पाकिस्तान को मोदी का पैग़ाम: चैन की रोटी खाओ या फिर गोली खाओ!

प्रधानमंत्री मोदी की ललकार सुनकर हर भारतीय को गर्व होगा। मोदी की हुंकार सुनकर पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के होश उड़ जाएंगे और वहां के फौजियों की नींद उड़ जाएगी। सोमवार को पाकिस्तान की सरहद पर खड़े होकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को दुश्मन मानता है लेकिन भारत आतंकवाद को अपना दुश्मन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 27 मई 2025, 10:08 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान को मोदी का पैग़ाम: चैन की रोटी खाओ या फिर गोली खाओ!
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री मोदी की ललकार सुनकर हर भारतीय को गर्व होगा। मोदी की हुंकार सुनकर पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के होश उड़ जाएंगे और वहां के फौजियों की नींद उड़ जाएगी। सोमवार को पाकिस्तान की सरहद पर खड़े होकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को दुश्मन मानता है लेकिन भारत आतंकवाद को अपना दुश्मन मानता है। मोदी ने कहा कि भारत दहशतगर्दी को खुशहाली के रास्ते में रुकावट मानता है, जबकि पाकिस्तान की फौज के लिए दहशतगर्दी कमाई का ज़रिया है। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान दाने-दाने को मोहताज है और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मोदी ने पाकिस्तान के नौजवानों से कहा कि उन्हें तय करना कई कि उन्हें चैन की रोटी चाहिए या सीने में गोली चाहिए, उन्हें दहशतगर्दी के दम पर मुल्क को लूटने वाली फौज चाहिए या गरीबी और बेरोजगारी से राहत चाहिए। मोदी ने पाकिस्तान के लोगों से कहा कि उनकी हुकूमत और वहां की फौज ने दहशतगर्दी को अपने ऐश-ओ-आराम के लिए इस्तेमाल किया, अब वक्त आ गया है पाकिस्तान के नौजवानों को दहशतगर्दी के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करनी चाहिए। अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद का रास्ता छोड़ा, तो विकास होगा, वरना विनाश निश्चित है।

मोदी ने याद दिलाया कि भारत ने आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिलाया, पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयरबेस ICU में पड़े हैं और अब आतंकवाद के खिलाफ यही भारत की नीति है- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा, भारत की तरफ आंख उठाने वाले को मटियामेट कर दिया जाएगा। मोदी ने कहा कि बंटवारे के बाद जो मुल्क पैदा हुआ, उसका शुरू से अब तक एक ही मकसद रहा है, भारत से दुश्मनी, भारत से नफरत। पाकिस्तान का लक्ष्य भारत का नुकसान करना है लेकिन भारत का लक्ष्य अपने यहां गरीबी को दूर करना है, अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

मोदी ने कहा कि वो सरहद से पाकिस्तानी नौजवानों को पैग़ाम देना चाहते हैं कि आतंकवाद उनके भविष्य को चौपट कर रहा है और बर्बादी का ये काम पाकिस्तान की हुकूमत और वहां की फौज मिलकर कर रही है। इस बीमारी का इलाज भारत कर रहा है लेकिन दहशतगर्दी के नासूर को अगर जड़ से खत्म करना है तो पाकिस्तान के नौजवानों को आगे आना होगा।

सरहद पर मोदी ने पाकिस्तान के बारे में जो कहा, वो ऐतिहासिक है। मोदी के एक-एक शब्द में गहरा संदेश छिपा है। पहली बात तो ये कि मोदी ने पाकिस्तान को लेकर भारत की नई नीति का एलान किया। अब बात नहीं, रण होगा। अब डोजियर नहीं, मिसाइल भेजी जाएंगी। भारत की तरफ आंख उठाने वाले को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। दूसरा पैग़ाम पाकिस्तान के नौजवानों के लिए था। एक तरफ दहशतगर्दी पाकिस्तान की फौज के लिए कमाई का ज़रिया है, दूसरी तरफ दहशतगर्दी ने पाकिस्तान के नौजवानों से रोजी-रोटी छीन ली है। एक तरफ भारत से लड़ने  के नाम पर पाकिस्तान के जनरलों ने बड़े-बड़े महल खड़े किए हैं, दूसरी तरफ आतंकवाद ने पाकिस्तान की जनता को भूख और अंधकार दिया है।

मोदी ने पाकिस्तान के लोगों को आईना दिखाया, उन्हें रोटी चाहिए या गोली चाहिए? Tourism चाहिए या Terrorism चाहिए? खुशहाली चाहिए या तबाही चाहिए? मुझे लगता है कि मोदी की बात पाकिस्तान के लोगों की आंखें  खोल देगी। प्रधानमंत्री का आज का भाषण पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े होने के की प्रक्रिया को तेज़ करेगा। प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी देश को इससे बड़ा उपहार नहीं दे सकते थे।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰