भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत हुई वार्ता

11 मई की रात पाकिस्तान की ओर से कोई हरकत नहीं की गई। सेना ने सोमवार सुबह कहा- बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही। कोई भी घटना सामने नहीं आई। राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से लगे इलाकों में 11 मई से हालात नॉर्मल हैं। बाजार खुलने लगे हैं और सामान्य […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 मई 2025, 06:34 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत हुई वार्ता
Photo: UB India News Archive

11 मई की रात पाकिस्तान की ओर से कोई हरकत नहीं की गई। सेना ने सोमवार सुबह कहा- बीती रात जम्मू-कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी तरह शांति रही। कोई भी घटना सामने नहीं आई। राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर से लगे इलाकों में 11 मई से हालात नॉर्मल हैं। बाजार खुलने लगे हैं और सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच DGMO स्तर की वार्ता पूरी हो गई है। सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर होने वाली ये वार्ता शाम में हुई। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच आज दोपहर के समय निर्धारित वार्ता शाम तक स्थगित होने की बात सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों कहा, हॉटलाइन पर बातचीत पहले दोपहर 12 बजे होनी थी। हालांकि, बातचीत को कुछ घंटों के लिए टालने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

मिलिट्री सोर्स ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 12 एयरबेस से ड्रोन लॉन्च किए थे। इससे पहले 10 मई की शाम 6:30 बजे तीनों सेनाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें बताया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर जिस वजह से लॉन्च किया गया, वो लक्ष्य हासिल कर लिया गया।

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलयंस की भी जान गई है।

दोपहर 2:30 बजे भारतीय DGMO की प्रेस ब्रीफिंग

आज दोपहर 12 बजे भारत और पाकिस्तान के DGMO सीजफायर को लेकर बातचीत करेंगे। इसके बाद भारत के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई दोपहर 2:30 बजे प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। इसमें एयरफोर्स और नेवी के अधिकारी भी शामिल होंगे।

‘सिर्फ मिलिट्री से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी’

DGMO की बातचीत से पहले भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि ये सिर्फ मिलिट्री बातचीत है। सेना ने साफ किया है कि बातचीत में मिलिट्री के अलावा सिंधु जल समझौता, न्यूक्लियर या किसी भी अन्य मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी। सेना ने यह भी कहा है कि आतंकी हमले को युद्ध समझा जाएगा।

हर मंगलवार होती रही है DGMO की बातचीत

भारत और पाकिस्तान के बीच एक तय सैन्य प्रोटोकॉल के तहत हर मंगलवार को डीजीएमओ कार्यालयों के बीच हॉटलाइन पर बातचीत होती है. इस दौरान लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होती है. अगर किसी पक्ष की ओर से तय नियमों का उल्लंघन होता है, तो शिकायत भी इसी हॉटलाइन के माध्यम से दर्ज कराई जाती है. हाल के दिनों में दोनों देशों के डीजीएमओ कार्यालयों के बीच दो बार वार्ता हो चुकी है, जिनमें भारत ने पाकिस्तान की ओर से हो रही छोटे हथियारों की फायरिंग और सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था.

बार-बार सीजफायर तोड़ता रहा पाकिस्तान

वर्ष 2022 में पाकिस्तान ने एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया, जबकि 2023 में एक भी उल्लंघन नहीं हुआ. 2024 में दो बार उल्लंघन दर्ज किया गया. लेकिन अप्रैल 2025 में पाकिस्तान ने एक बार फिर सभी समझौतों की अनदेखी करते हुए सीमा पर तनाव बढ़ा दिया. इससे पहले 2020 में पाकिस्तान ने पूरी LoC पर 5133 बार, 2019 में 3479 बार और 2018 में 2140 बार सीजफायर तोड़ फायरिंग की थी.

इन हालातों के बीच आज की डीजीएमओ वार्ता को बेहद अहम माना जा रहा है. यह देखना होगा कि क्या इस बातचीत से सीमा पर शांति स्थापित करने की दिशा में कोई ठोस पहल हो पाती है या नहीं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून