ऑपरेशन सिंदूर से भारत को क्या सबक मिला?

पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन से भारत को कई अहम सबक मिले। इसके साथ ही सीमा तक पहुंचने से पहले ही संभावित खतरों का पता लगाने के लिए देश के निगरानी दायरे का विस्तार’ करने की आवश्यकता पर जोर देने की बात सामने आ रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 जून 2025, 12:24 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ऑपरेशन सिंदूर से भारत को क्या सबक मिला?
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान की तरफ से आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन से भारत को कई अहम सबक मिले। इसके साथ ही सीमा तक पहुंचने से पहले ही संभावित खतरों का पता लगाने के लिए देश के निगरानी दायरे का विस्तार’ करने की आवश्यकता पर जोर देने की बात सामने आ रही है। एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बुधवार को यहां यह बात कही।

सुब्रतो पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में चीफ आफ इंटीग्रेटिड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी), एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह दिखाया है कि स्वदेशी इनोवेशन को अगर उचित तरीके से उपयोग में लाया जाए तो ये अंतरराष्ट्रीय मानदंडों की बराबरी कर सकता है और उनसे आगे भी निकल सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर का सबक

अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से सबक मिला है कि ‘आधुनिक युद्ध में टेक्नोलॉजी के कारण दूरी और संवेदनशीलता के बीच के संबंध में मूलभूत परिवर्तन आ गया है। इस सबक को सैन्य रणनीतिकार शायद अब तक पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी और ईओ (इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स) प्रणाली का क्षेत्र विकसित हो चुका है जो बल बढ़ाने वाला है और अब यह धीरे-धीरे एक आधार बन रहा है जिस पर आधुनिक सैन्य अभियान चलाए जा सकेंगे।

एयर मार्शल दीक्षित ने कहा कि मैंने अपने पूरे करियर में इस परिवर्तन को प्रत्यक्ष रूप से देखा है और आज हम एक क्रांति के मुहाने पर खड़े हैं, जो यह परिभाषित करेगी कि 21वीं सदी में हम शक्ति को कैसे समझते हैं, उसका उपयोग कैसे करते हैं और उसे कैसे पेश करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल के महीनों में इसके पुख्ता सबूत सामने आए हैं।

‘गहन निगरानी’ के महत्व पर जोर

उन्होंने समकालीन युद्ध में ‘गहन निगरानी’ के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसने समकालिकता को एक नया अर्थ दिया है, पहले क्षितिज तत्काल खतरे की सीमा को चिह्नित करता था, लेकिन आज स्कैल्प, ब्रह्मोस आदि जैसे सटीक-निर्देशित हथियारों ने ‘भौगोलिक बाधाओं को लगभग निरर्थक बना दिया है’।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के मकसद से पाकिस्तान की सीमा में काफी अंदर तक हमला करने के लिए लंबी दूरी की हथियार प्रणालियों आदि का इस्तेमाल किया था।

पारंपरिक अवधारणाएं अप्रासंगिक

एयर मार्शल दीक्षित ने कहा कि जब हथियार सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्यों पर सटीक निशाना साध सकते हैं, तो सामने, आगे-पीछे, युद्ध क्षेत्र, गहराई वाले क्षेत्र जैसी पारंपरिक अवधारणाएं अप्रासंगिक हो जाती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह नयी वास्तविकता मांग करती है कि हम अपनी निगरानी का दायरा उससे कहीं अधिक बढ़ाएं जिसकी पिछली पीढ़ियां कल्पना भी नहीं कर सकती थीं।

वह थिंक-टैंक ‘सेंटर फॉर एयर पॉवर स्टडीज’ (सीएपीएस) और ‘इंडियन मिलिट्री रिव्यूज’ (आईएमआर) द्वारा ‘सर्विलांस एंड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
सेना

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत

कानपुर के कटरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नत्थूपुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार दोनों ट्रेनी पायलट की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्विन इंजन […]

UB India News27 अग॰
पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………
खास खबर

पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद किराना हिल्स क्यों चर्चा में है…………

पूर्व सीडीएस जनरल अनिल जौहान के एक बयान के बाद पाकिस्तान के किराना हिल्स की चर्चा जोरों पर है. भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उस किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया गया. बल्कि भारत ने ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा इलाके में तैनात […]

UB India News26 अग॰
नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….
सेना

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और बिहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है. पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज देखने के बाद […]

UB India News2 अग॰
क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू
खास खबर

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत में चीन के डिफेंस अताशे ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं. पिछले साल उन्होंने केरल के तट पर आग और धमाके के शिकार कार्गो शिप से 12 चीनी क्रू […]

UB India News22 जुल॰
दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………
खास खबर

दुनिया में बदलते समीकरण के बीच भारत की समंदर में बादशाहत ………………

ईरान युद्ध ने समंदर की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है. अब तक दुनिया भर में इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है कि सबसे अहम समुद्री ‘चोकपॉइंट्स’ पर किसका कंट्रोल है. खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य, बाब-अल-मंदेब और मलक्का जलडमरूमध्य. ये चोकपॉइंट्स मिडिल ईस्ट के तेल-गैस मार्केट, एशिया के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर्स […]

UB India News20 जुल॰
स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……
खास खबर

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि को शामिल किया। यह कार्यक्रम विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इससे पहले, रक्षा मंत्री ने इस अवसर को देश और भारतीय नौसेना के लिए एक गर्व […]

UB India News11 जुल॰
भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………
खास खबर

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर ही दोनों देशों के बीच इस मिसाइलों को लेकर समझौता तय हुआ है। इसी के साथ देश के रक्षा उद्योग को […]

UB India News8 जुल॰
रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….
खास खबर

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 12 वर्षों में भारत की यात्रा अभावों से आत्मनिर्भरता की ओर, आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर और आत्मविश्वास से विकसित भारत के निर्माण की ओर प्रगति की रही है।” उन्होंने जोर […]

UB India News4 जुल॰
भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..
विपक्ष

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज से इसकी पोल खुली है. अब इस मुद्दे पर बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. राफेल विमान को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर […]

UB India News24 जून