क्या भारत इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी पर करेगा हमला,ऐसा क्यो बोले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ………………….

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े फैसलों ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया है. भारत को गीदड़भभकी देने वाले इस देश के नेताओं के अब सुर बदलने लगे हैं. सिंधु जल समझौता स्थगित होने से PAK में खलबली मच गई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने समा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अप्रैल 2025, 07:30 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या भारत इस्लामाबाद, कराची, रावलपिंडी पर करेगा हमला,ऐसा क्यो बोले ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ………………….
Photo: UB India News Archive

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े फैसलों ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया है. भारत को गीदड़भभकी देने वाले इस देश के नेताओं के अब सुर बदलने लगे हैं. सिंधु जल समझौता स्थगित होने से PAK में खलबली मच गई है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने समा टीवी से बात करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान न तो संघर्ष चाहता है और न ही वह परमाणु ऊर्जा के उपयोग पर विचार कर रहा है.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के पास जो परमाणु क्षमता है वो महत्वपूर्ण रूप से पाकिस्तान के अस्तित्व की गारंटी है.

‘हमारा भारत के साथ युद्ध करने का कोई इरादा नहीं’
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हम इसलिए न्यूक्लियर पावर नहीं हैं कि हम वॉर चाहते हैं. हमने इसलिए परमाणु बम बनाए ताकि हम अपनी संप्रभुता को बकरार रख सकें. उन्होंने आगे कहा कि हमारा भारत के साथ युद्ध करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर भारत ने हम पर हमला किया तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे. पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देगा.

‘भारत पाकिस्तान के मुख्य शहरों पर हमले की योजना बना रहा’
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक ये कंफर्म है कि भारत पाकिस्तान के कई मुख्य शहरों पर हमले की योजना बना रहा है. ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के प्रतिबंधित संगठनों जैसे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी BLA और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान TTP को बम और हथियार मुहैया करा रहा है ताकि पाकिस्तान में अराजकता फैलाई जा सके.

‘पाकिस्तान इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में लेकर जाएगा’
उन्होंने कहा, ‘भारत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में खून-खराबे का समर्थन कर रहा है. बीएलए और टीटीपी भारत के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं. उनका लक्ष्य पाकिस्तान के सभी चार प्रांतों में अराजकता फैलाना है.’ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए भारत पर आतंकवाद को प्रायोजित करने का वैश्विक ट्रैक रिकॉर्ड रखने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों में कथित संलिप्तता के कारण भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

भारत के सिंधु जल समझौता रद्द करने पर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ये बहुत ही खतरनाक है. पाकिस्तान इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में लेकर जाएगा.

पाकिस्तानी रेल मंत्री ने गीदड़भभकी

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद पड़ोसी मुल्क बौखला गया है. इस बीच पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर हमारा पानी बंद करेंगे तो जंग के लिए तैयार हो जाएं. हमने गौरी, शाहीन, गजनवी और 130 परमाणु हथियार सिर्फ हिंदुस्तान के लिए रखे हैं. इनका रुख हिंदुस्तान की तरफ है.

भारत ने तेज तर्रार एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को खत्म करने का फैसला लिया. इस वजह से पाकिस्तान की ओर जाने वाला पानी रोक दिया गया है. इसके अलावा पाकिस्तानी उच्चायुक्त से कई अधिकारियों को जाने का आदेश दे दिया गया है. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद कर दिया है और शिमला एग्रीमेंट को रद्द कर दिया है.

पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी का ऐलान
जम्मू-कश्मीर के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे. इस घटना के बाद  भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच पाकिस्तान ने युद्ध जैसी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है. पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने ऐलान किया है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों को पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के अधीन कर दिया गया है. इस कदम का उद्देश्य सैन्य उपकरणों और हथियारों के तेजी से परिवहन को सुनिश्चित करना है, ताकि संभावित युद्ध की स्थिति में फौजी तैयारियों में कोई देरी न हो.

पाकिस्तान रेलवे अब सेना के नियंत्रण में
पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी के अनुसार सभी रेलवे स्टेशनों पर सैनिक डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं. पूरा लॉजिस्टिक सिस्टम अब सशस्त्र बलों के नियंत्रण में है.टैंक, भारी हथियार और अन्य सैन्य उपकरण अब सीधे रेलवे के माध्यम से आवश्यकता अनुसार स्थानांतरित किए जा सकते हैं. अब्बासी ने कहा, “हमारे अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं और आवश्यकता पड़ने पर सेना के निर्देशानुसार कार्य करेंगे.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰