क्या यूक्रेन की एक गलती बन जाएगी तीसरे विश्व युद्ध का कारण………

रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से छिड़ी जंग निर्णायक मोड़ पर आ खड़ी हुई है. यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. यूक्रेन ने ड्रोन की मदद से रूस के पांच एयरबेसों को निशाना बनाया. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में रूस के 40 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 जून 2025, 12:27 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या यूक्रेन की एक गलती बन जाएगी तीसरे विश्व युद्ध का कारण………
Photo: UB India News Archive

रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से छिड़ी जंग निर्णायक मोड़ पर आ खड़ी हुई है. यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. यूक्रेन ने ड्रोन की मदद से रूस के पांच एयरबेसों को निशाना बनाया. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में रूस के 40 बॉम्बर विमानों को नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन इस हमले की प्लानिंग बीते एक साल से कर रहा था और उसने एक ट्रक की मदद से रूस के 2000 किलोमीटर अंदर तक ये ड्रोन पहुंचाए थे.

यूक्रेन के इस भीषण हमले के बाद दुनिया की नजरें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर हैं. माना जा रहा है कि इस हमले के जवाब में पुतिन कुछ बड़ा कर सकते हैं, जिसमें न्यूक्लियर वॉर भी शामिल है. दरअसल, पुतिन काफी लंबे समय से यूक्रेन व उसके समर्थक देशों को परमाणु हमले की चेतावनी देते रहे हैं, इतना ही नहीं उन्होंने लंबे समय से अपने परमाणु हथियारों को हाई-अलर्ट पर भी रखा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि यूक्रेन की एक गलती कैसे तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकती है. अगर रूस परमाणु हमला करता है तो इसके परिणाम कितने भयानक होंगे और यूक्रेन के अलावा कौन-कौन से देश इसकी चपेट में आ सकते हैं.

क्या यूक्रेन ने कर दी गलती?

यूक्रेन ने रूस पर हमला ऐसे समय पर किया है, जब राष्ट्रपति पुतिन की ओर से सीजफायर के संकेत दिए जा रहे थे. इतना ही नहीं रूस का एक प्रतिनिधि मंडल हमले से ठीक पहले संघर्ष विराम पर चर्चा के लिए इस्तांबुल पहुंचा था. ऐसे में यूक्रेन की ओर से किए गए इस हमले को बड़ी गलती माना जा रहा है और इसे द्वितीय विश्व युद्ध के समय हुए पर्ल हार्बर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के समय जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर बंदरगाह पर सैन्य हमला किया था, जिसमें अमेरिका को बड़ा नुकसान हुआ. इस हमले के बाद ही अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में कूद पड़ा था और उसने जापान पर परमाणु बम गिराए थे.

रूस ने परमाणु हमला किया तो?

यूक्रेन के हमले के जवाब में रूस क्या प्रतिक्रिया देता है, यह देखने वाला होगा. दरअसल, रूस दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु शक्ति संपन्न देश है और उसके पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली परमाणु हथियार भी हैं. ऐसे में अगर रूस परमाणु हमला करता है तो इसके बहुत ही विनाशकारी परिणाम होंगे, जिसमें यूक्रेन के कई हिस्सों से लेकर दूसरे देशों तक तबाही मच सकती है. हालांकि, यह रूस पर निर्भर करेगा कि वह यूक्रेन के खिलाफ किन परमाणु हथियारों का उपयोग करता है. दरअसल, ऐसे समय में टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों का उपयोग सबसे बेहतर ऑप्शन होता है.

इन देशों में भी मच सकती है तबाही

रूस अगर यूक्रेन पर परमाणु हमला करता है तो उसके रेडिएशन का असर दूसरे देशों तक भी पहुंच सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर यूक्रेन के पड़ोसी देशों में देखने को मिल सकता है, जिसमें पोलैंड, हंगरी, रोमानिया, और मोल्दोवा शामिल हैं. इसके अलावा कुछ यूरोपीय देश जैसे जर्मनी, फ्रांस, इटली भी प्रभावित हो सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰