दुनिया के इन देशों ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई का अमेरिका, इजरायल और फ्रांस समेत दुनिया के तमाम देशों ने समर्थन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 07:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दुनिया के इन देशों ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन
Photo: UB India News Archive

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई का अमेरिका, इजरायल और फ्रांस समेत दुनिया के तमाम देशों ने समर्थन किया है। चलिए आपको बताते हैं कि किन देशों ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया है और क्यों यह भारत के लिए अहम है।

इन देशों ने किया भारत का समर्थन

अमेरिका

कांग्रेस के सदस्य श्री थानेदार ने कहा कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसे दंडित किए बिना नहीं छोड़ा जा सकता। भारत को अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है। श्री थानेदार ने आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए भारत के प्रयासों पर एकजुटता व्यक्त की है।

फ्रांस

फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने आतंकवाद से खुद को बचाने में भारत की ओर से उठाए गए कदमों का समर्थन किया। एक आधिकारिक बयान में, फ्रांसीसी विदेश कार्यालय ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की। फ्रांसीसी विदेश कार्यालय ने कहा कि फ्रांस आतंकी समूहों के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन करता है।

ब्रिटेन

यूके के विदेश मंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए इस भयानक हमले पर भारत का आक्रोश सही है। उन्होंने पाकिस्तान से अपनी सीमाओं के भीतर आतंकी खतरे से निपटने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

यूके के सांसद ऋषि सुनक ने आतंकी ढांचे पर भारत के हमले का समर्थन किया है। सुनक ने कहा है कि किसी भी देश को दूसरे देश से अपने खिलाफ किए जा रहे आतंकी हमलों को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

यूके की सांसद प्रीति पटेल ने भारत की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी रक्षा करने और अपने लिए खतरा पैदा करने वाले घिनौने आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार है।

इजरायल 

भारत में इजरायल के राजदूत ने कहा कि इजरायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोषों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए कोई जगह नहीं है।

नीदरलैंड

सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने अपने ट्वीट में कश्मीर को 100% भारतीय बताते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में #PakistanBehindPahalgam का भी इस्तेमाल किया है।

पनामा

पनामा के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पनामा गणराज्य इस दुखद क्षति और आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।  (पनामा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है)

ये बयान क्यों हैं महत्वपूर्ण?

परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव कम करने की मांग स्वाभाविक है। भारत की ओर से सीमा पार इस तरह के बड़े ऑपरेशन के बाद दुनिया ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है वह भी अहम है। दुनिया के साथ भारत के सुधरते संबंधों और पाकिस्तानी आतंकवाद के बारे में बढ़ती समझ के कारण, महत्वपूर्ण पश्चिमी शक्तियों ने भारत के हमलों को समर्थन किया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰