पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर एंटी टेररिस्ट स्ट्राइक फोर्स रहेगी तैनात……………

पहलगाम हमले के बाद दूसरी बार 29 मई को बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर से पटना में रोड शो वाली जगहों के अलावा रोहतास में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर कड़ी व्यवस्था की गई है। पीएम प्रधानमंत्री गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 27 मई 2025, 05:25 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर एंटी टेररिस्ट स्ट्राइक फोर्स रहेगी तैनात……………
Photo: UB India News Archive

पहलगाम हमले के बाद दूसरी बार 29 मई को बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर से पटना में रोड शो वाली जगहों के अलावा रोहतास में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर कड़ी व्यवस्था की गई है। पीएम प्रधानमंत्री गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद एयरपोर्ट से डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा कार्यालय तक रोड-शो होगा। यह 45 मिनट का होगा। प्रधानमंत्री के रोड-शो को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। शहर में 200 मजिस्ट्रेट के साथ 3 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। रोड-शो के रास्ते में पड़ने वाली इमारतों पर स्नाइपर की तैनाती रहेगी। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था भी बदली रहेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पटना पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। मंगलवार को एनएसजी की टीम जिला प्रशासन के साथ बैठक करेगी और स्थल निरीक्षण भी करेगी।

आगामी 29 और 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार दौरे पर आने वाले हैं जिसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा का अलर्ट जारी किया है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार (Bihar DGP Vinay Kumar) ने सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करने के निर्देश दिये हैं. इस बीच जानकारी मिली है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान एंटी टेररिस्ट स्ट्राइक फोर्स (Anti Terrorist Strike Force) की भी तैनाती की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय ने उग्रवादी और नक्सलवादी समूह के खतरे की आशंका को देखते हुए और इंटेलिजेंस की रिपोर्ट्स के आधार पर सतर्कता और सावधानी की आवश्यकता जताई है.

बता दें कि आगामी 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे और इसके अगले दिन 30 मई को रोहतास के विक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां यह भी बता दें कि रोहतास जिला पहले नक्सल प्रभावित रह चुका है और अभी भी इसकी छिटपुट गतिविधियां रहती हैं. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के लिए पाकिस्तान और कश्मीर के आतंकियों से खतरे की भी आशंका है. ऐसे सिक्योरिटी थ्रेट को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने निरोधात्मक और सुरक्षात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं. बिहार पुलिस की विशेष शाखा और सुरक्षा शाखा को भी अलर्ट पर रखा गया है.

सीमावर्ती क्षेत्रों पर जांच बढ़ाने के निर्देश

पटना एसएसपी और रोहतास के एसपी को अपनी यूनिट और क्विक रिस्पांस टीम इंटेलिजेंस टीम के साथ ही एंटी टेररिस्ट स्ट्राइक फोर्स की प्रति नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही बिहार से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों पर जांच बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, बिहार पुलिस मुख्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी पदाधिकारी और प्रधानमंत्री की बिहार यात्रा के दौरान सुदृढ़ और त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इस क्रम में डीजीपी विनय कुमार ने तैयारी की समीक्षा की सुरक्षा के सभी मानकों को तय समय इसके भीतर पूरा करने के निर्देश दिय हैं.

ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर रोहतास जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट पर है. कई स्तरों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर डीएम उदिता सिंह लगातार सक्रिय हैं. बिक्रमगंज में 30 मई को जनसभा के लिए पांच बड़े-बड़े हैंगर पंडाल बनाए गए हैं. डीएम ने बताया कि लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था है. बड़ी संख्या में टॉयलेट रूम की व्यवस्था है. इसके अलावा मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रहेगी. सुरक्षा की व्यवस्था के अलावा ट्रैफिक को स्मूथ रखने के भी उपाय किए गए हैं. आसपास के रूट को थोड़ा बहुत डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि परिवहन में कहीं कोई समस्या नहीं हो.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰