तुम हमारा पानी बंद करोगे, हम तुम्हारी सांस बंद कर देंगे……………

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी भरा बयान दिया है। शरीफ ने एक बयान में कहा, अगर तुम (भारत) हमारा पानी बंद करोगे, तो हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे। शरीफ ने यह बयान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 23 मई 2025, 07:30 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तुम हमारा पानी बंद करोगे, हम तुम्हारी सांस बंद कर देंगे……………
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकी भरा बयान दिया है। शरीफ ने एक बयान में कहा, अगर तुम (भारत) हमारा पानी बंद करोगे, तो हम तुम्हारी सांसें बंद कर देंगे।

शरीफ ने यह बयान एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, यह वीडियो किस कार्यक्रम और जगह का है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

दरअसल भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जल संधि स्थगित कर दी है और पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोक दिया है।

PAK बोला-अपनी जमीन आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी PM इशाक डार गुरुवार को दावा किया कि चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं होगा। डार ने कहा हाल में उनकी बीजिंग यात्रा के दौरान तीनों देशों की विदेश मंत्री की बैठक में यह फैसला लिया गया।

इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ डिप्लोमेटिक संबंध बढ़ाने पर जोर देगा।

डार ने कहा कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार का स्पष्ट रुख है कि हम आतंकवाद से उसी तरह निपटेंगे जैसे हमने 2013 और 2018 में किया था।

आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल का बैटन सौंपा

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने गुरुवार को आर्मी चीफ आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल का बैटन सौंपा। मुनीर का यह प्रमोशन भारत के खिलाफ ऑपरेशन बुनयान-उम-मार्सूस के दौरान आर्मी को लीड करने की वजह से किया गया।

पाकिस्तान में आसिम मुनीर से पहले 1959 में सैन्य तानाशाह अयूब खान ने खुद को फील्ड मार्शल घोषित कर दिया था।

फील्ड मार्शल पाकिस्तान सेना में सर्वोच्च सैन्य रैंक है, जो एक फाइव स्टार रैंक मानी जाती है। यह रैंक जनरल (फोर स्टार) से ऊपर है। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद सेना, नौसेना और वायुसेना में सबसे ऊंचा होता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल का बैटन सौंपते हुए।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल का बैटन सौंपते हुए।

शरीफ का दावा- पारंपरिक युद्ध में भारत हमसे बेहतर नहीं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि उनकी देश की सेना ने इस विचार को गलत साबित कर दिया कि पारंपरिक युद्ध में भारत पाकिस्तान से बेहतर है।

शरीफ गुरुवार को भारत पाकिस्तान संघर्ष के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा चेक देने मुजफ्फराबाद पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध छिड़ गया था, जो खतरनाक मोड़ ले सकता था। इसका रिजल्ट खतरनाक हो सकता था।

पाकिस्तान मंत्री बोले- बलूच आर्मी और TTP भारत से जुड़े हुए

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान में एक्टिव दो बड़े उग्रवादी गुट भारत के इशारे पर काम कर रहे हैं। जियो न्यूज के एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि बलूच आर्मी (BAL) और तालिबान पाकिस्तान (TTP) भारत प्रॉक्सी संगठन हैं।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक स्कूल बस पर हुए हमले में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि वो इस मामले में भारत के शामिल होने के सबूत पेश करेंगे।

हमले के बाद PM शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर खुद क्वेटा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शरीफ ने इस हमले के पीछे ‘फितना अल हिंदुस्तान’ को जिम्मेदार बताया था।

भारत इन आरोपों को बेबुनियाद बता चुका है

भारत ने PM शहबाज के आरोप का खंडन किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। आतंकवाद से ध्यान भटकाने की ये पाकिस्तान की एक और रणनीति है।

पाकिस्तान की यह आदत बन चुकी है कि वह अपनी आतंकवाद समर्थक छवि और आंतरिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए हर बार भारत पर आरोप मढ़ता है।

बलूचिस्तान के खुजदार में बच्चों को ले जा रही बस पर बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ था।
बलूचिस्तान के खुजदार में बच्चों को ले जा रही बस पर बुधवार को आत्मघाती हमला हुआ था।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰