पहलगाम हमले का पाकिस्तान से कैसे बदला लेगा भारत?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 हिन्दुओं के नरसंहार भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डालने के बाद से पाकिस्तान खौफ में है. यही वजह है कि कभी घबराहट में पाकिस्तान गीदड़भभकी दे रहा है, तो कभी कुछ देशों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अप्रैल 2025, 06:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पहलगाम हमले का पाकिस्तान से कैसे बदला लेगा भारत?
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 हिन्दुओं के नरसंहार भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डालने के बाद से पाकिस्तान खौफ में है. यही वजह है कि कभी घबराहट में पाकिस्तान गीदड़भभकी दे रहा है, तो कभी कुछ देशों को फोन कर उन्हें मौजूदा हालात के बारे में बता रहा है. हालांकि भारत का यह एक्शन तो बस ट्रेलर है और रक्षा सूत्रों की मानें तो असली स्ट्राइक अभी होनी बाकी है. सूत्रों के मुताबिक, भारत अब पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है.

ताजा जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इसहाक डार ने अजरबैजान और मिस्र के विदेश मंत्रियों से फोन पर बातचीत की है और उन्हें मौजूदा हालात की जानकारी भी दी है. पाकिस्तान उम्मीद कर रहा है कि अजरबैजान और मिस्र उसका सहयोग करेंगे. उधर पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री ने भारत को गीदड़भभकी दी है. भारत के सिंधु जल समझौते को रोकने पर उन्होंने कहा कि भारत ने पानी रोका तो वह जंग के लिए तैयार रहे, क्योंकि पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है.

सेना का क्या है प्लान?
उधर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सरकार से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत अब ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें देश की सीमा के भीतर रहते हुए ही दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा सके. यानी बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा पार किए, भारतीय सेना आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बना सकती है.

क्या फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक?
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि सैन्य बदले की तैयारी पूरी है. चर्चा इस बात पर हो रही है कि स्ट्राइक किस प्रकार की होगी. 2019 के पुलवामा हमले के बाद जिस तरह भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी, वैसी ही किसी सटीक और निर्णायक कार्रवाई की संभावना को लेकर मंथन जारी है.

सेना के उत्तरी कमान के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) जनरल डीएस हुड्डा ने भी इस बात की पुष्टि की कि जमीनी और हवाई, दोनों तरह के ऑप्शन खुले हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ लक्ष्यों को अपनी ही सीमा से भी नष्ट किया जा सकता है. ड्रोन हमलों का विकल्प भी मौजूद है. वायुसेना के पास अटैक ड्रोन हैं, और जरूरत पड़ने पर ग्राउंड फोर्सेस का भी इस्तेमाल हो सकता है.’

पाकिस्तान और उसके आतंकियों की कांप उठेगी रूह
सरकारी सूत्रों ने पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को ‘अस्वीकार्य’ बताया है. उनका कहना है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के इशारे पर किया गया हो सकता है, जो पाकिस्तान की भीतरी अव्यवस्था और आर्थिक संकट के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार में गुरुवार को एक जनसभा में कड़े शब्दों में कहा था, ‘भारत हर आतंकी और उनके मददगारों को ढूंढेगा, ट्रैक करेगा और सजा देगा… अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है.’ ऐसे में अब साफ है कि सिंधु जल संधि का निलंबन भारत के एक्शन का महज एक ट्रेलर है और असली जवाब यानी सैन्य कार्रवाई की तैयारी अब अंतिम चरण में है. भारत सरकार का संदेश बिल्कुल साफ है- आतंकी हमले का जवाब इस बार बेहद करारा और निर्णायक होगा, जिससे पाकिस्तान और उसकी सरपरस्ती में पल रहे आतंकियों की रूह तक कांप उठेगी.

Categories: सेना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून