बिहार में आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट , कई संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ाई

बिहार पुलिस मुख्यालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी किया है. नेपाल से सटे बॉर्डर और राज्य के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं. खासकर नेपाल बॉर्डर, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 मई 2025, 05:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में आतंकी हमले की आशंका, हाई अलर्ट , कई संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ाई
Photo: UB India News Archive

बिहार पुलिस मुख्यालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रदेशभर में हाई अलर्ट जारी किया है. नेपाल से सटे बॉर्डर और राज्य के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने सभी जिलों के एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं. खासकर नेपाल बॉर्डर, इंटरनेशनल चेक पोस्ट और सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग बढ़ाने को कहा गया है. अलर्ट में आईएसआई की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भी चेतावनी दी गई है.

पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, खासकर राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बनाकर. इसलिए भीड़भाड़ वाले इलाकों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मॉल, होटलों और एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है. महाबोधि मंदिर (गया), पटना हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन, पटना-गया-दरभंगा एयरपोर्ट, एनटीपीसी बाढ़, बरौनी रिफाइनरी, इंडियन ऑयल टर्मिनल सिपारा, गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा जैसे स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

पटना के विधान सभा, विधान परिषद, सचिवालय और हाई कोर्ट जैसे संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. साथ ही सभी बड़े होटल, स्कूल, हॉस्पिटल, ऑटो स्टैंड और रेस्तरां में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है. पुलिस को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, खासकर उन वीडियो और कमेंट्स पर जो पहलगाम हमले से जुड़े हो सकते हैं.

राजनीतिक-धार्मिक शख्स को निशाना बनाया जा सकता है

सभी जिलों के एसएसपी/ एसपी भेजे गए अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक और धार्मिक व्यक्तियों को निशाना बना सकते हैं। पटना में सभी बड़े होटलों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाए।

रेलवे ब्रिज, रोड ब्रिज से लेकर पटना और जिलाें के सभी इंफ्रा स्ट्रक्चर पर निगरानी रखने का निर्देश जारी किया है। रेल-एयरपोर्ट पर सामान की सघन जांच करने काे कहा है। बस स्टैंड पर भी खास नजर रखने को कहा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने वीवीआईपी, वीआईपी मूवमेंट के दाैरान विशेष सुरक्षा बरतने की बात कही है।

7 मई को मॉक ड्रिल का आदेश

पाकिस्‍तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों से 7 मई को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। इसमें नागरिकों को हमले के दौरान खुद को बचाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, बिहार में मॉक ड्रिल होगा या नहीं ये अभी कन्फर्म नहीं है।

अलर्ट में विशेष रूप से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही गई है और जनता से अपील की गई है कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. इंटरनेशनल बॉर्डर पर आवाजाही करने वालों की पहचान की जा रही है. वाहनों की तलाशी ली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है. भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन, मॉल, होटल, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल और स्कूलों के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से निगरानी कर रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰