मशहूर शायर जावेद अख़्तर ने कहा है कि अब पाकिस्तान को घर में घुसकर ही मारना चाहिए। पहलगाम में पाकिस्तानी दहशतगर्दों ने जो कत्लेआम मचाया, उसके बाद पाकिस्तान के साथ किसी तरह के रहम की गुंजाइश नहीं रह गई है। जावेद अख़्तर ने कहा कि जनरल आसिम मुनीर तो पागल है, वो पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के जज्बात की भी कद्र नहीं करता। ऐसे शख़्स के साथ कोई मुरव्वत, कोई रहम नहीं होना चाहिए। जावेद अख़्तर ने कहा कि पाकिस्तान को भारत ने कई बार जंग में हराया है लेकिन ये सबक़ पाकिस्तान भूल गया है। इसलिए, अब वक़्त आ गया है जब पाकिस्तान को ऐसा पाठ पढ़ाया जाए कि वो हमेशा याद रखे। कल जुमे के दिन श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक, मुंबई से लेकर कोलकाता तक, अहमदाबाद से लेकर हैदराबाद तक की मस्जिदों में नमाज के बाद पहलगाम हमले के विरोध में मुस्लिम भाइयों ने जबरदस्त प्रोटेस्ट किए, पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने की मांग की। श्रीनगर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद हुई तकरीर में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज़ उमर फारुख फूट फूट कर रोने लगे। मीरवाइज ने कहा कि पहलगाम का खौफनाक हमला इंसानियत पर धब्बा है, इस्लाम के नाम पर किया गया गुनाह है। जनरल आसिम मुनीर की कोशिश थी कि भारत में हिंदू और मुसलमान के बीच टकराव हो। पहलगाम में जिस तरह दहशतगर्दों ने नाम पूछकर निर्दोष लोगों को गोली मारी, वो इसीलिए था कि हिंदुओं को और मुसलमानों को आपस में लड़वाया जाए, कलमा पढ़ने को कहा और जो नहीं पढ़ पाए उसे मार दिया और ये बात दुनिया तक पहुंचे इसके लिए महिलाओं को छोड़ दिया। सब कुछ एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया लेकिन भारत के हिंदुओं और मुसलमानों ने दिखा दिया कि पाकिस्तान की साजिश कामयाब नहीं हो पाई। जिस तरह से मस्जिदों से आवाज उठी, जिस अंदाज़ में उमर अब्दुल्ला, असदुद्दीन ओवैसी और उमर फारूक जैसे नेताओं ने स्टैंड लिया, उसका पैग़ाम पूरी दुनिया को गया है और ये इस लड़ाई में भारत की पहली जीत है।
आसिम मुनीर का पासा कैसे उल्टा पड़ा………
मशहूर शायर जावेद अख़्तर ने कहा है कि अब पाकिस्तान को घर में घुसकर ही मारना चाहिए। पहलगाम में पाकिस्तानी दहशतगर्दों ने जो कत्लेआम मचाया, उसके बाद पाकिस्तान के साथ किसी तरह के रहम की गुंजाइश नहीं रह गई है। जावेद अख़्तर ने कहा कि जनरल आसिम मुनीर तो पागल है, वो पाकिस्तान में रहने […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।








