25 मई को दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव में शामिल होंगे नीतीश कुमार …………..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 25 मई को आयोजित होने वाले एनडीए कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 23 मई 2025, 07:14 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
25 मई को दिल्ली में एनडीए कॉन्क्लेव में शामिल होंगे नीतीश कुमार …………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 25 मई को आयोजित होने वाले एनडीए कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में मौजूद रहेंगे.

यह कॉन्क्लेव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा के लिए आयोजित किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, जिसमें राज्यों के विकास कार्यों, नीतिगत सुधारों और गठबंधन की एकजुटता को और मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.

बिहार के लिए काफी खास है एनडीए कॉन्क्लेव
नीतीश कुमार, जो जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख और एनडीए के महत्वपूर्ण सहयोगी हैं. इस बैठक में बिहार से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठा सकते हैं. माना जा रहा है कि बिहार के लिए विशेष पैकेज और विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है. यह कॉन्क्लेव एनडीए के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां गठबंधन के सभी प्रमुख नेता एक साथ मिलकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे. वहीं बिहार के लिए यह कॉन्क्लेव और इसलिए भी खास हो जाता है क्यों कि यहां इसी साल चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में एनडीए कॉन्क्लेव के बहाने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार भी तेज हो गया है.

29 मई को बिहार आने वाले हैं पीएम मोदी

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी भी 29 मई को पटना आने वाले हैं. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम सीधे पटना आकर पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. वहीं इसके प्रधानमंत्री बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. हवाई अड्डा से पीएम मोदी बीजेपी कार्यालय आएंगे और बीजेपी सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ सशक्तिकरण पर बैठक करेंगे. दूसरे दिन यानि 30 को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰