‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान में है खौफ का माहौल , लाहौर में बजे जंगी सायरन , कराची में धमाके की खबर

भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भले ही 6-7 मई की रात बदला ले लिया हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इससे पाकिस्तान में दहशत कायम है। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 06:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान में है खौफ का माहौल , लाहौर में बजे जंगी सायरन , कराची में धमाके की खबर
Photo: UB India News Archive

 भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भले ही 6-7 मई की रात बदला ले लिया हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इससे पाकिस्तान में दहशत कायम है। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को गुरुवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं।

इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर दिया बड़ा बयान, कहा-भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।

कराची में भी धमाके की खबर

कराची के शराफी गोथ के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई है। इलाके के एसएसपी मालिर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है। विस्फोट की घटना के बाद बचाव और कानून प्रवर्तन दल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये सूचना मिली है।

ऑपरेशन सिंदूर की तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के दो रात पहले से साउथ ब्लॉक में गुपचुप तरीके से जोरदार काम हो रहा था। इस काम की भनक बस केवल कुछ टॉप लेवल के लोगों को ही थी। साउथ ब्लॉक में ही रक्षा मंत्रालय का ऑफिस है और आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारी बैठते हैं। यहां लगातार काम हो रहा था। इसकी सीक्रेसी बरकरार रहे इसलिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दो दिन पहले से आर्मी के कई सीनियर अधिकारियों तक अन्य लोगों की पहुंच भी बंद हो गई थी।

2 रात से लगातार काम

जो अधिकारी ऑपरेशन सिंदूर की तैयारियों से सीधे जुड़े थे वे जहां दो रातों से लगातार काम कर रहे थे वहीं अन्य अधिकारियों को 6 मई की रात 10 बजे बाद साउथ ब्लॉक बुला लिया गया। ये सब इस मिशन के सफल होने और फिर दुनिया को इसकी जानकारी देने की तैयारी में तभी से जुट गए थे।

ऑपरेशन पूरा और प्रेस रिलीज

जैसे ही आर्मी और एयरफोर्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया तब इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय की प्रेस रिलीज के जरिए सार्वजनिक की गई। रात 1 बजकर 44 मिनट पर रिलीज आई और ठीक 1 बजकर 51 मिनट में इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया हैंडल से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का ऐलान कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर का चिह्न बनाने में लगा था 45 मिनट

इंडियन आर्मी के हैंडल से ही ऑपरेशन सिंदूर का चिह्न भी आया। जिसमें सिंदूर के जरिए दिखाया गया है कि उसका बदला पूरा हुआ। आर्मी अधिकारियों की टीम ने ही रात में साउथ ब्लॉक में रहते हुए यह चिह्न तैयार किया और इसे बनाने में करीब 45 मिनट का वक्त लगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰