टेंडर घोटाला : ठेकेदार रिशु श्री ने IAS संजीव हंस समेत कई बड़े अधिकारियों को दी थी रिश्वत !

निलंबित आईएएस संजीव हंस, सरकारी विभागों में ठेकेदारी दिलाने का बिचौलिया रिशुश्री और रिशुश्री के दो स्टाफ संतोष कुमार एवं पवन कुमार पर विशेष निगरानी इकाई में केस दर्ज होने के बाद कई ठेकेदार और राज्य सरकार के अफसर रडार पर हैं। एसवीयू ने जांच शुरू कर दी है। रिशुश्री जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 4 मई 2025, 04:49 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
टेंडर घोटाला : ठेकेदार रिशु श्री ने IAS संजीव हंस समेत कई बड़े अधिकारियों को दी थी रिश्वत !
Photo: UB India News Archive

निलंबित आईएएस संजीव हंस, सरकारी विभागों में ठेकेदारी दिलाने का बिचौलिया रिशुश्री और रिशुश्री के दो स्टाफ संतोष कुमार एवं पवन कुमार पर विशेष निगरानी इकाई में केस दर्ज होने के बाद कई ठेकेदार और राज्य सरकार के अफसर रडार पर हैं। एसवीयू ने जांच शुरू कर दी है।

रिशुश्री जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, लघु जल संसाधान और पथ निर्माण विभाग में ठेकेदारी दिलाता था। संतोष रिलायबल इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में रिशुश्री का स्टाफ है, जबकि पवन कुमार मातृस्वा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। सूत्रों के अनुसार, एसवीयू इन सभी आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। एसवीयू इन विभागों में हुए टेंडर घोटाले में हुए लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। रिशुश्री का कार्यालय पटना के मीठापुर में है। संजीव पर पहले से ईडी और एसवीयू में केस दर्ज है। दर्ज केस में बिहार सरकार के कई अन्य अधिकारी भी हैं।

अहमदाबाद की कंपनी को दिलाया था ठेका दर्ज केस के अनुसार, जल संसाधन विभाग ने वीरपुर, सुपौल में फिजिकल मॉडलिंग सेंटर की स्थापना के लिए 125 करोड़ की अनुमानित लागत से एक टेंडर निकाला था। रिशुश्री ने जल संसाधन विभाग में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए यह टेंडर अहमदाबाद की कंपनी शेवरोक्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दिलवाया और बाद में इस काम को मातृस्वा कंस्ट्रक्शन को उप ठेके पर दे दिया। मातृस्वा कंस्ट्रक्शन कंपनी रिशुश्री के करीबी सहयोगी और कर्मचारी संतोष कुमार की कंपनी है। संतोष कुमार रिशुश्री की कंपनी रिलायबल इंफ्रा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का कर्मी है। जांच के दौरान ईडी ने मेसर्स मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के शांति कुंज एसके विहार, पटना स्थित कार्यालय परिसर में तलाशी अभियान चलाया और पाया कि पवन कुमार नामक व्यक्ति मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्य कर रहा है। पवन के ठिकाने से ईडी ने कई दस्तावेज/शीट जब्त किया था।

10% कमीशन लिया जाता था टेंडर में

आरोप है कि रिशुश्री टेंडर में शामिल करवाकर हेराफेरी करता हैं। जब बिहार सरकार के कोई विभाग टेंडर जारी करता है तो रिशुश्री के माध्यम से संपर्क करने वाली कंपनी को ठेका मिल जाता था। टेंडर लेने वाली कंपनी रिशु श्री को अनुबंध मूल्य का 8-10% कमीशन देती थी। इसका एक बड़ा हिस्सा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ भी देने की बात सामने आ रही है। यही नहीं ईडी की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी दिखाने के लिए रिशुश्री अपनी संस्थाओं को टेंडर के लिए पेटी कांट्रेक्टर में नियुक्त करता है और उन्हें समय-समय पर बढ़ा चढ़ाकर बिल देता था।

ईडी को मिले कई अहम दस्तावेज

गुरुवार को दर्ज एफआईआर में आईएएस संजीव हंस, ठेकेदार रिशु श्री, उसके कर्मी संतोष कुमार व निजी कंपनी के निदेशक पवन कुमार सहित कई अज्ञात अधिकारियों को आरोपित बनाया गया है. एफआईआर के अनुसार, ठेकेदार रिशु श्री के ठिकानों पर ईडी की हुई छापेमारी के दौरान टीम को कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसके आधार पर अलग-अलग विभागों के कई अधिकारियों को टेंडर मैनेज करने के बदले रिश्वत दिए जाने की बात है.

बिल के बाद भी दी गई मोटी रकम

ईडी ने उदाहरण के तौर पर बताया कि नगर विकास विभाग से जुड़ी 33 नालों की जैविक सफाई योजना, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर एसटीपी एवं सीवेज नेटवर्क योजना और बिहार शरीफ स्मार्ट रोड परियोजनाओं के तहत भुगतान में पाया गया कि इनसे जुड़े ठेकेदारों को एडवांस में और बिल भुगतान के समय अन्य खर्चों के रूप में भारी भुगतान किया गया है. माना गया है कि यह राशि कर्मियों को रिश्वत देने में इस्तेमाल की गई है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰