पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन है. भारत सरकार ने 48 घंटे की समय सीमा निर्धारित की थी, जिसके बाद शॉर्ट टर्म वीजा अमान्य हो जाएंगे. अटारी-वाघा सीमा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखी जा रही है जो अपने देश लौट रहे हैं. ये कदम पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अप्रैल 2025, 07:37 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का आज आखिरी दिन है. भारत सरकार ने 48 घंटे की समय सीमा निर्धारित की थी, जिसके बाद शॉर्ट टर्म वीजा अमान्य हो जाएंगे. अटारी-वाघा सीमा पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों की भीड़ देखी जा रही है जो अपने देश लौट रहे हैं. ये कदम पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया है. महाराष्ट्र में लगभग 5000, तेलंगाना में 232 और बिहार में 27 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद थे. कई पाकिस्तानी नागरिकों ने इलाज के लिए भारत का दौरा किया था और उन्हें अचानक वापस जाना पड़ रहा है, जिससे वो भावुक हैं. कई परिवारों को अपने प्रियजनों को पीछे छोड़कर जाना पड़ रहा है क्योंकि उनके पास भारतीय पासपोर्ट हैं और उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं है.

450 से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे

  • वाघा सीमा के रास्ते पिछले तीन दिनों में 450 से अधिक भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौट चुके हैं.
  • पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर वीजा रद्द होने के कारण ये लोग अपने देश लौट गये हैं.
  • शनिवार को रवाना होने वालों में 23 भारतीय भी शामिल हैं, जो पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 की प्रसारण कंपनी का हिस्सा थे.
  • शनिवार को सीमा पार करने वाले भारतीयों की वास्तविक संख्या बाद में पता चलेगी.
  • अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 300 भारतीय और बृहस्पतिवार को लगभग 100 भारतीय इसी रास्ते से स्वदेश लौटे.
  • उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 200 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से स्वदेश लौट आये हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके राज्य में मौजूद लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेज दिया है. डीजीपी प्रशांत कुमार ने साफ़ किया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के आधार पर जिन-जिन श्रेणी के पाकिस्तानी वीज़ा पर भारत आए लोगों को निर्वासित करने को कहा गया था,  उन पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित किए जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.  उन्होंने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिक अभी बचा हुआ है जो 30 अप्रैल को पाकिस्तान वापस चला जायेगा.

डीजीपी प्रशांत कुमार की तरफ़ से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि अर्न्तराष्ट्रीय और अन्तर्राज्यीय बार्डर वाले जिलों में प्रभावी चेकिंग कराई जाए. साथ ही सभी टोल प्लाजा पर भी आवश्यक पुलिस प्रबन्ध और निगरानी की जाए. इसके अलावा नेपाल की सीमा से सटे महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्वार्थनगर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच और बलरामपुर में पुलिस एसएसबी के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर चेक पोस्टों पर निगरान करे.

बिहार में मौजूद सभी पाकिस्तानी वापस लौटे

इस तरह से बिहार सरकार ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में राज्य में अल्पकालिक वीजा पर आये सभी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल की तय समय सीमा से पहले ही लौट गये हैं. राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा वीजा और पर्यटन वीजा पर आए कुल 19 पाकिस्तानी नागरिक 25 अप्रैल या उससे पहले राज्य छोड़ कर चले गए. यह विवरण उन पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित है जो जनवरी 2025 के बाद विभिन्न श्रेणी के वीजा पर राज्य में आये थे.

Latest and Breaking News on NDTV

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया, ‘‘जिलों से सूचना मिली है कि राज्य में अब कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं है जो वापस लौटने वाला हो. केवल वे पाकिस्तानी नागरिक ही राज्य में रह रहे हैं जो चिकित्सा वीजा और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर आए हैं. पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होगा.’

एक्शन में महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने शनिवार को कहा कि राज्य में 5,000 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 1000 अल्पकालिक वीजा पर हैं और उन्हें केंद्र के निर्देशानुसार देश छोड़ने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पिछले 8-10 वर्षों से भारत में रह रहे हैं, कुछ का यहां विवाह हुआ है और कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट जमा कर दिया है और भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है.

कदम ने कहा, ‘‘मेरे अनुमान के अनुसार 4,000 दीर्घकालिक वीजा धारक हो सकते हैं, जिनमें से 1,000 दक्षेस वीजा धारक हैं, जो फिल्म कार्य, चिकित्सा, पत्रकारिता, व्यक्तिगत कार्य के लिए राज्य में आए हैं.” अल्पकालिक वीजा धारकों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है, जबकि चिकित्सा वीजा वालों को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है.

वहीं दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित समय से ज्यादा समय तक रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में मदद करने और तत्काल नजदीकी थाने को सूचित करने की शनिवार को अपील की. सूद ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार के निर्णय के अनुरूप उन्होंने पहले ही पुलिस को सलाह दी है कि वे उन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें जो राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे हैं और उनके निर्वासन के लिए अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय करें.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰