भारत में 1 मार्च 2027 से जनगणना शुरू होगी. यह जनगणना देशभर में दो फेज में कराई जाएगी. इस दौरान जातियों की भी गिनती कराई जाएगी. सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी राज्यों जैसे लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 1 अक्टूबर 2026 से जनगणना शुरू होगी. देश में पिछली बार 2011 में जनगणना हुई थी. उसके बाद साल 2021 में प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना काल की वजह से स्थगित कर दी गई. अब सरकार ने 15 साल बाद 2026 में जनगणना कराने का फैसला लिया है.
कितने चरण होंगे?
सूत्रों के मुताबिक, जाति जनगणना 2 चरणों में कराई जाएगी। पहले 4 राज्यों में जाति जनगणना शुरू होगी। मैदानी राज्यों में मार्च 2027 से जाति जनगणना शुरू होगी और पहाड़ी राज्यों में 1 अक्टूबर 2026 से जाति जनगणना शुरू होगी। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अक्टूबर 2026 से जाति जनगणना शुरू होगी।
हालही में सरकार ने लिया था ये फैसला
सरकार ने हालही में ये फैसला लिया था कि वह जाति जनगणना करवाएगी। दरअसल 1881 से 1931 तक नियमित रूप से होने वाली जाति गणना को 1951 की पहली जनगणना में रोक दिया गया था। साल 2011 में सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) के तहत जाति के आंकड़े जुटाए गए लेकिन इस डाटा का पूरी तरह प्रयोग नहीं किया गया।








