एलएसएस कामीकाजी ड्रोन से पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर सटीक स्ट्राइक की गई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों के नरंसहार का पाकिस्तान से बदला ले लिया गया है. भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो आतंकी हमलों का जवाब देता है और करारा जवाब देता है. जैसे उरी हमले के बाद 11 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक हुई, पुलवामा के बाद 12 दिन में एयर स्ट्राइक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 05:57 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एलएसएस कामीकाजी ड्रोन से पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर सटीक स्ट्राइक की गई
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों के नरंसहार का पाकिस्तान से बदला ले लिया गया है. भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो आतंकी हमलों का जवाब देता है और करारा जवाब देता है. जैसे उरी हमले के बाद 11 दिन में सर्जिकल स्ट्राइक हुई, पुलवामा के बाद 12 दिन में एयर स्ट्राइक और अब पहलगाम हमले के 16वें दिन भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये आतंक के अड्डों पर मिसाइल स्ट्राइक कर दी. इस ऑपरेशन में 9 ठिकाने तबाह किए गए. इस एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, लेकिन भारत का जवाब साफ है, जो हमे छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा…

इस ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के आतंकी अड्डों पर मिसाइल से वार हुआ है. बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया. इसके अलावा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चार और ठिकानों पर हमला किया गया. कुल मिलाकर नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक की गई, जिसमें पाकिस्तान की सेना नहीं बल्कि आतंक के नेटवर्क को टार्गेट किया गया.

भारत ने POK और पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर ऐसा वार किया है, जिससे आतंक के सरगनाओं की नींद उड़ गई है. हाफिज सईद और मसूद अजहर के मदरसों को भी कामाकाजी एलएसएस ड्रोन से तबाह कर दिया गया. कुल 9 आतंकी ठिकानों को टार्गेट किया गया है. ये वही जगहें थीं, जहां से भारत पर हमलों की साज़िशें तैयार होती थीं.

LMS कामकाजी ड्रोन ने तबाह किए टेरर सेंटर
इन हमलों में खास तौर से लॉइटरिंग म्युनिशन सिस्टम यानी एलएसएस ड्रोन का इस्तेमाल किया. यह 21वीं सदी का ऐसा हथियार जो दुश्मन को सोचने तक का मौका नहीं देता. ये एक ऐसा पोर्टेबल ड्रोन सिस्टम है, जिसे बहुत कम समय में लॉन्च किया जा सकता है. एक बार हवा में जाने के बाद ये टार्गेट के पास मंडराता है और सही वक्त पर खुद को लक्ष्य से टकराकर विस्फोट करता है.

LMS की सबसे बड़ी ताकत है, सटीकता और नियंत्रण. इसमें लगे उन्नत सेंसर और गाइडेंस सिस्टम इसे बख़्तरबंद वाहनों तक को नष्ट करने की क्षमता देते हैं. इसे एक सैनिक भी ऑपरेट कर सकता है और रियल टाइम में इसे नियंत्रित किया जा सकता है.

LMS को जमीन, पानी या हवा, कहीं से भी लॉन्च किया जा सकता है. ये पारंपरिक मिसाइलों के मुकाबले किफायती है और बेगुनाहों के जान-माल का नुकसान भी कम करता है. हालांकि इसकी रेंज पारंपरिक मिसाइलों से थोड़ी कम होती है, लेकिन इसकी चपलता और सटीकता इसे आधुनिक युद्ध का चैंपियन बनाती है.

क्या होता है कामीकाजी?
ऑपरेशन सिन्दूर में भारत ने इसी कामीकाजी ड्रोन्स का इस्तेमाल कर आतंक के अड्डों पर सर्जिकल और फोकस्ड स्ट्राइक की. ‘कामीकाजी’ (Kamikaze) एक जापानी शब्द है. यह दो शब्दों से मिलकर बना है कामी यानी ईश्वर और काजी यानी हवा… ऐसे में कामीकाजी का शाब्दिक अर्थ है ‘दिव्य पवन’ या ‘ईश्वरीय हवा’.

अमेरिका को आज भी याद है इसका जख्म
यह शब्द पहली बार 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुनियाभर में चर्चा में आया, जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हमला किया. अमेरिकी सरजमीं में उसकी सेना पर किया गया यह सबसे बड़ा हमला था. जापान ने जब अटैक की प्लानिंग की तो उसके सामने सबसे बड़ा संकट यही आया कि अमेरिका काफी दूर था और तब उसके लड़ाकू विमानों की ईंधन क्षमता इतनी नहीं थी कि वह हमला करके वापस जापान लौट सके.

ऐसे में जापान ने एक बड़ा फैसला किया. उसने अपने सैनिकों को कामीकाजी के रूप में ट्रेन किया. इन सैनिकों को सामुराई योद्धाओं की तरह ट्रेन किया गया. उन्हें अमेरिका के बड़े सैन्य अड्डे पर्ल हार्बर का टार्गेट दिया गया. उनका लक्ष्य था कि पहले वह अपने लड़ाकू विमानों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करके जितना संभव हो नुकसान पहुंचाएं और फिर अपने विमानों को सीधा ले जाकर उसे युद्ध पोत टकरा दें. जापान के उस हमले में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान हुआ था. तभी से यह शब्द दुनियाभर में प्रचलित हो गया और आज के ड्रोन उसी तरह से डिजायन किए जाते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰