पाक में किसका राज…शहबाज ने दिखाया सीजफायर का झंडा, मुनीर दागता रहे ड्रोन………..

पाकिस्‍तान में इस समय कौन राज कर रहा है? क्‍या पाकिस्‍तान में लोकतंत्र बचा है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्‍योंकि जब पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से भारत के सामने सैन्‍य कार्रवाई रोकने की अपील की गई, उसके कुछ देर बाद पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के चार राज्‍यों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 11 मई 2025, 07:44 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाक में किसका राज…शहबाज ने दिखाया सीजफायर का झंडा, मुनीर दागता रहे ड्रोन………..
Photo: UB India News Archive

पाकिस्‍तान में इस समय कौन राज कर रहा है? क्‍या पाकिस्‍तान में लोकतंत्र बचा है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्‍योंकि जब पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से भारत के सामने सैन्‍य कार्रवाई रोकने की अपील की गई, उसके कुछ देर बाद पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के चार राज्‍यों पर ड्रोन अटैक शुरू कर दिया था. पीएम शहबाज शरीफ ने जब सीजफायर का ऐलान कर दिया, फिर आसिम मुनीर कैसे हमला कर सकते हैं? क्‍या मुनीर, अपने वजीर-ए-आजम के कंट्रोल में नहीं है? आखिर पाकिस्‍तान में ये चल क्‍या रहा है, आइए समझने की कोशिश करते हैं.

पाक DGMO ने भारत में हॉटलाइन पर की बात

भारत और पाकिस्‍तान के बीच शनिवार को लगभग 90 घंटों के बाद सीजफायर की घोषणा हो गई. दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच बातचीत हुई और धमाकों की आवाज शांत हो गईं. डीजीएमओ स्‍तर की ये बातचीत शनिवार को लगभग साढ़े तीन बजे के आसपास हुई. कुछ देर में ही पूरी दुनिया में यह मैसेज जा चुका था कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच बने युद्ध जैसे हालात सामान्‍य हो गए हैं. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने तो भारत और पाकिस्‍तान के ऐलान करने से पहले ही क्रेडिट लेते हुए ट्वीट कर दिया था कि संघर्ष विराम हो गया है. लेकिन शाम होते-होते पाकिस्‍तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन अटैक शुरू हो गया.

 

सीजफायर का ऐलान होने के बाद भी जब पाकिस्‍तानी सेना की ओर से हमले नहीं रुके, तो पीएम शहबाज शरीफ को अपनी सेना को संयम रखने की अपील करनी पड़ी. पाकिस्‍तान में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के बीच चल रहे टकराव के रूप में इसे देखा जा रहा है. ऐसा कहा तो बहुत पहले से जाता रहा है कि पाकिस्‍तान में असली कमान सेना के हाथों में है. पीएम शहबाज शरीफ सिर्फ एक मुखौटा हैं. पाकिस्‍तान की सेना ने शनिवार को एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है.

अमेरिका ने पहले मुनीर से की बात फिर…

पाकिस्‍तान में कौन राज कर रहा है, ये तब साफ हो गया, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को पाक विदेश मंत्री के बजाए सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से फोन पर बात की थी. अमेरिका ये बात अच्‍छी तरह जानता है कि पाकिस्‍तान को इस समय कौन चला रहा है? इसलिए उन्‍होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के बजाए सीधे सेना प्रमुख से बात की और इसके बाद मुनीर कुछ शांत हुए. इधर, भारत में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की थी.

पिछले महीने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर 7 मई को तड़के पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने लगातार भारतीय सैन्य ठिकानों और आबादी वाले इलाके में ड्रोन तथा मिसाइलों से हमले किए, जिनमें ज्यादातर को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद अमेरिका को मध्यस्ता के लिए बीच में आना पड़ा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰