मालदीव में शांति ढूंढने पहुंचे तेज प्रताप…………….

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आजकल मालदीव में हैं। वो वहां छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें 17 मई से 23 मई तक मालदीव जाने की इजाजत कोर्ट से मिली थी। तेज प्रताप ने समुद्र किनारे ध्यान करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। इस वीडियो में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 23 मई 2025, 08:19 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मालदीव में शांति ढूंढने पहुंचे तेज प्रताप…………….
Photo: UB India News Archive

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव आजकल मालदीव में हैं। वो वहां छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें 17 मई से 23 मई तक मालदीव जाने की इजाजत कोर्ट से मिली थी। तेज प्रताप ने समुद्र किनारे ध्यान करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है। इस वीडियो में वह ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए दिख रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सबकी नजरें तेज प्रताप पर टिकी हैं। बीजेपी उन्हें भड़काने और तोड़ने की कोशिश में है।

मालदीव में शांति ढूंढ रहे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव इन दिनों मालदीव में शांति ढूंढ रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो समुद्र के किनारे बने एक हट के बाहर ध्यान लगा रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘ओम नमः शिवाय’ का मंत्र सुनाई दे रहा है।

बहते पानी की आवाज में अद्भुत ताकत-तेज प्रताप
तेज प्रताप ने वीडियो के साथ लिखा- ‘शांति जीवन में जरूरी चीज है। हम लगातार शांति खोजते हैं क्योंकि इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है। ध्यान और आत्मचिंतन से हमें अपनी सोच और भावनाओं की गहरी समझ आती है। इससे अपार खुशी मिलती है और लगता है कि कुछ पूरा हुआ।’

तेज प्रताप ने आगे लिखा-‘ बहते पानी की आवाज में अद्भुत ताकत है। ये हमें प्रकृति की स्थिरता की याद दिलाता है और अपनी ऊर्जा को सही तरफ लगाने में मदद कर सकता है। ये हमें खुद से और अपने आसपास की चीजों से तालमेल बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी!

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि तेज प्रताप यादव इस बार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पहले वह समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट से चुनाव लड़ते थे।

इससे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की सेवा करने का मौका मांगा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वह देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

तेज प्रताप यादव का मालदीव में ध्यान लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Categories: राजद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
तेज प्रताप ने क्यों उठाया बिहार सरकार के मंत्री का नाम…
राजद

तेज प्रताप ने क्यों उठाया बिहार सरकार के मंत्री का नाम…

दिल्ली के एक बड़े फाइव स्टार होटल में क्या हुआ था? सुनने में आ रहा है कि बिहार के एक मंत्री जी के नाम से एक बड़ा हंगामा जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि होटल में एक युवती के साथ कुछ झमेला हो गया और चप्पल तक चल गया. होटल वालों ने बीच-बचाव किया तो जान और 'इज्जत' बच पाई! बिहार के राजनीतिक गलियारे में इस खबर की खूब चर्चा है. ऐसे में अब सवाल यह पूछा जा रहा है कि दिल्ली के पांच सितारा होटल के चप्पल कांड का सच क्या है? इसी कड़ी में अब तेज प्रताप यादव ने यही सवाल उठा दिया है.

UB India News30 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
लालू के बयान पर क्यों गरमाई बिहार की राजनीति जदयू ने खोला मोर्चा ……………….
पटना

लालू के बयान पर क्यों गरमाई बिहार की राजनीति जदयू ने खोला मोर्चा ……………….

जदयू के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने प्रेस वार्ता कर लालू प्रसाद पर फरक्का जल समझौते के मुद्दे पर बिहार के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। कहा कि चारा घोटाले में जेल जाने के डर से लालू प्रसाद ने फरक्का जल समझौते पर बिहार के हितों की […]

UB India News24 अग॰
PK के खौफ और सियासी झटकों से एक्टिव हुए तेजस्वी !
पटना

PK के खौफ और सियासी झटकों से एक्टिव हुए तेजस्वी !

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो नई राजनीतिक हलचल मचाई है उन पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के सुंदरकांड के दोहे की यह पंक्ति- ‘भय बिनु होइ न प्रीति’, काफी सटीक बैठती है। इतना तो मानना होगा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज […]

UB India News22 अग॰
तेजस्वी का आज राजभवन मार्च, जेपी गोलंबर से लोक भवन तक सुरक्षा के भारी इंतजाम …………….
पटना

तेजस्वी का आज राजभवन मार्च, जेपी गोलंबर से लोक भवन तक सुरक्षा के भारी इंतजाम …………….

पटना में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा है. मार्च से पहले कार्यकर्ताओं के बीच झंडे बांटे गए. कई कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर वाली तख्तियां भी लेकर पहुंचे हैं. समर्थकों की भीड़ […]

UB India News19 अग॰
19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा
पटना

19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास समय में हुई आलोचना से सबक सीख सत्ता से सीधे दो दो हाथ करने को तैयार बैठे हैं। बानगी देखे कि सदन से दूर रहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का ऐलान […]

UB India News14 अग॰
22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!
पटना

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों (MoU) पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार करीब 51,500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए हुए समझौतों का प्रचार कर रही है, लेकिन पूर्व में हुए दो लाख करोड़ रुपये से […]

UB India News14 अग॰
बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?
पटना

बिखर जाएगा राजद या बचा लेंगे तेजस्वी?

बिहार में चुनाव बीते 9 महीने होने को हैं, लेकिन सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. पहले राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी रही, फिर बांकीपुर उपचुनाव आ गया. इस बीच राजनीतिक बहसों के दूसरे मुद्दे भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए सहज ही मिलते रहे, जिन पर चर्चाएं चलती रहीं. अब […]

UB India News14 अग॰