अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ‘गृह युद्ध’ जैसे हालात…………..

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का लॉस एंजिल्स, जो अपनी विविधता और आप्रवासी आबादी के लिए जाना जाता है, इन दिनों उग्र विरोध प्रदर्शनों की चपेट में है. शुक्रवार को अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की छापेमारी में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहर में तनाव भड़क उठा. 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, LA […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 9 जून 2025, 05:51 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ‘गृह युद्ध’ जैसे हालात…………..
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का लॉस एंजिल्स, जो अपनी विविधता और आप्रवासी आबादी के लिए जाना जाता है, इन दिनों उग्र विरोध प्रदर्शनों की चपेट में है. शुक्रवार को अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की छापेमारी में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहर में तनाव भड़क उठा. 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, LA की 13.5 लाख आप्रवासी आबादी के लिए यह कार्रवाई गहरा आघात है. डाउनटाउन के सिविक सेंटर, लिटिल टोक्यो और चाइनाटाउन जैसे इलाकों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, जिन्होंने 4 वेमो वाहनों को आग लगाई, पुलिस वाहनों पर हमले किए, और 101 हाईवे को अवरुद्ध किया. पुलिस ने फ्लैश बैंग, रबर बुलेट्स और घुड़सवार दस्तों से जवाब दिया, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार घायल हुई. एलन मस्क ने जली कार पर मैक्सिकन झंडा लहराने की तस्वीर शेयर कर विरोध जताया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों को ‘विद्रोही’ बताकर गवर्नर गैविन न्यूसॉम और मेयर कैरेन बास पर निशाना साधा, जबकि न्यूसॉम ने ट्रंप की नेशनल गार्ड तैनाती को “गैरकानूनी” बताकर मुकदमे की धमकी दी. डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले LA में 2000 फेडरल फोर्स भेजी है.

अमेरिका में अवैध रूप से घुसते हैं लोग

Los Angeles Riots Live: लॉस एंजिल्स में शुक्रवार को ICE की छापेमारी में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन भड़क उठे. 2024 के आंकड़ों के अनुसार, शहर की 13.5 लाख से अधिक आप्रवासी आबादी (हर तीसरा निवासी) के लिए यह बड़ा झटका है. कैलिफोर्निया राज्य की सीमा मैक्सिको से लगती है. अप्रवासी मैक्सिकी की सीमा पार कर अमेरिका में पहुंचते हैं. रविवार को डाउनटाउन के फेडरल बिल्डिंग के पास, लिटिल टोक्यो और चाइनाटाउन जैसे आप्रवासी बहुल क्षेत्रों में प्रदर्शन केंद्रित रहे. लॉस एंजिल्स, जो नवंबर 2024 में आधिकारिक तौर पर सैंक्चुअरी सिटी बना, संघीय आप्रवासन अधिकारियों के साथ सहयोग सीमित करता है और डेटा साझा करने पर रोक लगाता है. ट्रंप प्रशासन ने सैंक्चुअरी शहरों को आप्रवासन नीतियों में बाधा बताकर फंडिंग रोकने की धमकी दी.

पुलिस ने इलाका खाली करने को कहा

लॉस एंजिल्स पुलिस (LAPD) ने बताया कि ICE विरोध प्रदर्शनकारी डाउनटाउन क्षेत्र में कई समूहों में बंट गए हैं. पुलिस ने निवासियों, व्यवसायों और आगंतुकों को ‘सतर्क रहने और आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने’ की चेतावनी दी. X पर LAPD ने लिखा, ‘अधिकारी डाउनटाउन के सिविक सेंटर क्षेत्र में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई जगहों पर कार्रवाई कर रहे हैं. यह क्षेत्र ‘गैरकानूनी सभा’ घोषित किया गया है. एक अन्य पोस्ट में पुलिस ने आदेश दिया, ‘डाउनटाउन लॉस एंजिल्स को तुरंत छोड़ दें.’ रात में प्रदर्शनकारियों ने 101 हाईवे को आंशिक रूप से बंद किया, 5 कारों को आग लगाई.

पुलिस पर पटाखे से हमला

रात में भी प्रदर्शन जारी है.

लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में ICE विरोध प्रदर्शन उग्र हो गए. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक सूरज ढलने और स्ट्रीट लाइट्स जलने के बावजूद प्रदर्शनकारी डटे हैं. पुलिस ने सड़कों को खाली करने के लिए फ्लैश बैंग और घुड़सवार दस्तों का इस्तेमाल किया. एक ब्लॉक के दायरे में कम से कम 5 कारें जलकर खाक हो गईं, और अधिकारियों की कई गाड़ियों पर स्कूटर समेत वस्तुओं से हमले हुए. प्रदर्शनकारी बंट गए हैं. कुछ सड़कों पर झंडे और तख्तियों के साथ बैठे हैं, तो कुछ पुलिस से भिड़ रहे हैं. पुलिसकर्मियों पर पटाखे भी दागे गए.

डोनाल्ड ट्रंप को मुकदमे की धमकी!

कैलिफोर्निया के गवर्नर.

Los Angeles Riots Live: कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लॉस एंजिल्स में 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती को ‘गैरकानूनी’ और ‘अनैतिक’ करार दिया. MSNBC को दिए साक्षात्कार में न्यूसॉम ने कहा, ‘ट्रंप ने हालात बिगाड़े, वह आग में घी डाल रहे हैं.’ उन्होंने ट्रंप को ‘झूठा’ बताया, कहते हुए कि ट्रंप ने उनसे फोन पर नेशनल गार्ड की बात नहीं की. न्यूसॉम ने ट्रंप के इस कदम को असंवैधानिक बताकर कल मुकदमा दायर करने की धमकी दी.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम और लॉस एंजेलिस की मेयर कैरेन बास पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘न्यूसॉम और ‘मेयर’ बास को लॉस एंजेलिस की जनता से अपने खराब काम और अब चल रहे LA दंगों के लिए माफी मांगनी चाहिए. ये प्रदर्शनकारी नहीं, बल्कि उपद्रवी और विद्रोही हैं. याद रखें, कोई मास्क नहीं!’

प्रदर्शन पर क्या बोले एलन मस्क

एलन मस्क ने लॉस एंजिल्स में ICE विरोध प्रदर्शनों के दौरान एक प्रदर्शनकारी की तस्वीर X पर शेयर की, जो जली हुई कार पर मैक्सिकन झंडा लेकर खड़ा था. मस्क ने लिखा, ‘यह उचित नहीं है.’ यह घटना सिविक सेंटर में हिंसक प्रदर्शनों के बीच हुई, जहां पुलिस ने रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया और कई गिरफ्तारियां कीं. एक पुल से प्रदर्शनकरी पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं.

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करेगी पुलिस

Los Angeles Protests Live: लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) ने टेंपल स्ट्रीट और मेन स्ट्रीट पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का आदेश जारी किया. LAPD ने X पोस्ट में कहा कि ‘कम घातक हथियारों’ के उपयोग को मंजूरी दी गई है. विभाग के अनुसार, प्रदर्शनकारी सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए कुर्सियां, कचरे के डिब्बे और अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की गिरफ्तारी

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) ने बताया कि डाउनटाउन के सिविक सेंटर क्षेत्र में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ICE के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को गैरकानूनी घोषित करने के बाद LAPD ने चेतावनी दी थी कि नहीं हटने वालों पर कार्रवाई होगी. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कई प्रदर्शनकारियों को हथकड़ी और जिप टाई से बांधा गया.

44 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्रदर्शनकारी रॉन गोचेज ने कहा, ‘वे सोचते हैं कि वे हमारे लोगों को चुपचाप उठा सकते हैं, लेकिन अब उन्हें पता चल गया है कि हर जगह प्रतिरोध होगा.’ प्रवासी अधिकार समूह CHIRLA ने चिंता जताई है कि गिरफ्तार लोगों तक वकीलों को पहुंच नहीं मिल रही. ICE की ओर से शुक्रवार की रेड्स में 44 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी. अब तक 3,000 लोगों की रोजाना गिरफ्तारी का लक्ष्य तय किया गया है.

मैक्सिको के झंडे के साथ प्रदर्शन

LA में मैक्सिको के झंडे के साथ प्रदर्शनकारी.

लॉस एंजेलिस के डिटेंशन सेंटर के बाहर रविवार को भी प्रदर्शनकारियों की भीड़ देखी गई. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. लोग गिरफ्तारी की नीतियों का विरोध कर रहे थे. कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में मैक्सिकन झंडे थे. गवर्नर गैविन न्यूसम ने इसे ‘उत्तेजना फैलाने की कोशिश’ बताया और कहा, ‘यह संकट नहीं, बल्कि संकट का निर्माण है.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰