तेजस्वी का आज राजभवन मार्च, जेपी गोलंबर से लोक भवन तक सुरक्षा के भारी इंतजाम …………….

पटना में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा है. मार्च से पहले कार्यकर्ताओं के बीच झंडे बांटे गए. कई कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर वाली तख्तियां भी लेकर पहुंचे हैं. समर्थकों की भीड़ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 अगस्त 2026, 06:13 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी का आज राजभवन मार्च, जेपी गोलंबर से लोक भवन तक सुरक्षा के भारी इंतजाम …………….
Photo: UB India News Archive

पटना में तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता शामिल हुए हैं. कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा नजर आ रहा है. मार्च से पहले कार्यकर्ताओं के बीच झंडे बांटे गए. कई कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ तेजस्वी यादव की तस्वीर वाली तख्तियां भी लेकर पहुंचे हैं. समर्थकों की भीड़ के बीच मार्च आगे बढ़ रहा है. कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. मार्च को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं. तेजस्वी यादव ने मार्च से पहले सरकार के सामने 15 सवाल रखे हैं. उनका मुख्य सवाल छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में AK-47 से हुई फायरिंग को लेकर है. तेजस्वी लगातार इस मामले में सरकार और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं.

जेपी गोलंबर पर तिरंगा और पोस्टर लेकर कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। डाकबंगाल पर पहली बार बीच सड़क बैरिकेडिंग की गई है। लाठी-इंसास राइफल के साथ भारी फोर्स की तैनाती की गई है। मार्च में शामिल होने आए कार्यकर्ता तिरंगे के साथ पहुंचे हैं।

राजभवन मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं को तिरंगा दिया जा रहा –

तेजस्वी यादव आज लोकभवन मार्च करेंगे। गांधी मैदान में जुटे कार्यकर्ताओं को तिरंगा दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के हाथ में इस बार राजद का झंडा नहीं है।

मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बिहार के सभी कार्यकर्ताओं और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने X पर लिखा- मोदी जी, दाल-भात खाओ यूथ का फ्यूचर मत खाओ।

मंगलवार को तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, AK 47 चलाने का अधिकार किसने दिया। छात्रों पर गोली चली। हम घायल छात्रों से मिलने भी गए थे। राज्यसभा में किरण रिजूजू जी ने जवाब दिया कि गोली नहीं चली है। बिहार सरकार के हलफनामे में यह स्पष्ट है गोली चलाई गई है। बिना आदेश के AK 47 कैसे चली, इसका सरकार जवाब दे।

सीवान के DM और SP के तबादले पर बीते दिन पीसी के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि हमारी मांग निलंबन की है, सिर्फ अदला-बदली से कुछ नहीं होगा।

DM विवेक रंजन मैत्रेय को भी हटा दिया गया है और उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है। सीवान के SP पूरन कुमार झा को हटाकर भारत सोनी को नया SP बनाया गया है। पूरन कुमार झा को भी वेटिंग में डाल दिया गया है।

तेजस्वी यादव के 15 सवाल

तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा है कि छात्र प्रदर्शन के दौरान सिपाही के पास AK-47 कैसे पहुंची?

हथियार जारी करने का आदेश किसने दिया?

आरोपी सिपाही किस यूनिट में तैनात था?

क्या वह किसी आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन से जुड़ा था?

छात्र प्रदर्शन में पहले कभी AK-47 का इस्तेमाल हुआ है या नहीं?

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भीड़ नियंत्रण के दौरान AK-47 के इस्तेमाल की अनुमति थी?

फायरिंग का आदेश किसने दिया?

कितनी गोलियां चलीं और सिपाही को कितने राउंड जारी किए गए थे?

क्या बॉडी कैमरा या फायरिंग से जुड़ी कोई वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है?

हथियार जारी करने वाले अधिकारी की जवाबदेही तय होगी या नहीं?

क्या पूरे कमांड चेन की जांच होगी?

वरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी अब तक क्यों तय नहीं हुई?

गृह विभाग की इस मामले में क्या भूमिका है और क्या सिर्फ विभागीय जांच ही काफी है?

पेपर लीक और भर्ती परीक्षा भी बड़ा मुद्दा

लोकभवन मार्च में बिहार में पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं का मुद्दा भी प्रमुख रहेगा. तेजस्वी यादव का आरोप है कि राज्य में लगातार भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं. उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा है. तेजस्वी यादव ने छात्रों और युवाओं से भी इस मार्च में शामिल होने की अपील की है. आरजेडी की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है.

राजद बोली- बिहार को पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे

राजभवन मार्च को लेकर राजद कार्यकर्ता जेपी गोलंबर पहुंचने लगे हैं। राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा है कि बिहार को पुलिस स्टेट नहीं बनने देंगे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सीवान और जहानाबाद में छात्रों पर फायरिंग की गई। इसके खिलाफ आज युवा सड़क पर है।

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के लोक भवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का यह लोक भवन मार्च नहीं, बल्कि ‘करियर बचाओ, पार्टी बचाओ अभियान’ है. मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव जनता और छात्रों के मुद्दों की आड़ में अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी. बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ राजनीति करने में जुटा है. उन्होंने तेजस्वी के मार्च को पूरी तरह राजनीतिक स्टंट बताया.

नीरज कुमार का तेजस्वी यादव पर हमला, बोले- तिरंगे की गरिमा से खिलवाड़ न हो

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक विरोध करें, लेकिन तिरंगे की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.दरअसल, आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच झंडे बांटे गए हैं. कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े नजर आए. इसके अलावा तेजस्वी यादव की तस्वीर वाली तख्तियां भी कार्यकर्ताओं को दी गई हैं. इसी को लेकर नीरज कुमार ने सवाल उठाए हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰