पाक ने हम पर फाइटर जेट से अटैक किया जबाब में हमने 6 पाकिस्तानी एयरबेस को किया तबाह, अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग का पाकिस्तान कर रहा है दुरुपयोग

पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन एयरबेस पर भारत की ओर से मिसाइल अटैक किए जाने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस दौरान बताया कि पाकिस्तान सेना ने पूरी पश्चिम सीमा पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं। इसमें ड्रोन्स और अन्य लड़ाकू […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 मई 2025, 06:55 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाक ने हम पर फाइटर जेट से अटैक किया जबाब में हमने 6 पाकिस्तानी एयरबेस को किया तबाह, अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग का पाकिस्तान कर रहा है दुरुपयोग
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन एयरबेस पर भारत की ओर से मिसाइल अटैक किए जाने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस दौरान बताया कि पाकिस्तान सेना ने पूरी पश्चिम सीमा पर लगातार आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं। इसमें ड्रोन्स और अन्य लड़ाकू विमानों का उपयोग करके भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। नियंत्रण रेखा पर भी भारी कैलिबर और ड्रोन हथियारों से गोलाबारी की। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को निष्क्रिय किया। इसके बावजूद उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज, बठिंडा के वायु सेना स्टेशनों को हानि पहुंचाई।

पाक ने हमारे 26 से अधिक जगहों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की- सोफिया

कर्नल सोफिया कुरैशी कहती हैं, “पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है. उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, लॉटरिंग म्यूटेशन (loitering munitions) और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है. भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया, लेकिन पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की. उन्होंने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया. उन्होंने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया…’

पाक ने हम पर फाइटर जेट से अटैक किया, भारत ने दुनिया के सामने खोली पोलकर्नल सोफिया ने पाकिस्तान के नापाक हरकतों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत पर गोलीबारी की. हम पाकिस्तान को करारा जबाब दे रहे हैं. पाकिस्तान आम नागरिकों वाले विमानों का आड़ ले रहा है और लाहौर से उनकी आड़ में हमला बोल रहा है. बताते चलें कि पाकिस्तान लडाकू विमान से हमला किया. यूएवी और फाइटर जेट से हमला कर रहा है.  विदेश सचिव ने कहा कि ये पाकिस्तानी गतिविधियां है जो Escalatory और provocative है. 

6 पाकिस्तानी एयरबेस ध्वस्त

पाकिस्तान ने सुबह 1.40 बजे हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल करके पंजाब के एयरबेस स्टेशनों को दागने की कोशिश की। पाकिस्तान ने एक निंदनीय कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में वायु सेना के अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशाना बनाया। इससे पाकिस्तान द्वारा सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की गैर जिम्मेदाराना हरकत फिर से उजागर हुई। पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने के बाद भारतीय सेना ने भी चुनकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें पाक के रफीकी, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर और चुनिया स्थित पाक सैन्य ठिकानों पर प्रहार किए गए। इस दौरान भारत ने कम से कम कौलैटरल डैमेज की क्षति सुनिश्चित की।

अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग का किया दुरुपयोग

पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया। ताकि वह अपनी गतिविधियां छिपा सकें। पाकिस्तान ने कई झूठी खबरें भी फैलाई। कई सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के झूठे दावे फैलाए। भारत इसे पूर्ण रूप से खारिज करता है। कश्मीर के कई इलाकों में भीषण गोलाबारी की, लेकिन भारतीय सेना ने पाक सेना को काफी क्षति पहुंचाई। सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक भारत ने उपयुक्त जवाब दिया है। भारत तनाव में वृद्धि नहीं चाहता, पाकिस्तान भी ऐसा ही व्यवहार करे।

भारत ने लॉन्च किया ऑपरेशन सिंदूर

बता दें कि इससे पहले भारत ने भी पाकिस्तान पर 06-07 मई की रात एयरस्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की। इसमें कई आतंकवादी भी मारे गए। भारत ने इस स्ट्राइक को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। इसके साथ ही भारत ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया और न ही किसी आम नागरिक को इससे क्षति पहुंची है। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।

भारत पर उकसावे की कार्रवाई

पाकिस्तान की ओर से भारत पर लगातार उकसावे की कार्रवाई की जा रही है। बीते दो दिनों से रात के समय पाकिस्तान की ओर भारत के शहरों को निशाना बनाकर लगातार मिसाइल और ड्रोन दागे जा रहे हैं। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के द्वारा पाकिस्तान हमलों को निष्क्रिय कर दिया जा रहा है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए थे।

 

Categories: सेना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून