पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल ,रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान

पाकिस्तान के झूठ की एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने पोल खुल गई है। दरअसल पाकिस्तान का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। हालांकि पाकिस्तान का यह दावा पूरी तरह झूठ है और एक विदेशी मीडिया के साथ पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 05:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान के झूठ की खुली पोल ,रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बेतुका बयान
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान के झूठ की एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने पोल खुल गई है। दरअसल पाकिस्तान का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने भारत के पांच लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। हालांकि पाकिस्तान का यह दावा पूरी तरह झूठ है और एक विदेशी मीडिया के साथ पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की बातचीत से भी पाकिस्तान का यह झूठ पूरी दुनिया के सामने आ गया। दरअसल एंकर ने जब ख्वाजा आसिफ से लड़ाकू विमान गिराने के सबूत मांगे तो पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बगल झांकने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बचकाना बयान
सीएनएन न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में एंकर ने ख्वाजा आसिफ से पूछा कि पाकिस्तान का दावा है कि उसने भारत के पांच लड़ाकू विमान गिराए हैं, लेकिन इसका क्या सबूत है? इस सवाल के जवाब में ख्वाजा आसिफ सकपका गए और उन्होंने कहा कि ये पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और खुद भारतीय मीडिया यह स्वीकार कर रहा है। हालांकि भारत या भारत के किसी भी मीडिया की तरफ से ऐसी कोई बात नहीं की गई है।

ख्वाजा आसिफ ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि ‘ये बात पूरे सोशल मीडिया में छाई हुई है। वो भी भारतीय मीडिया पर, न कि हमारे मीडिया पर। विमानों के मलबे कश्मीर में पड़े हैं।’ इस पर एंकर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को टोकते हुए कहा कि हम यहां सोशल मीडिया के कंटेंट पर बात करने के लिए नहीं हैं। एंकर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से सबूत मांगे और ये भी पूछा कि विमानों को कथित तौर पर गिराने के लिए किन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ख्वाजा आसिफ कुछ न बता सके।

चीन के सवाल पर खीझे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
एंकर ने पूछा कि क्या पाकिस्तान की तरफ से किसी चीनी उपकरण का इस्तेमाल किया गया? इस पर भी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बातों की जलेबी बनाते रहे और कहा कि किसी चीनी उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन फिर ये भी कहा कि हमारे पास चीन के जेफ-17 और जेएफ-10 जैसे लड़ाकू विमान हैं। ये चीनी लड़ाकू विमान हैं, लेकिन इनका निर्माण पाकिस्तान में ही होता है। ख्वाजा आसिफ ने अपनी खीझ छिपाते हुए कहा कि अगर भारत, फ्रांस से विमान खरीदकर उनका इस्तेमाल कर सकता है तो फिर हम भी चीन या रूस या अमेरिका से विमान खरीदकर उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में ख्वाजा आसिफ ने खुद अपने मुंह से स्वीकार किया था कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों की फंडिंग करता रहा है। ख्वाजा आसिफ ने एक विदेशी मीडिया चैनल के साथ बातचीत में स्वीकारा कि ‘हम लंबे समय से ये गंदा काम कर रहे हैं। हमने अमेरिका के लिए तीन दशकों तक ये काम किया।’ ख्वाजा आसिफ ने माना कि ये एक गलती थी और इसकी वजह से पाकिस्तान को ही नुकसान उठाना पड़ा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰