बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि बताइए ऐसी भाषा प्रयोग कर रहे हैं, बीपीएससी के अधिकारी। हम लोगों ने कभी सोचा भी नहीं और देखा भी नहीं है। जैसे राजा की भाषा है, वैसी ही इनके वजीर की भाषा हो गई है। सम्राट चौधरी की तरह इनके अधिकारियों की भाषा हो गई है। और ये किस पर तंज कर रहे थे। छात्र सफर कर रहा है। पेपर लीक हो रहा है। नौकरी नहीं मिल रही है।
तेजस्वी यादव का नया सियासी खुलासा
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कौन है जिम्मेदार। और ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ये अधिकारी। कहां हैं, चीफ मिनिस्टर। कहां हैं दोनों उपमुख्यमंत्री। कहां हैं सत्ता पक्ष के मंत्री। कहां हैं, इनके यहां के गठबंधन के नेता सब। मतलब जो नौजवान, छात्र, युवा जो देश का भविष्य है। बिहार का भविष्य है। उसके लिए ऐसी भाषा का प्रयोग करते हैं। लोकतंत्र में यदि कोई ऐसी भाषा अधिकारी कहता और बोलता है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। वरना ये अलग तरह की परंपरा बन जाएगी। अत्याचार हो रहा है। छात्रों पर लाठी चल रही है। एके-47 चल रही है।
बीपीएससी अधिकारी पर दिया बयान
उन्होंने बीपीएससी अधिकारी राजेश कुमार सिंह के बयान पर कहा कि अब बचा क्या अधिकारियों का गोली खाना। उस अधिकारी ने जो किया, वो कल्पना के बाहर है। पेपर लीक कराया जा रहा है, उस पर कोई नहीं बोल रहा है लोग। जिम्मेदारी तय नहीं हो रही है, उस पर। परीक्षा बार- बार रद्द किया जा रहा है। उस पर जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है। जब बिहार में आपराधिक छवि के व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेंगे। जैसी भाषा मुख्यमंत्री की है। वैसी ही भषा अधिकारी बोल रहे हैं। किस घमंड में हैं। ये लोग कब जाएंगे। हमको सब पता है। बिहार का भविष्य बेहतर हो, विकास हो। अच्छी शिक्षा व्यवस्था हो। ये सब आरएसएस के लोग हैं। बीजेपी के लोग हैं। ये लोग पढ़ाई- लिखाई नहीं चाहते हैं।
तेजस्वी यादव ने इशारों में कही बड़ी बात
तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग अनपढ़ बनाकर रखना चाहते हैं। लगातार छात्र इतने दिनों से आंदोलन में हैं। कोई सरकार का मंत्री नहीं गया मिलने के लिए। समस्या सबको पता है क्या है। समाधान कौन करेगा। सरकार करेगी। पेपर लीक हम करा रहे हैं। सरकार में बैठे जो भ्रष्ट अधिकारी जो हैं। बड़ा रैकेट जो है, वो लोग करा रहे हैं। छात्र आंदोलन, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बार- बार परीक्षा रद्द हो रही है। पेपर लीक हो रहा है। लोग आएंगे ही आंदोलन करने। बिहार पेपर लीक का केंद्र बनता जा रहा है। बिहार में बताइए न कौन सी ऐसी परीक्षा है। मैट्रिक हो, इंटर की हो, चाहे बीपीएससी की हो। चाहे पुलिस बहाली की हो। चाहे अन्य बहाली की हो। सारे पेपर लीक होते हैं, बिहार में।







