भारत ने गिनाया पाकिस्तान का एक-एक पाप, कहा- हर हिमाकत का तुरंत जवाब देंगे

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दो दिन पूरे हो गए हैं. इसपर विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) ने जानकारी दी है. इस प्रेस संबोधन में विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Vyomika Singh) और कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) ने ऑपरेशन सिंदूर के दो दिन के अब तक के सारे अपडेट सांझा किए. इसमें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 8 मई 2025, 01:04 PM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने गिनाया पाकिस्तान का एक-एक पाप, कहा- हर हिमाकत का तुरंत जवाब देंगे
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दो दिन पूरे हो गए हैं. इसपर विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) ने जानकारी दी है. इस प्रेस संबोधन में विंग कमांडर व्योमिका सिंह (Vyomika Singh) और कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofia Qureshi) ने ऑपरेशन सिंदूर के दो दिन के अब तक के सारे अपडेट सांझा किए. इसमें बताया गया कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन (Operation Sindoor Day 2) भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकन भारतीय सेना ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया.

कर्नल सोफिया कुरैशी

कर्नल सोफिया कुरैशी

कर्नल सोफिया कुरैशी ने क्या बताया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 7 मई को बताया गया था कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया. साथ ही, दोहराया गया था कि भारत में किसी भी सैन्य ठिकाने पर हमले का जवाब दिया जाएगा. 7 और 8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों, जैसे अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भठिंडा, चंडीगढ़, नाल फलौदी, उत्तरलाई और भुज पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया. इन हमलों को इंडिग्रेडेट काउंटर ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों से विफल किया गया. इनका मलबा कई जगहों से बरामद हुआ, जो पाकिस्तानी हमले के सबूत हैं.

 

कर्नल सोफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है. कुपवाड़ा, मेंढर, बारामूला, उरी, पुंछ और राजौरी में मोर्टार और भारी तोपखाने का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विक्रम मिसरी ने क्या क्या बताया

भारत के विदेश मंत्रालय सचिव विक्रम मिसरी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बताया, “यह सिलसिला 22 अप्रैल से पहलगाम के हमले से शुरू हुआ है. उसका जवाब भारत ने कल अपने एक्शन से दिया है. दिलचस्प बात यह है कि संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा समिति में जब पहलगाम हमले को लेकर एक प्रेस वक्तव्य जारी करने की बात चल रही थी, तो सोचिए तो किस देश ने टीआरएफ को मेंशन किए जाने का विरोध किया. टीआरएफ वही संगठन था, जिसने पहलगाम हमले की एक नहीं, दो बार जिम्मेदारी ली थी. जब उसके आकाओं को लगा कि मामला गर्म हो रहा तो उसने अपना नाम वापस ले लिया.”

उन्होंने कहा कि भारत का रिस्पॉन्स पूरी तरह से संयमित है. हम मामले को बढ़ाना नहीं चाहते हैं. सारे टारगेट बहुत चुनिंदा तरीके से हिट किए गए हैं.

पाकिस्तान का पाप गिनवाया

विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान पहलगाम पर जांच कमिटी की बात करता है, लेकिन उसका ट्रैक रेकॉर्ड उसकी मंशा को जाहिर करता है. मुंबई और पठानकोट अटैक समेत कई आतंकी हमलों में भारत ने पाकिस्तान को कई सबूत दिए हैं. उनके मास्टरमाइंड को न्याय के दायरे में लाने की बात कही, लेकिन पाकिस्तान ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की.

केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि भारत ने पाकिस्तान में किसी भी शहरी क्षेत्र को टारगेट नहीं किया गया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट किया गया है. जबकि, पाकिस्तान ने दूसरे दिन रात के समय में भारत के कई शहरी इलाकों को निशाना बनाया है.

भारत की आर्म्ड फोर्सेज का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लगातार जारी है. भारत ने साफ किया है कि यह जवाबी कार्रवाई थी, न कि युद्ध की शुरुआत. एक स्पेशल ब्रीफिंग में, गुरुवार को कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, ‘आज सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई इलाकों में एयर डिफेंस रडार और सिस्टम्स को निशाना बनाया. लाहौर का एक एयर डिफेंस सिस्टम भी निष्क्रिय कर दिया गया है. यह कार्रवाई उन्हीं शर्तों पर की गई जैसी पाकिस्तान ने तय की थी.’ विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उरी, पुंछ और राजौरी जैसे इलाकों में मोर्टार और भारी तोपों से हमला किया, जिसमें 16 लोगों की मौत हुई. इनमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं. भारत को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा.’ वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘UNSC में पहलगाम हमले पर बातचीत के दौरान पाकिस्तान TRF का नाम हटवाना चाहता था, जबकि TRF ने खुद दो बार हमले की जिम्मेदारी ली.’

विदेश सचिव विक्रम मिस्री कहते हैं, ‘… यह भी अजीब है कि नागरिकों के अंतिम संस्कार उनके राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे ताबूतों में किए जा रहे हैं, और राजकीय सम्मान दिया जा रहा है… कल पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सिख समुदाय पर लक्षित हमला किया – पुंछ में एक गुरुद्वारे पर हमला किया और सिख समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाया, जो हमले की चपेट में आ गए, और हमलों में तीन व्यक्ति मारे गए… पुंछ में कुल 16 नागरिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं.’
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान की प्रतिष्ठा कई उदाहरणों में निहित है… मुझे यह याद दिलाने की आवश्यकता नहीं है कि ओसामा बिन लादेन कहां पाया गया था और किसने उसे शहीद कहा था… पाकिस्तान बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों और कई देशों द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों का भी घर है… आपने पिछले कुछ दिनों में देखा होगा कि उनके रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने ऐसे आतंकवादी समूहों के साथ अपने देश की संलिप्तता को स्वीकार किया है.‘

विशेष ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ कहा कि TRF दरअसल पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही नया नाम है. मिस्री ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) जब पहलगाम हमले पर बयान जारी कर रही थी, तब पाकिस्तान ने TRF का नाम हटाने की कोशिश की, जबकि TRF ने दो बार हमले की जिम्मेदारी ली है. भारत अब UNSC की 1267 कमेटी से संपर्क करेगा और उन्हें TRF और पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क पर अपडेट देगा.

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तोपखाने का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के गोलीबारी में तेजी ला दी है. पाकिस्तान की गोलीबारी में तीन महिलाओं और पांच बच्चों समेत सोलह निर्दोष लोगों की मौत हो गई है. भारत ने पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के मोर्टार और तोपखाने की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है.‘
विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने ब्रीफिंग की शुरुआत की. इसके बाद कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे की जानकारी दी. उन्होंने कहा, भारत ने पहले साफ किया था कि हमारी शुरुआती कार्रवाई गैर-उत्तेजक थी. 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने का प्रयास किया. इन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम से निष्क्रिय कर दिया गया. इन हमलों का मलबा कई जगह से मिला है, जो प्रमाण है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰