बांग्लादेश का ट्रेड घटेगा, भारत के कपड़ा मार्केट को फायदा

भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने 17 मई को इसकी घोषणा की। इस कदम को दोनों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 19 मई 2025, 08:07 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बांग्लादेश का ट्रेड घटेगा, भारत के कपड़ा मार्केट को फायदा
Photo: UB India News Archive

भारत ने बांग्लादेश से होने वाले आयात पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस कदम से बांग्लादेश की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर और दबाव पड़ने की संभावना है।

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने 17 मई को इसकी घोषणा की। इस कदम को दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और बांग्लादेश की हालिया नीतियों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

सवाल 1: भारत ने बांग्लादेश पर कौन से नए आयात प्रतिबंध लगाए हैं?

जवाब: भारत ने बांग्लादेश से कई उपभोक्ता सामानों के आयात पर लैंड बॉर्डर के माध्यम से रोक लगा दी है। इनमें शामिल हैं:

  • शर्ट, पैंट, टी-शर्ट जैसे रेडीमेड गारमेंट्स
  • बिस्किट, चिप्स, कनफेक्शनरी, स्नैक्स प्रोसेस्ड फूड आइटम
  • कार्बोनेटेड और एनर्जी ड्रिंक्स
  • बाल्टी, खिलौने, कुर्सियां जैसे प्लास्टिक उत्पाद
  • कॉटन वेस्ट और इंडस्ट्रियल ग्रेड कॉटन बाय प्रोडक्ट
  • सोफा, बेड, टेबल, कुर्सियां जैसे लकड़ी के फर्नीचर

ये सामान अब नॉर्थ-ईस्ट (असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम) और पश्चिम बंगाल के लैंड कस्टम स्टेशनों (LCS) या इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट्स (ICP) जैसे पेट्रापोल (पश्चिम बंगाल), सुतरकंडी (असम), या डॉकी (मेघालय) जैसे लैंड पोर्ट्स के माध्यम से भारत में प्रवेश नहीं कर सकते। इसके बजाय, बांग्लादेश को मुंबई के नवा शेवा पोर्ट या कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के माध्यम से समुद्री मार्ग का उपयोग करना होगा।

हालांकि, कुछ आवश्यक वस्तुओं जैसे मछली और समुद्री भोजन, LPG, एडिबल ऑयल और क्रस्ट स्टोन पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। साथ ही, नेपाल और भूटान को बांग्लादेश के माध्यम से भेजे जाने वाले सामान पर भी कोई रोक नहीं लगाई गई है, क्योंकि भारत इन देशों के साथ फ्रेंडली रिलेशन बनाए रखना चाहता है।

सवाल 2: भारत ने ये प्रतिबंध क्यों लगाए हैं?

जवाब: यह कदम बांग्लादेश की हालिया व्यापार नीतियों के जवाब में देखा जा रहा है। अप्रैल 2025 में, बांग्लादेश ने भारतीय यार्न (धागा) आयात पर लैंड पोर्ट्स के माध्यम से प्रतिबंध लगाए और बेनापोल-पेट्रापोल चेकपोस्ट पर भारतीय ट्रकों के लिए कस्टम क्लीयरेंस में लगने वाला समय बढ़ाकर नॉन-टैरिफ बैरियर्स क्रिएट किए।

इनका उद्देश्य भारतीय उत्पादों को बांग्लादेश में प्रवेश करने से रोकना था। इसके अलावा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के भारत-विरोधी बयान, खासकर नॉर्थ-ईस्ट को लेकर चीन में दिए बयान ने भारत को यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

बांग्लादेश के लीडर ने कहा था…

भारत के सात राज्य… भारत के पूर्वी हिस्से… जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है, ये भारत के लैंडलॉक्ड क्षेत्र हैं। समंदर तक उनकी पहुंच का कोई रास्ता नहीं है। इस पूरे क्षेत्र के लिए समंदर के अकेले संरक्षक हम हैं। इसलिए यह विशाल संभावना के द्वार खोलता है। इसलिए यह चीनी अर्थव्यवस्था के लिए विस्तार हो सकता है… चीजें बनाएं, उत्पादन करें… चीजें बाजार में ले जाएं… चीजें चीन में लाएं और बाकी दुनिया तक पहुंचाएं।

सवाल 3: इन प्रतिबंधों का बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा?

जवाब: ये प्रतिबंध बांग्लादेश की पहले से कमजोर अर्थव्यवस्था को और ज्यादा कमजोर कर सकते हैं। राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ती महंगाई (लगभग 10-10.2%), और कमजोर घरेलू मांग के कारण, वित्त वर्ष 2025 के लिए GDP ग्रोथ रेट 3.8-4% रहने का अनुमान है। ये वित्त वर्ष 2024 के 4.2% से कम है।

  • गारमेंट इंडस्ट्री: पिछले साल, बांग्लादेश से भारत में रेडीमेड गारमेंट्स का एक्सपोर्ट 700 मिलियन डॉलर (करीब 6,000 करोड़ रुपए) का था। इनमें से 93% रेडीमेड गारमेंट एक्सपोर्ट भारत के लैंड रूट्स के जरिए हुए। समुद्री मार्ग पर शिफ्ट होने से शिपिंग कॉस्ट 20-30% बढ़ जाएगी, जिससे ये प्रोडक्ट कम कॉम्पिटिटिव होंगे।
  • ट्रेड घट जाएगा: इन प्रतिबंधों से बांग्लादेश का भारत के लिए 2 बिलियन डॉलर (करीब 17 हजार करोड़ रुपए) का एक्सपोर्ट मार्केट 15-20% तक कम हो सकता है। इससे उसका व्यापार घाटा बढ़ जाएगा। गारमेंट, फूड प्रोसेसिंग, और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में हजारों नौकरियां खतरे में आ सकती है।
  • आर्थिक दबाव: विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और टका के डीवैल्यूएशन अवमूल्यन के बीच, एक्सपोर्ट कॉस्ट बढ़ने से बांग्लादेश के पेमेंट बैलेंस पर और प्रेशर आएगा। वहीं, सख्त नियमों के कारण छोटे और मध्यम उद्यमों की कॉम्पिटिटिवनेस कम होगी।
बांग्लादेश कपड़ों का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
बांग्लादेश कपड़ों का दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

सवाल 4: बांग्लादेश के कौन से सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे?

जवाब: लाखों लोगों को रोजगार देने वाली गारमेंट इंडस्ट्री सबसे ज्यादा प्रभावित होगी। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड, प्लास्टिक, और फर्नीचर इंडस्ट्री को भी बढ़ती लागत और सख्त कस्टम नियमों से जूझना होगा। संसाधनों की कमी से जूझ रहे छोटे और मध्यम उद्यम बाजार हिस्सेदारी खो सकते हैं या बंद हो सकते हैं।

सवाल 5: क्या इससे भारत के घरेलू उद्योगों को फायदा होगा?

जवाब: हां, सस्ते बांग्लादेशी आयात पर अंकुश लगने से भारत के गारमेंट, फूड, और फर्नीचर इंडस्ट्री को फायदा मिल सकता है, खासकर नॉर्थ-ईस्ट और पश्चिम बंगाल में।

हालांकि, इन क्षेत्रों के कंज्यूमर्स को पहले बांग्लादेश से सस्ते दामों पर मिलने वाले सामानों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

  • समुद्री बंदरगाह से आयात में ज़मीनी रास्ते से 3-4 दिन की तुलना में लगभग दो हफ़्ते लगते हैं। इससे बांग्लादेशी सामानों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़ जाएगी। बांग्लादेशी आयात महंगा होने की वजह से भारत में बने गारमेंट ज़्यादा कॉम्पिटिटिव हो सकते हैं।
  • बांग्लादेशी आयात पर अंकुश लगाकर भारत असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहता है। इससे बांग्लादेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम होगी और इन राज्यों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • कंफेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (CITI) और मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) ने इस कदम की तारीफ की। उन्होंने इसे डंपिंग को रोकने और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है।
  • हालांकि, भारत पर भी इस प्रतिबंध का थोड़ा बहुत असर पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में पेट्रापोल के रास्ते हर दिन प्रीमियम कपड़ों से लदे लगभग 20-30 ट्रक एंटर करते हैं। प्रतिबंधों के कारण यह रुक जाएगा, जिससे ट्रक चालक, बॉर्डर लॉजिस्टिक्स हब पर काम करने वाले कर्मचारी और ट्रांसपोर्ट रेवेन्यू प्रभावित होगा।

सवाल 6: बांग्लादेश प्रभाव को कम करने के लिए क्या कर सकता है?

जवाब: बांग्लादेश के पास कुछ विकल्प हैं, हालांकि सभी चुनौतीपूर्ण हैं:

  • भारत के साथ बातचीत कर बांग्लादेश प्रतिबंधों में ढील दे सकता है और संबंध सुधारने की कोशिश कर सकता है।
  • नए निर्यात गंतव्यों की तलाश कर सकता है। हालांकि भारत को 15% निर्यात को देखते हुए यह लंबी प्रक्रिया है।
  • भारत पर निर्भरता कम करने के लिए लोकल प्रोडक्शन में निवेश कर सकता है। इसके लिए भारी संसाधनों की जरूरत होगी।

सवाल 7: इस कदम के पॉलिटिकल इम्प्लिकेशन्स क्या हैं?

जवाब: ये प्रतिबंध भारत का बांग्लादेश को संदेश हैं कि व्यापार एक दूसरे के लाभ पर आधारित होना चाहिए। यह बांग्लादेश की हालिया नीतियों और यूनुस के उत्तेजक बयानों के प्रति भारत की नाराजगी को दर्शाता है। यह कदम चीन के बांग्लादेश में बढ़ते प्रभाव को रोकने की भारत की रणनीति का भी हिस्सा है।

शेख हसीना के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश का रवैया बदला

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए विद्रोह के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने भारत में शरण ली। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाई गई और मोहम्मद यूनुस उसके मुखिया बने। शेख हसीना के समय भारत-बांग्लादेश के रिश्ते काफी मजबूत थे, लेकिन उसके बाद बांग्लादेश की एंटी-इंडिया गतिविधियां बढ़ती गईं।

कई बांग्लादेशी नेताओं ने भारत विरोधी बयान दिए और बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू नेताओं को निशाना बनाया। इस वजह से दोनों देशों की तल्खी और ज्यादा बढ़ गई, इसके अलावा बांग्लादेश लगातार पाकिस्तान के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत कर रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰