क्‍या पाकिस्‍तान में आने वाली है भयंकर तबाही, बर्बादी का काउंटडाउन शुरू!

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्‍तान को कई मोर्चों पर घेरा है. इनमें से एक है वाटर स्‍ट्राइक. भारत ने पाकिस्‍तान के साथ सिंधु जल संधि तोड़ उसे बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने की रणनीति बनाई, जो अब कारगर होती नजर आ रही है. पाकिस्तान की इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA)के ताजा आंकड़े बताते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 जून 2025, 05:18 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्‍या पाकिस्‍तान में आने वाली है भयंकर तबाही, बर्बादी का काउंटडाउन शुरू!
Photo: UB India News Archive

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्‍तान को कई मोर्चों पर घेरा है. इनमें से एक है वाटर स्‍ट्राइक. भारत ने पाकिस्‍तान के साथ सिंधु जल संधि तोड़ उसे बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने की रणनीति बनाई, जो अब कारगर होती नजर आ रही है. पाकिस्तान की इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA)के ताजा आंकड़े बताते हैं कि वहां इस समय 21% जल की कमी महसूस की जा रही है, जिसका असर आने वाले समय में फसलों की पैदावार पर देखने को मिल सकता है. पाकिस्‍तान में पानी की कमी आने वाले समय में और बढ़ सकती है. तो क्‍या पाकिस्‍तान में भयंकर तबाही आने वाली है? पाकिस्‍तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने वाला है…?

पाकिस्तान की इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA)के ताजा आंकड़े…

  • पाकिस्‍तान में इस समय 21% जल की कुल कमी, जिसका प्रभाव फसलों की पैदावर पर पड़ना तय.  
  • पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत में सिंचाई की पूरी व्यवस्था सिंधु रिवर सिस्टम पर आधारित है, जो झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों से पानी प्राप्त करती है.
  • मई से सितंबर तक चलने वाले खरीफ सीजन की बुआई पर इसका सीधा असर पड़ा है.
  • भारत की ओर से चिनाब में पानी सप्लाई में कमी से पाकिस्तान की कृषि व्यवस्था को गहरा झटका लगा है. 
  • खरीफ फसल के लिए पाक में पानी न के बराबर है. 2 बेहद अहम डैम में पानी उतर गया है. 
  • दो प्रमुख जलाशयों में पानी उतर गया, जिसमें झेलम पर मंगला डैम और सिंधु पर तरबेला डैम शामिल हैं.

पाक  सिंधु संधि का कर रहा उल्लंघन…

पाकिस्तान की धरती से जारी सीमा पार आतंकवाद को सिंधु जल संधि के कार्यान्वयन में बाधा बताते हुए भारत ने कहा कि पड़ोसी देश को इस संधि के उल्लंघन के लिये उस पर दोष मढ़ना बंद कर देना चाहिए. शुक्रवार को ताजिकिस्तान के दुशांबे में हिमनदों पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए संधि का उल्लंघन कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान द्वारा मंच का दुरुपयोग करने तथा ऐसे मुद्दों का अनुचित संदर्भ लाने के प्रयास से स्तब्ध हैं जो मंच के दायरे में नहीं आते. हम ऐसे प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं.” भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें विश्व बैंक भी हस्ताक्षरकर्ता था. यह संधि दोनों देशों के बीच सिंधु नदी प्रणाली के जल के बंटवारे को नियंत्रित करती है.

क्या-क्या भुगतेगा पाकिस्तान?

  • खरीफ की फसल चौपट होगी
  • पंजाब-सिंध में भारी नुकसान
  • हाइड्रो पावर उत्पादन में कमी 
  • बिजली के लिए हाहाकार मचेगा

शहबाज़ ने तजाकिस्तान में भारत के कदमों पर चिंता जताई

जल संकट से परेशान पाक पीएम शहबाज़ शरीफ ने तजाकिस्तान में भारत के कदमों पर चिंता जताई है. उन्‍होंने कहा कि भारत पानी रोक कर स्थिति को और खराब कर रहा है. पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने शरीफ के हवाले से कहा है, ‘सिंधु बेसिन के पानी के बंटवारे को नियंत्रित करने वाली सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का एकतरफा और अवैध निर्णय अत्यंत खेदजनक है.’ आपको बता दें  भारत को सिंधु जल संधि के तहत रावी, ब्यास, सतलज जैसी पूर्वी नदियों पर पूरा अधिकार, जबकि पश्चिमी नदियों यानी झेलम, चेनाब और सिंधु के पानी पर सीमित अधिकार है. पहलगाम के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है. भारत ने पाकिस्तान को जल प्रवाह से जुड़ा कोई भी डेटा साझा करना बंद कर दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰