राहुल गांधी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र पर साधा निशाना …………

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति और आम लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं. राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार कहती […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 5 जून 2025, 10:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र पर साधा निशाना …………
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति और आम लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं.

राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार कहती है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ इकोनॉमी बन गई, लेकिन आम लोगों को तो उतनी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर टू-व्हीलर, मोबाइल मार्केट और कारों की बिक्री में गिरावट को लेकर एक पोस्ट साझा की. इसमें उन्होंने इससे संबंधित आंकड़े भी बताए और आम लोगों की परेशानियों को लेकर चिंता व्यक्त की.

‘बिक्री कम, खर्च ज्यादा’

राहुल गांधी ने बताया कि पिछले एक साल में टू-व्हीलर की बिक्री 17% और कार की बिक्री 8.6% घट गई है. वहीं मोबाइल मार्केट में 7% की गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ आंकड़े नहीं हैं, ये उस आर्थिक दबाव की हकीकत है जिसके नीचे हर आम भारतीय पिस रहा है. इसके आगे उन्होंने कहा कि इस गिरावट का मतलब है कि इससे लोगों की आमदनी कम हो रही है. उन्होंने कहा इन आंकड़ों के साथ लोगों का खर्च और कर्ज दोनों बढ़ते जा रहे हैं. चाहे वह मकान का किराया हो, बच्चों की पढ़ाई का खर्च हो, रोजमर्रा की जरूरतों का सामान हो , सब पर महंगाई चरम सीमा पर है.

सरकार इवेंट नहीं, लोगों की सच्चाई से जुड़े

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को तुम्हारे बड़े-बड़े इवेंट देखने में कोई दिलचस्पी नही है. सरकार को इवेंट्स की चमक पर नहीं बल्कि आम जनता की परेशानियों और सच्चाई पर ध्यान देना चाहिए. सरकार बड़ी-बड़ी योजनाएं और घोषणाएं करती रहती है , लेकिन उन आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों पर ध्यान नहीं देती है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसी राजनीति चाहिए जो इवेंट्स की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो – जो सही सवाल पूछे, हालात को समझे और ज़िम्मेदारी से जवाब दे.

बीजेपी को घेरते हुए कांग्रेस ने कहा कि हमें ऐसी अर्थव्यवस्था चाहिए, जो हर भारतीय के लिए काम करे न कि सिर्फ़ कुछ गिने-चुने पूंजीपतियों के लिए काम करे. उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ अमीर और अमीर होता जा रहा है वही दूसरी तरफ गरीब और गरीब होता जा रहा है. क्योंकि सरकार को भी पूंजीपतियों की ही चिंता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰