पटना में आज महागठबंधन की चौथी बड़ी बैठक ,CM फेस और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बनेगी सहमती !

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार यानी आज पटना में महागठबंधन की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर यह बैठक बुलाई गई है। चुनाव को लेकर महागठबंधन की यह चौथी बैठक है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें सबसे अहम है- महागठबंधन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 जून 2025, 05:14 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में आज महागठबंधन की चौथी बड़ी बैठक ,CM फेस और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बनेगी सहमती !
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गुरुवार यानी आज पटना में महागठबंधन की बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर यह बैठक बुलाई गई है। चुनाव को लेकर महागठबंधन की यह चौथी बैठक है।

इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें सबसे अहम है- महागठबंधन का सीएम फेस, जिसपर आज तस्वीर साफ हो सकती है। साथ ही बैठक में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय किए जाने की भी संभावना है।

आज की बैठक में साझा चुनाव प्रचार अभियान, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की रूपरेखा और चुनावी रणनीति, चुनावी मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में बूथ स्तर तक सहयोगी दलों में समन्वय को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

इसके अलावा NDA सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी।

इसके पहले हुई बैठक के दौरान मौजूद तेजस्वी यादव, अल्लावरू सहित अन्य।
इसके पहले हुई बैठक के दौरान मौजूद तेजस्वी यादव, अल्लावरू सहित अन्य।

को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सभी सदस्य रहेंगे मौजूद

बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दल राजद, कांग्रेस, भाकपा माले, CPI, CPM और VIP के शीर्ष नेता शामिल होंगे। राजद से तेजस्वी यादव के साथ अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस की ओर से पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और वरिष्ठ नेता डॉ. मदन मोहन झा बैठक में शामिल होंगे।

भाकपा माले से कुणाल, धीरेंद्र झा और राजाराम सिंह, CPM से ललन चौधरी, अजय कुमार और अवधेश कुमार, जबकि CPI से रामनरेश पांडेय, रामबाबू कुमार और अजय कुमार सिंह बैठक में हिस्सा लेंगे। VIP प्रमुख मुकेश सहनी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

क्या तेजस्वी होंगे सीएम चेहरा?

इस बैठक की सबसे बड़ी उत्सुकता महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर है। आरजेडी पहले ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा मान चुकी है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक औपचारिक सहमति नहीं दी है।

ऐसे में क्या 12 जून को महागठबंधन तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित करेगा? अगर ऐसा होता है, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि 2025 की सियासी लड़ाई का सीधा ऐलान होगा।

इससे पहले कब-कब हुई महागठबंधन की बैठक

  • 17 अप्रैल 2025: महागठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को पटना स्थित राजद कार्यालय में 3 घंटे तक चली थी। इस बैठक के दौरान तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था।
  • 24 अप्रैल 2025: महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में हुई थी, जो करीब 1 घंटे 15 मिनट तक चली। इस बैठक में भी तेजस्वी यादव ने स्पष्ट संकेत दिए कि चुनाव के बाद महागठबंधन की ओर से वही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।
  • 3 मई 2025: पटना के दीघा-आशियाना रोड स्थित दीघा रिसॉर्ट में महागठबंधन की तीसरी बैठक हुई। बैठक का नाम इंडिया गठबंधन संवाद कार्यक्रम नाम दिया गया। 3 घंटे तक चली बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं से अपनी उपलब्धता गिनाने को कहा।
महागठबंधन की तीसरी बैठक में तेजस्वी ने लोगों के बीच महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाने की बात कही।
महागठबंधन की तीसरी बैठक में तेजस्वी ने लोगों के बीच महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाने की बात कही।

को-ऑर्डिनेशन कमेटी में 21 सदस्य

महागठबंधन की पिछली बैठकों में 21 सदस्यों की एक समन्वय समिति भी गठित की गई थी, जिसमें सभी दलों और सामाजिक समूहों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। यह समिति चुनावी रणनीति, गठबंधन के भीतर समन्वय और संगठनात्मक निर्णयों को अंतिम रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

  • आरजेडी: तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता, रणविजय साहू
  • कांग्रेस: राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा
  • भाकपा माले: कुणाल, धीरेन्द्र झा, राजाराम सिंह
  • सीपीएम: ललन चौधरी, अजय कुमार, अवधेश कुमार
  • सीपीआई: रामनरेश पांडेय, रामबाबू कुमार, अजय कुमार सिंह
  • वीआईपी: मुकेश सहनी, बालगोविंद बिंद, पप्पू चौहान

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰