आधिकारिक रूप से RJD से निकाले गए तेजप्रताप,……………….

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में चल रहा तनाव अब और गहरा गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. यह पत्र आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया, जिसमें […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 जून 2025, 04:56 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आधिकारिक रूप से RJD से निकाले गए तेजप्रताप,……………….
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में चल रहा तनाव अब और गहरा गया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. यह पत्र आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जारी किया, जिसमें केवल एक पंक्ति में कहा गया है कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है.” इस पत्र में न तो अनुशासन का जिक्र है और न ही नैतिकता की कोई बात, जिसने सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.

तेजप्रताप यादव पर यह कार्रवाई 25 मई 2025 को लालू प्रसाद यादव के उस सोशल मीडिया पोस्ट के सात दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निष्कासित करने की घोषणा की थी. लालू ने अपने बयान में कहा था, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी सामाजिक न्याय के हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है. तेज प्रताप का आचरण हमारे पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के अनुरूप नहीं है.” यह कदम तेज प्रताप के फेसबुक पर अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने प्रेम संबंध का खुलासा करने वाले पोस्ट के बाद उठाया गया, जिसे बाद में तेज प्रताप ने हैकिंग का दावा कर हटा लिया था.

तेजप्रताप ने किस जयचंद का किया जिक्र?

तेज प्रताप ने इस निष्कासन के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और 1 जून 2025 को सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को अपना “सारी दुनिया” बता दी. उन्होंने बिना नाम लिए पार्टी में मौजूद “जयचंद” पर साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे.” इस पोस्ट को लालू और पार्टी नेतृत्व के लिए एक गुप्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

इस बीच, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का समर्थन करते हुए कहा कि हिंदू रीति-रिवाजों में दो-तीन शादियां वैध हैं और लालू को अपने बेटे के फैसले को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान का उदाहरण देते हुए कहा कि पासवान ने भी अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की थी. यह बयान विवाद को और हवा दे रहा है. विपक्षी दलों, खासकर जेडीयू और बीजेपी, ने इस प्रकरण को आरजेडी की अंदरूनी कलह के रूप में पेश किया है.

तेज प्रताप के पक्ष में उतरे सुधाकर सिंह

बिहार की सियासत में लालू प्रसाद यादव का परिवार एक बार फिर चर्चा में है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया है. इस बीच, राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का खुलकर समर्थन किया है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है.

सुधाकर सिंह ने कहा, “तेज प्रताप ने कोई गलत या अनैतिक काम नहीं किया है। हिंदू रीति-रिवाजों में दो-तीन शादियां करना वैध माना गया है. हमने समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की किताबों में भी पढ़ा है कि ऐसे मामलों को सामाजिक स्वीकृति प्राप्त है. लालू प्रसाद यादव को एक पिता के रूप में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार करना चाहिए.” उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान का उदाहरण देते हुए कहा, “पासवान जी ने भी अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की थी, जिससे चिराग पासवान का जन्म हुआ. यह कोई नई बात नहीं है.”

पोस्ट वायरल होते ही लालू ने पार्टी से निकाला

यह विवाद तब शुरू हुआ जब तेज प्रताप ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर साझा कर 12 साल पुराने प्रेम संबंध का खुलासा किया. बाद में उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और तस्वीरें एआई-जनरेटेड थीं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लालू प्रसाद ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया. लालू ने सोशल मीडिया पर कहा, “तेज प्रताप का आचरण पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है, जो सामाजिक न्याय के लिए पार्टी के संघर्ष को कमजोर करता है.”

तेजप्रताप और अनुष्का का निजी मामला

सुधाकर सिंह के बयान ने इस मामले को और गर्म कर दिया है. उन्होंने तर्क दिया कि तेजप्रताप और अनुष्का का संबंध निजी मामला है और इसे अपराध की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. दूसरी ओर, तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने इस प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने लालू परिवार पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया और लालू के निष्कासन के फैसले को “नौटंकी” करार दिया. विपक्षी दल, विशेष रूप से बीजेपी और जेडीयू, इस मुद्दे को आरजेडी की अंदरूनी कलह के रूप में पेश कर रहे हैं। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “लालू का यह कदम महज दिखावा है. बिहार की जनता ऐसी सियासी ड्रामेबाजी को समझती है.”

वहीं इसी बीच तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में ‘जयचंद’ का जिक्र कर सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने तेजस्वी यादव को अर्जुन और खुद को कृष्ण बताया ‘जयचंद’ की बात कर कुछ संकेत करने की कोशिश की है. पार्टी और परिवार से तेज प्रताप यादव को बेदलखल करने के लालू यादव के फैसले को लेकर तेज प्रताप यादव ने इसी शख्स की ओर इशारा किया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰