अभी अधूरा है ऑपरेशन सिंदूर? कौन बनेगा अगला निशाना

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में भारतीय सशस्त्र सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी अधूरा है! क्योंकि, जबतक आतंकियों के सारे ठिकानें ध्वस्त नहीं हो जाते, तबतक भारत शांत बैठने वाला नहीं है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान और PoJK में ऐसे कम से कम 21 स्थानों की पहचान कर रखी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 06:37 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अभी अधूरा है ऑपरेशन सिंदूर? कौन बनेगा अगला निशाना
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में भारतीय सशस्त्र सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी अधूरा है! क्योंकि, जबतक आतंकियों के सारे ठिकानें ध्वस्त नहीं हो जाते, तबतक भारत शांत बैठने वाला नहीं है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान और PoJK में ऐसे कम से कम 21 स्थानों की पहचान कर रखी है, जहां दहशतगर्दों को तैयार किया जाता है और फिर पाकिस्तानी फौज की मदद से उन्हें भारत में आतंकवाद को अंजाम देने के लिए भेजा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे जाहिर है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में अभी तो सिर्फ 9 ठिकानों पर लगभग 70 आतंकी कैंपों को ही नेस्तनाबूद किया गया है, बाकी 12 स्थानों पर भी कहर बरपाना बाकी है, जिसमें अनेकों टेरर कैंप शामिल हैं।

अभी अधूरा है ऑपरेशन सिंदूर?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने 9 आतंकी ठिकानों की तबाही के बारे में जानकारी दी, जिनमें से 4 पाकिस्तान में और 5 पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में हैं। ऑपरेशन सिंदूर में इन्हें ही तबाह किया गया है। लेकिन,जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में पीएम मोदी ने कामयाब ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए इसे ‘सिर्फ शुरुआत’ बताया, वह बहुत बड़ा संकेत है कि अभी मिशन पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। यही नहीं, सूत्रों का यहां तक कहना है कि उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों से इस मुद्दे पर बेवजह की ‘राजनीतिक टिप्पणी’ करने से भी परहेज करने को कहा है।

अगले 12 टारगेट देख पाकिस्तान में खलबली

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान और PoJK में अभी भी कम से कम 12 स्थानों पर अनेकों आतंकवादी कैंप सक्रिय हैं, जहां दहशतगर्दों को तैयार किया जाता है, उनकी ट्रेनिंग होती है और उन कैंपों का आतंकी लॉन्च पैड के रूप में इस्तेमाल होता है। इन ठिकानों में 5 पाकिस्तान में और 7 पाकिस्तानी कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में हैं। ऐसे में अगर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर-2 शुरू किया तो जो 12 आतंकी ठिकाने भारतीय मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोन बमों का निशाना बन सकते हैं, वे इस प्रकार हैं-

  1. गढ़ी हबीबुल्ला (पाकिस्तान)
  2. बतरासी (पाकिस्तान)
  3. बालाकोट (पाकिस्तान)
  4. ओघी (पाकिस्तान)
  5. बोई (पाकिस्तान)
  6. मस्कर-ए-अक्सा (PoK)
  7. चेलाबंदी (PoK)
  8. अब्दुल्ला-बिन-मसूद (PoK)
  9. दुलाई (PoK)
  10. सेनसा (PoK)
  11. बराली (PoK)
  12. डुंगी (PoK)

पहलगाम का एक भी आतंकी नहीं बचेगा!

बुधवार की प्रेस कांफ्रेंस में विदेश सचिव और सशस्त्र सेना की जांबाज महिला अफसरों ने साफ किया था कि उनके निशाने पर 2001 के संसद हमले से लेकर 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार सभी आंतकी संगठन, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकाने थे। पहलगाम हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली थी, जो लश्कर का ही मुखौटा संगठन है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) अभी भी पहलगाम आतंकी हमले की जांच में लगी है। इसने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से इस भयानक आतंकी हमले से संबंधित और भी अधिक जानकारियां, तस्वीरें और वीडियो मांगी है, ताकि हमले में शामिल दहशतगर्दों की पहचान हो सके। यकीनन इस बार पूरी तैयारी है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों चुन-चुनकर हर आतंकी और उनके सरगनाओं को न्याय के अंजाम तक पहुंचाने में जुटी हुई है और इनको लेकर जितनी भी नई जानकारियां मिलेंगी, वह सभी ऑपरेशन सिंदूर-2 में काम आ सकते हैं।

कूटनीतिक स्तर पर भारत का एक्शन जारी

भारत की तैयारी पुख्ता है। एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह सभी सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राजनीतिक नेतृत्व को हालात से रूबरू करवाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए (NSA) अजीत डोभाल कूटनीतिक स्तर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार जयशंकर बुधवार को दिल्ली में कम से कम 13 राजनयिकों को यह बता चुके हैं कि पाकिस्तान किस तरह से हालात को बिगाड़ने और पहलगाम के गुनहगार द रेसिस्टेंस फोर्स को बचाने में जुटा है। संयुक्त राष्ट्र में भी भारतीय मिशन सुरक्षा परिषद के सदस्यों से मिलकर ऑपरेशन की जानकारियां दे चुका है और सूत्रों का कहना है कि भारत के नजरिए को लेकर उनका दृष्टिकोण सकारात्मक है, क्योंकि आतंकी हमले का जवाब देना उसकी नजर में भी भारत का अधिकार बनता है।

ऑपरेशन सिंदूर के 9 टारगेट

6 और 7 अप्रैल, 2025 की दरमियानी रात भारतीय सशस्त्र सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) के जिन आतंकी इलाकों को निशाना बनाया उनकी संख्या 9 है, जहां मौजूद लगभग 70 दहशतगर्दी कैंप तबाह किए गए हैं। लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के कैंपों को जिन नौ स्थानों पर टारगेट किया गया, वे हैं-

  1. सवाई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद,PoJK
  2. सैयदाना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद,PoJK
  3. गुलपुर कैंप, कोटली, PoJK
  4. अब्बास कैंप, कोटली, PoJK
  5. बरनाला कैंप, भीमबेर, PoJK
  6. मरकज सुभान, बहावलपुर, पाकिस्तान
  7. मेहमूना जोया कैंप, सियालकोट पाकिस्तान
  8. सरजल कैंप, सियालकोट, पाकिस्तान
  9. मरकज तैयबा, मुदिरके, पाकिस्तान
Categories: सेना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून