कांग्रेस ने केंद्र सरकार से संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने की मांग की………..

कांग्रेस ने सैन्य और विदेश नीति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार से संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के सिंगापुर में दिए इंटरव्यू के बाद यह मांग की गई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने PTI से कहा- सरकार सभी दलों और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 जून 2025, 03:09 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने की मांग की………..
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस ने सैन्य और विदेश नीति पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार से संसद का तत्काल विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के सिंगापुर में दिए इंटरव्यू के बाद यह मांग की गई है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने PTI से कहा- सरकार सभी दलों और राष्ट्र को विश्वास में ले। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करे। PM या रक्षा मंत्री को सर्वदलीय बैठक में विपक्षी नेताओं को यह बताना चाहिए था कि जनरल चौहान ने सिंगापुर में क्या कहा है।

दरअसल, CDS चौहान ने 31 मई को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम में ब्लूमबर्ग को इंटरव्यू में दिया। पाकिस्तान के भारतीय जेट को मार गिराने के दावों के सवाल पर उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे?

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा- PM मोदी को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुद की तारीफ करने की जगह दुश्मन पर फोकस करना चाहिए। उनके अलावा कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है।

खड़गे बोले- सेना के साथ हमारा पूरा समर्थन

  • मैं उनके (PM मोदी) सभी बयानों पर प्रतिक्रिया देना पसंद नहीं करता, लेकिन मेरा उनसे केवल यही अनुरोध है कि सत्ता में बैठे लोगों को कभी-कभी अपना मुंह बंद रखना चाहिए। उन्हें खुद को चुनावों से अलग कर लेना चाहिए और देश पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
  • देश में जो कुछ भी हुआ, पीएम मोदी को उस समझना चाहिए और बोलना चाहिए। मैं बिना किसी राजनीतिक मतभेद के कह रहा हूं कि मोदी को खुद पर गर्व करने के बजाय दुश्मन पर फोकस करना चाहिए। उनके अलावा कोई और ऐसा नहीं कर सकता है।
  • जब तक सेना है, हम सभी सुरक्षित हैं। इसलिए हम सेना का समर्थन करते हैं। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विचार-विमर्श के लिए विदेश यात्रा की है। उनको वापस आने दीजिए। जब ​​तक वे वापस नहीं आते, तब तक इधर-उधर घूमना और भाषण देना सही नहीं है।
  • जब पीएम मोदी ने कहा है कि उन्होंने सेना को पूरी शक्ति दी है, तो वे यह दावा क्यों कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा किया है? आत्म-प्रशंसा अच्छी नहीं है। हम कुछ नहीं कहेंगे, क्योंकि स्थिति सामान्य नहीं है।

जयराम बोले- CDS के बयान आ रहे, पीएम जानकारी क्यों नहीं दे सकते थे

जयराम रमेश ने कहा- ये चिंता का बात है कि सिंगापुर से CDS की ओर से ऐसे बयान आ रहे हैं। पीएम मोदी विपक्ष को जानकारी क्यों नहीं दे सकते थे? क्या यह सच है कि नेता इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं? हम इसी उद्देश्य से सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं।

रमेश ने कहा कि कारगिल वॉर खत्म होने के 3 दिन बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के पिता की अध्यक्षता में एक कारगिल समीक्षा समिति गठित की थी। रिपोर्ट को बाद में संसद में पेश किया गया था, जिस पर चर्चा की गई थी। क्या अब ऐसी समिति गठित की जा रही है।

कांग्रेस के दूसरे नेताओं के सवाल

पवन खेड़ा, प्रवक्ता कांग्रेस

ऑपरेशन सिंदूर, CDS के बयान जैसे मुद्दों पर विशेष सत्र बुलाकर सभी को विश्वास में लेकर चर्चा होनी चाहिए। अमेरिका ने युद्ध विराम की घोषणा की तो नेता ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने के लिए विदेश चले गए। सवालों का जवाब कौन देगा? जवाब सेना से नहीं, बल्कि सरकार से आना चाहिए।

सेना मजबूत है और उसने वही किया जो जरूरी था, लेकिन युद्ध विराम किसके दबाव में किया गया। पहलगाम हमले के आतंकवादी कहां हैं? युद्ध विराम के लिए क्या शर्तें थीं? सीडीएस ने जो कहा वह चौंकाने वाला था। अब स्पष्टता होनी चाहिए। सरकार को विशेष सत्र बुलाकर सवालों के जवाब देने चाहिए।

प्रमोद तिवारी, राज्यसभा में कांग्रेस उपनेता

जनता को तार्किक जवाब मिलना चाहिए। पूरा देश पूछ रहा है, नेता अलग-अलग बातें कर रहे हैं, दूसरी तरफ CDS ने विदेश में कुछ और ही कहा है। यह स्वीकार करते हुए कि हमारा जेट गिराया गया। सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इसलिए हम बातचीत के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक बुलाई जा सकती है। लेकिन पीएम मोदी चार दिनों से सेना के पराक्रम का राजनीतिकरण करने पर तुले हुए हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰