NIA ने शुरू की पहलगाम हमले की जांच, चप्पा-चप्पा छानेंगे फॉरेंसिक एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ले ली है. आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. इस मामले में अब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अप्रैल 2025, 06:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NIA ने शुरू की पहलगाम हमले की जांच, चप्पा-चप्पा छानेंगे फॉरेंसिक एक्सपर्ट
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ले ली है. आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे. इस मामले में अब NIA ने हर बारीखी बिंदू जांच तेज कर दी है. इसके साथ ही घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

NIA की टीम आतंकी हमले के बाद से ही पहलगाम में मौजूद है और मौके का निरीक्षण कर चुकी है. एजेंसी की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटाने में जुट चुकी है. हरे-भरे घांस के मैदान में एंट्री और एग्जिट गेटों पर तलाश की जा रही है.NIA इस हमले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल्स, स्थानीय नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल्स की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों से हो रही पूछताछ

पहलगाम में आतंकियों ने लोगों को उनका धर्म पूछ कर निशाना बनाया है. इस दौरान वहां कई और लोग मौजूद थे. जिन्होंने पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा है. इन्हीं लोगों से एनआईए के आईजी, एक डीआईजी और एक एसपी की टीम पूछताछ कर रही है. टीम की कोशिश है कि इन लोगों से कुछ ऐसी जानकारी मिले जो उन आतंकियों तक पहुंचने में मदद कर सके. यही कारण है कि टीम लोगों से कई बार पूछताछ कर रही है.

महत्वपूर्ण दस्तावेज को लेगी अपने कब्जे में

NIA अब इस मामले से जुड़ी प्राथमिक जांच रिपोर्ट (FIR), केस डायरी, सबूत और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ स्थानीय पुलिस से अपने कब्जे में लेगी, ताकि इस जांच को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके. इससे पहले शुरुआती जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी, लेकिन हमले की गंभीरता और इसकी बड़ी साजिश की संभावनाओं को देखते हुए इसे अब केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिया गया है.

आतंकी नेटवर्क की भी जांच करेगी जांच

जांच एजेंसी हमले के पीछे की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए डिजिटल सबूतों, कॉल डाटा रिकॉर्ड्स (CDRs), सोशल मीडिया गतिविधियों और सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क की भी जांच करेगी. इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार किए गए या संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जाएगी.

एंट्री और एग्जिट गेट पर सुबूत खंगाल रही टीम

आतंकवादी किस तरीके से घास के मैदान में इतने हथियारों के साथ पहुंचे इस बारे में अब तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है. यही कारण है कि टीम एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बारीखी से जांच कर रही है. फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से टीमें पूरे इलाके को खंगाल रही है. ताकि आतंकी साजिश को उजागर करने वाले सबूतों को उजागर किया जा सके.

आतंकवादियों की कार्यप्रणाली के सुराग के लिए एनआईए की जांच करने वाली टीमें प्रवेश और निकास बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही हैं. फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की सहायता से टीमें पूरे क्षेत्र की गहन जांच कर रही हैं, ताकि उस आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके, जिसके कारण यह भयावह हमला हुआ, जिसने देश को झकझोर कर रख दिया है

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰