हमले की निंदा करते हैं. इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है. भारत की मीडिया और सरकार ने बिना प्रमाण हमें और पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा दिया. यह एक साजिश है. इतना ही नहीं, उसने भारत को जंगी दुश्मन बताते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है. उसने कश्मीर में 10 लाख फौज भेजकर जंग का माहौल बना दिया है. कसूरी के इस बयान को डैमेज कंट्रोल की कोशिश माना जा रहा है, जिससे पाकिस्तान और आतंकी संगठनों पर बने अंतरराष्ट्रीय दबाव को कम किया जा सके.  कसूरी का कहना है कि भारत ने खुद ही पहलगाम में हमला करवाया है और वही इसका जिम्मेदार है. यह उसकी साजिश है.

दिखने लगा असर, आतंकियों की टूटेगी कमर

पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंकियों के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी। इसका असर अब साफ दिखने लगा है। आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर का डिप्टी चीफ अब कैमरे के सामने आकर गिड़गिड़ा रहा है और कह रहा है कि यह हमला उसने नहीं कराया है। वह खुद को बेकसूर बता रहा है।

सैफुल्लाह कसूरी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमने उसने नहीं कराए। उन हमलों के पीछे उसका हाथ नहीं है। वीडियो में भी सैफुल्लाह कसूरी काफी डरा हुआ लग रहा है। देखिए इस वीडियो में क्या बोल रहा है लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी।

सैफुल्लाह कसूरी ने आगे कहा कि ‘भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। वो पाकिस्तान के पानी को रोकना चाहता है। पाकिस्तान को तबाह करना चाहता है।’ पाकिस्तानी आतंकी ने भारत के खिलाफ जहर उगला और जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की मौजूदगी को लेकर बयान दिया। उसने कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में 10 लाख से ज्यादा फौज भेजी हुई है और अब वह पाकिस्तान की शांति को भी बर्बाद करना चाहता है।

सैफुल्लाह खालिद अपने बयान में भारत के कहर से बचाने के लिए दुनिया से गुहार भी लगाई। उसने कहा, ‘हम दुनिया से ये गुहार लगाते हैं कि वो आंखें बंद करके भारत की हिमायत करने के बजाय हक का साथ दे। इस दौरान उसने पहलगाम हमले को भारत की साजिश बता डाला और कहा कि इसका पाकिस्तान और पाकिस्तान के किसी नागरिक के साथ कोई ताल्लुक नहीं है।’

कुछ दिन पहले धमकी दे रहा था सैफुल्लाह

तो आपने देखा कि किस तरह से आतंकियों को यह आका खुद को बेकसूर बता रहा है।  सैफुल्लाह लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेहद करीबी है। बड़े-बड़े आतंकी हमलों के पीछे उसका हाथ रहा है। लेकिन भारत की सख्ती से अब उसके बयान बदलने लगे हैं। अब हम आपको वह वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें कुछ दिन पहले सैफुल्लाह किस तरह से धमकी दे रहा था।

कब हुआ था आतंकी हमला?
पहलगाम आतंकी हमला मंगलवार (22 अप्रैल) को हुआ था. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 2 विदेश नागरिक भी शामिल है. घटना के तुरंत बाद सरकार हरकत में आ गई थी. उन्होंने तुरंत आरोपी आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बैठक की गई, जिसमें पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए. बता दें कि पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए थे, जिसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर ही विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA प्रमुख अजीत डोभाल से बातचीत की थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰