आज रात आठ बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला बयान

भारत और पाकिस्तान तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है पीएम मोदी पिछले करीब एक सप्ताह के घटनाक्रम पर देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री आज पहली बार देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना ने एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 मई 2025, 12:46 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज रात आठ बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला बयान
Photo: UB India News Archive

भारत और पाकिस्तान तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है पीएम मोदी पिछले करीब एक सप्ताह के घटनाक्रम पर देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री आज पहली बार देश को संबोधित करेंगे।

भारतीय सेना ने एक बार फिर दुश्मन देश पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। सेना ने आज कहा कि भारत जब चाहे, जहां चाहे… पाकिस्तान के आतंकियों को घुस कर मारेगी। सेना की ओर से आज रामचरितमानस की एक चौपाई का भी जिक्र किया गया है।

भय बिनु होय ना प्रीति

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एयर मार्शल एके भारती ने रामचरितमानस की चौपाई पढ़ते हुए कहा, ‘विनय ना मानत जलधा गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति…’।

 

 

भगवान राम ने गुस्से में आकर कही ये बात

बता दें कि यह लाइन गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की है। यह अयोध्याकांड में है, जब श्रीराम समुद्र से लंका जाने के लिए मार्ग देने की प्रार्थना करते हैं, लेकिन समुद्र नहीं मानता है। तब भगवान श्रीराम गुस्से में आकर कहते हैं…

“विनय ना मानत जलधि गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति।।”

जैसे को तैसा सबक देना ही पड़ेगा

इसका मतलब है कि समुद्र तीन दिन तक भगवान राम द्वारा विनम्र से की गई प्रार्थना को नहीं मानता है, तब भगवान राम गुस्से में कहते हैं कि बिना डर के कोई आज्ञा भी नहीं मानता है। जैसे को तैसा सबक देना ही पड़ेगा।

याचना नहीं अब रण होगा

इस बार भारतीय सेना दुश्मन देश पाकिस्तान को छोड़ने वाली नहीं है, ऐसे सेना के रुख से साफ नजर आ रहा है। आज भारतीय सेना प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत ही रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘याचना नहीं अब रण होगा’ से की गई।

अब पाकिस्तान को छोड़ने वाली नहीं है भारतीय सेना

दिनकर की कविता ‘याचना नहीं, अब रण होगा,’ की पंक्तियां सुनाकर भारतीय सेना ने आज संदेश दिया कि अब अन्याय के खिलाफ युद्ध का समय है। भारत अब पाकिस्तान को छोड़ने वाली में से नहीं है। पाकिस्तान ने भारत में आतंक के नाम पर दहशतगर्दी फैलाई तो युद्ध होकर रहेगा। भारत दुश्मन देश पाकिस्तान को जंग के मैदान में ढेर कर देगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰