चीन ने एक बार फिर भारत को दिया दगा, किया पाकिस्तान का समर्थन ………..

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर जंग के मुहाने पर खड़े हैं. भारत ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वह इस हमले के गुनहगारों और साजिशकर्ताओं को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा. इसका असर दिखने लगा है. दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आने लगी है. इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अप्रैल 2025, 05:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चीन ने एक बार फिर भारत को दिया दगा, किया पाकिस्तान का समर्थन ………..
Photo: UB India News Archive

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान एक बार फिर जंग के मुहाने पर खड़े हैं. भारत ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वह इस हमले के गुनहगारों और साजिशकर्ताओं को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा. इसका असर दिखने लगा है. दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आने लगी है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी सक्रिय हो गया है. इसमें सबसे अहम भूमिका चीन की है. चीन ने पहलगाम हमले की न्यूट्रल जांच करने की पाकिस्तान की मांग का समर्थन कर एक तरह से इस मुद्दे पर भारत से दूरी बना ली है. यह एक तरह से चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन है.

चीन और पाकिस्तान संबंधों के इतिहास पर नजर डालें तो पाएंगे तो 1950 के दशक में दोनों देशों के रिश्ते में गर्माहट की शुरुआत हुई. उस वक्त दोनों देशों ने औपचारिक कूटनीतिक संबंध स्थापित किए. 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद यह दोस्ती और मजबूत हुई, क्योंकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ चीन को एक रणनीतिक साझेदार के रूप में देखा. बदले में चीन ने पाकिस्तान को सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक सहायता प्रदान की. खासकर कश्मीर मुद्दे पर उसे चीन का समर्थन मिला. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन ने बार-बार कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन किया. वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद भी चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया.

पहलगाम हमले के बाद शुरू में चीन ने हर तरह के आतंकवाद का निंदा की. इससे उम्मीद जगी कि चीन इस बार आंख मूंदकर पाकिस्तान के साथ नहीं जा जाएगा. लेकिन, रविवार को उसने पाकिस्तान की न्यूट्रल जांच की मांग का समर्थन कर भारत के खिलाफ जाने का संकेत दे दिया. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद इशाक डार के साथ फोन पर बातचीत में तनाव कम करने की अपील की. साथ ही पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं का समर्थन किया.

चीन के लिए पाकिस्तान एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है जो भारत को दक्षिण एशिया में संतुलित करने में मदद करता है. चीन इस वक्त चुनौती का सामना कर रहा है. वह भारत की बढ़ती आर्थिक और सैन्य शक्ति से असहज है. साथ ही अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ इसके मजबूत संबंध इस वक्त ठीक नहीं चल रहे हैं. भारत को कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उलझाए रखने से चीन भारत की क्षेत्रीय और वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को सीमित कर सकता है. जानकारों का भी मानना है कि चीन दक्षिण एशिया में तनाव को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करके अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करता है.

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी)
सीपीईसी चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) का हिस्सा है. यह चीन और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग का आधार है. यह 46 बिलियन डॉलर की परियोजना ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ती है, जिससे चीन को हिंद महासागर तक तेज और सुरक्षित पहुंच मिलती है. भारत ने इस परियोजना का विरोध किया है, क्योंकि यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से होकर गुजरती है. इस संदर्भ में पाकिस्तान का समर्थन करके चीन अपनी आर्थिक और सामरिक हितों की रक्षा करता है.

सैन्य और सामरिक
पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका है. पाकिस्तान इस वक्त चीनी तकनीक पर निर्भरता है. वह भारी मात्रा में चीन से हथियार खरीद रहा है. इससे परोक्ष तौर पर पाकिस्तानी सेना पर चीन का नियंत्रण हो जाता है. इसके अलावा ग्वादर बंदरगाह को भविष्य में नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित करने की संभावना चीन को हिंद महासागर में रणनीतिक बढ़त दे सकती है.

वैश्विक स्तर पर चीन संयुक्त राष्ट्र और अन्य मंचों पर पाकिस्तान का समर्थन करके अपनी स्थिति को मजबूत करता है. इससे चीन को दक्षिण एशिया में खुद को एक मध्यस्थ के रूप में पेश करने का मौका मिला है. इसके अलावा अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत होने के कारण चीन पाकिस्तान के जरिए भारत पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाए रखना चाहता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰