बिहार की सियासत में कल रहा सुपर संडे, आरा और मुजफ्फरपुर से दिल्ली को बड़ा मैसेज ?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक ही दिन बड़ा सियासी दांव खेला है. चिराग पासवान ने जहां आरा में रैली कर बीजेपी को बड़ा संदेश दिया है, वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में हुंकार भरी है. दोनों नेता रैलियों के माध्यम से दिल्ली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 जून 2025, 05:32 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की सियासत में कल रहा सुपर संडे, आरा और मुजफ्फरपुर से दिल्ली को बड़ा मैसेज ?
Photo: UB India News Archive

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक ही दिन बड़ा सियासी दांव खेला है. चिराग पासवान ने जहां आरा में रैली कर बीजेपी को बड़ा संदेश दिया है, वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में हुंकार भरी है. दोनों नेता रैलियों के माध्यम से दिल्ली तक स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि उन्हें कमजोर न समझा जाए. सारी तैयारी एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर हो रही है. चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा रैलियों के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का आगाज कर रहे हैं. जानकारों की राय में सियासत का ‘सुपर संडे’ न केवल बिहार की स्थानीय राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि दिल्ली तक एनडीए के समीकरणों को भी नई दिशा देगा. चिराग और कुशवाहा, दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ बिहार की सियासत में अपनी स्थिति मजबूत करने और एनडीए में अधिक से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने की कोशिश में लगे हैं.

केंद्रीय मंत्री एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में ‘नव-संकल्प महासभा’ के जरिए अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी पार्टी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि चिराग सामान्य सीट से विधानसभा चुनाव लड़ें. यह कदम कई मायनों में महत्वपूर्ण है. 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन शून्य रहा था, जब उन्होंने जेडीयू के खिलाफ बागी तेवर अपनाए थे. इस बार चिराग न केवल अपनी पार्टी को पुनर्जन्म देना चाहते हैं, बल्कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” के नारे के साथ युवाओं और विभिन्न जातीय समूहों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. 

Chirag paswan news , chirag paswan 40 seats list , ljp fight 40 seats in bihar chunav , Bihar Assembly Elections , बिहार विधानसभा चुनावc, Chirag Paswan master plan for bihar chunav 2025 , चिराग पासवान , LJP ramvilas news , एलजेपी , NDA , एनडीए , jdu-bjp news
चिराग पासवान की निशाने पर वो 40 सीटें कौन सी हैं?

चिराग पासवान की रणनीति

चिराग का सामान्य सीट से चुनाव लड़ने का फैसला यह संदेश देता है कि वे केवल पासवान समुदाय के नेता नहीं, बल्कि पूरे बिहार के प्रतिनिधि बनना चाहते हैं. उनके जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने इस रणनीति को रेखांकित करते हुए कहा कि चिराग का यह कदम उनकी व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है. एनडीए के भीतर चिराग की मांग 40 सीटों की है, जो बीजेपी और जेडीयू के लिए सौदेबाजी का एक बड़ा दबाव बिंदु है. उनकी रैली का उद्देश्य न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरना है, बल्कि गठबंधन के बड़े सहयोगियों को यह दिखाना भी है कि उनकी जनाधार को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा.

उपेंद्र कुशवाहा: कुशवाहा वोट बैंक की ताकत

दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर में उपेंद्र कुशवाहा अपनी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की “जन आकांक्षा रैली” के जरिए बिहार के कुशवाहा समुदाय को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. कुशवाहा, जो कभी नीतीश कुमार के करीबी थे, अब एनडीए में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने में जुटे हैं. बिहार में कुशवाहा समुदाय की आबादी करीब 6% है, जो कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभा सकती है. उपेंद्र की रणनीति इस वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की है, साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महादलित समुदायों को भी लुभाने की कोशिश है. 

chirag Paswan news , chirag Paswan rally news , upendra Kushwaha rally news , bihar chunav news , Bihar Elections 2025 , बिहार चुनाव 2025 , चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, NDA, एनडीए , चिराग पासवान कहां से लड़ेंगे चुनाव ,
कुशवाहा की सियासत रणनीति में उनकी नाराजगी और महत्वाकांक्षा दोनों झलकती है.

कुशवाहा और पासवान वोटर्स पर नजर

चिराग और कुशवाहा, दोनों ही एनडीए के भीतर अपनी-अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश में हैं. बीजेपी और जेडीयू के सामने अब चुनौती है कि वे इन दोनों नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को कैसे संतुलित करें. चिराग की युवा अपील और कुशवाहा का जातीय समीकरण, दोनों ही बिहार की सियासत में महत्वपूर्ण हैं. अगर एनडीए इन दोनों को संतुष्ट नहीं कर पाया, तो इसका फायदा विपक्षी महागठबंधन, खासकर तेजस्वी यादव की आरजेडी को मिल सकता है.किलमिलाकर, बिहार का यह सुपर संडे सियासत का एक नया रंगमंच है, जहां चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं. चिराग का बिहार फर्स्ट का नारा और कुशवाहा का जातीय समीकरण, दोनों ही बिहार की सियासत को नई दिशा दे सकते हैं. यह रैलियां न केवल बिहार के मतदाताओं के लिए, बल्कि दिल्ली में बैठे एनडीए के रणनीतिकारों के लिए भी एक बड़ा संदेश हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰