महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, WAVES कार्यक्रम का किया उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक और शानदार शुरुआत के लिए मैं देश और विदेश के सभी महानुभावों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। आप सबका अभिनंदन करता हूं। आज एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 1 मई 2025, 06:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, WAVES कार्यक्रम का किया उद्घाटन
Photo: UB India News Archive

पीएम नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक और शानदार शुरुआत के लिए मैं देश और विदेश के सभी महानुभावों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। आप सबका अभिनंदन करता हूं। आज एक मई है। आज से 112 साल पहले 3 मई 1913, को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रीलीज हुई थी। इसके निर्माता दादा साहब फाल्के थे। कल ही उनकी जन्म जयंती थी। बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है। रूस में राजकपूर की पॉपुलैरिटी है।

क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, ‘6 से 7 साल पहले जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का अवसर आया तो 150 देशों के गायक-गायिकाओं को गांधी जी का प्रिय गीत गाने के लिए प्रेरित किया। इसका एक बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। दुनिया एक साथ आ गई। यहां भी कई लोग बैठे हैं जिन्होंने गांधी 150 के समय अपने वीडियो बनाए थे। गांधी के विचारों को आगे बढ़ाया था। भारत और दुनियाभर के क्रिएटिव वर्ल्ड की ताकत मिलकर क्या कमाल कर सकती है, इसकी एक झलक हम तब देख चुके हैं। जैसे नया सूरज उगते  ही आकाश को रंग देता है, वैसे ही समिति अपने पहले पल से ही चमकने लगी है।’

प्रधानमंत्री मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में भारत के अपनी तरह के पहलेविश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 (वेव्स)  का उद्घाटन किया। “कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज” टैगलाइन के साथ चार दिवसीय यह शिखर सम्मेलन दुनिया भर के क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के दिग्गजों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाकर भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है। रचनात्मकता, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का लाभ उठाकर एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप, वेव्स में फिल्मों, ओटीटी, गेमिंग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई, एवीजीसी-एक्सआर, प्रसारण और उभरती तकनीक को एकीकृत किया जाएगा, जिससे यह भारत के मीडिया और मनोरंजन कौशल का एक व्यापक प्रदर्शन बन जाएगा। वेव्स का लक्ष्य 2029 तक 50 बिलियन डॉलर का बाजार खोलना है, जिससे वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार होगा।

क्रिएटोस्फियर का दौरा करेंगे पीएम मोदी

इस दौरान प्रधानमंत्री क्रिएटोस्फियर का दौरा करेंगे और करीब एक साल पहले शुरू की गई 32 क्रिएट इन इंडिया चुनौतियों में से चुने गए क्रिएटर्स से बातचीत करेंगे, जिसके लिए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। वे भारत मंडप का भी दौरा करेंगे। वेव्स 2025 में 90 से ज्यादा देशों के लोग हिस्सा लेंगे, जिसमें 10,000 से ज्यादा प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर, 300 से ज्यादा कंपनियां और 350 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन में 42 पूर्ण सत्र, 39 ब्रेकआउट सत्र और 32 मास्टरक्लास होंगे, जो प्रसारण, इन्फोटेनमेंट, एवीजीसी-एक्सआर, फिल्म और डिजिटल मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने Waves का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी 8,900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय गहरा जल बहुउद्देशीय बंदरगाह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह देश का पहला समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह है जो विकसित भारत के एकीकृत दृष्टिकोण के तहत भारत के समुद्री क्षेत्र में किए जा रहे परिवर्तनकारी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा आध्र प्रदेश के अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰