19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास समय में हुई आलोचना से सबक सीख सत्ता से सीधे दो दो हाथ करने को तैयार बैठे हैं। बानगी देखे कि सदन से दूर रहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का ऐलान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026, 08:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
19 अगस्त को सड़कों पर दिखेगा नेता प्रतिपक्ष ‘रिटर्न’ का नजारा
Photo: UB India News Archive

देर आए दुरुस्त आए। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से नए एनर्जी के साथ लौटे या फिर इस खास समय में हुई आलोचना से सबक सीख सत्ता से सीधे दो दो हाथ करने को तैयार बैठे हैं। बानगी देखे कि सदन से दूर रहने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का ऐलान करते सम्राट चौधरी की सरकार को अल्टीमेटम तक दे डाला कि बिहार को पुलिस राज्य बनने नहीं देंगे। राजद के युवराज तेजस्वी यादव की इस राजनीति चेतना की वजह क्या है? क्यों अचानक से सक्रिय हुए? समझिए बिहार की राजनीति में जो हाडबोंग मचा है उसके बरक्स क्यों बदल बदले से युवराज नजर आए है।

विरोध की छाया लंबी करेंगे तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अंततः जेन जेड के तेवर को समझ राजनीत में आक्रामकता की परिभाषा समझ चुके हैं। पेपर लीक मसले को बयानों से ज्यादा नहीं जिया। सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं किया। उनकी आंख कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध के तरीके और बगल के झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बाद खुल चुकी है।

इसका कितना असर पड़ा है वह सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित तौर पर एके-47 के इस्तेमाल के विरोध में 19 अगस्त को पटना में ‘लोकभवन/राजभवन मार्च’ का ऐलान कर दिया है। इस 19 अगस्त माह कों वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय से लोकभवन/राजभवन तक मार्च कर विपक्ष की भूमिका को सार्थक करने का प्रदर्शन करने जा रहे है ।

क्यों हुए आंदोलन पर उतारू?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद नेतृत्व के द्वारा जो लापरवाही बरती गई उसका असर बड़ा दूरगामी हुआ। एक साथ कई चीजें खोती नजर आई। सबसे पहले तो राष्ट्रीय जनता दल के पास लोकतांत्रिक लड़ाई का जो सबसे बड़ा हथियार था। वह था। मुस्लिम और यादव के कॉम्बिनेशन वाला वोट। वह भी ऐसा जो अभी तक अटूट ही बना हुआ था। वह बांकीपुर में काफी धमक के साथ टूटता नजर आया।

इस MY ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐसा किया जैसे वर्षों से बंधी जंजीर तोड़ कर कोई भागता हो। MY समीकरण की एक जुटता को राजद सुप्रीमी लालू यादव ने बांध कर रखा था। वे उनके हितों को ले कर खुद आमने सामने की लड़ाई लड़ते थे। मुस्लिमों के हित को देखते लालू यादव ने कभी बहुमत हिंदू की तरफदारी नहीं की। पर तेजस्वी यादव MY का फेवर आक्रामकता तो दूर ए तो जेड समीकरण की तरफ भागे। नतीजतन M Y की राजद से दूरी तनती गई। तेजस्वी इस खाई को भरने उतरे हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके तमाम बड़े नेताओं ने इस चुनाव के प्रति इतने लापरवाह दिखे कि जनता ने एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनसुराज को आजमाने की कोशिश खुल कर की। बीजेपी को नापसंद करने वाले और सत्ता पर अंकुश के लिए मजबूत विपक्ष चाहने वाले मतदाताओं ने अब तक जो राजद की तरफ देखा था इस बार पलट कर जनसुराज की तरफ देखा और भरपूर अपना समर्थन दियां।

लोकतंत्र में जनता की इस बदली समझ के साथ तेजस्वी यादव को अपनी विपक्ष की भूमिका भी खोते दिखीं। इस भूमिका में वापसी की छटपटाहट में तेजस्वी ने सिवान मामले का दामन थाम कर जेन जी को आकर्षित करने राजभवन मार्च की और चल पड़े।

राजद के रणनीतिकारों ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को एक दूसरे अंदाज में लिया। उन्हें इस बात से सदमा लगा कि जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए। लेकिन इस से भी बड़ा सदमा इस बात से लगा कि उनके लगभग 30 हजार वोट जनसुराज की तरफ शिफ्ट कर गए। यह वोटो की बड़ी तायदाद हैं जिसमें अधिकांश वोट मुस्लिम और यादव के हैं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव जिस एटूजेड की बात करते थे,अगर वोटो को आकलन करें और इन प्राप्त वोटों का जातीय विश्लेषण करे तो जन सुराज इस मामले में सफल पार्टी साबित हुई। राजनीतिक विश्लेषकों ने भी यह टिप्पणी करते कहा कि प्रशांत किशोर को सभी जाति और धर्म के वोट मिले।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰