जाति समीकरण और ऑपरेशन सिंदूर के भरोशे क्या एनडीए मारेगी बाजी!

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. भाजपा अपनी रणनीति भी तय कर चुकी है. कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं, बेहतर जाति समीकरण, ऑपरेशन सिंदूर के कारण पॉजिटिव माहौल, जाति जनगणना कार्ड और नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति… बिहार चुनाव लिए यह बीजेपी की रणनीति है. हालांकि, बीजेपी यह सुनिश्चित कर रही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 जून 2025, 05:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जाति समीकरण और ऑपरेशन सिंदूर के भरोशे  क्या एनडीए मारेगी बाजी!
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. भाजपा अपनी रणनीति भी तय कर चुकी है. कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं, बेहतर जाति समीकरण, ऑपरेशन सिंदूर के कारण पॉजिटिव माहौल, जाति जनगणना कार्ड और नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति… बिहार चुनाव लिए यह बीजेपी की रणनीति है. हालांकि, बीजेपी यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी तरह की लापरवाही या अति आत्मविश्वास न हो, क्योंकि चुनाव में कठिन जातीय बैटल होने की उम्मीद है.

टॉप बीजेपी सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि एनडीए के पक्ष में बिहार में काफी अनुकूल माहौल है और वे इस अक्टूबर में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन पार्टी सतर्क है और अति आत्मविश्वास से बच रही है. यह जानते हुए कि बिहार में कास्ट बैटल है. जाति आधारित वोटिंग होती रही है और आरजेडी इस बार अपने यादव-मुस्लिम वोट बैंक के अलावा अन्य जाति समूहों को आक्रामक रूप से लुभा रही है.

सूत्रों ने कहा कि बिहार में निश्चित रूप से कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है. लोग एनडीए सरकार के तहत बिहार में किए गए विकास की सराहना कर रहे हैं. टॉप बीजेपी सूत्र ने कहा कि बीजेपी मानती है कि लालू की राजद आगामी विधानसभा चुनावों में यादव-मुस्लिम जाति के बाहर के उम्मीदवारों को अधिक टिकट देकर अखिलेश यादव की 2024 लोकसभा वाली चुनावी रणनीति की दोहराने की कोशिश कर रही है.

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने पिछले साल उत्तर प्रदेश में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी या यूं कहिए कि चोट पहुंचाई थी. समाजवादी पार्टी ने गैर-यादव ओबीसी को अधिक टिकट दिए और 37 लोकसभा सीटें जीतीं. यह सपा का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था.

भाजपा का बिहार के लिए पांच प्लान

➡️ एंटी इनकंबेंसी नहीं
➡️ अच्छा कास्ट कॉम्बिनेशन
➡️ ऑपरेशन सिंदूर के बाद पॉजिटिव माहौल
➡️ जाति जगणनना वाला दांव
➡️ नीतीश के लिए सहानुभूति

अखिलेश वाले दांव का है काट

वहीं, भाजपा के एक अन्य सूत्र ने कहा कि एनडीए के पास विपक्ष की तुलना में मजबूत कास्ट कॉन्बिनेशन है. हाल ही में जाति जनगणना की घोषणा से भी एनडीए को लाभ होने की उम्मीद है. सूत्र ने कहा, ‘विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, लेकिन उन्हें इन बिहार चुनावों में काफी सहानुभूति वोट मिलने की संभावना है.’

ऑपरेशन सिंदूर का मिलेगा फायदा

वैसे भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद चुनाव कराने वाला बिहार पहला स्टेट होगा. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा को बिहार से पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं. यहां के लोगों में पाकिस्तान विरोधी भावना मजबूत है. प्रधानमंत्री ने अप्रैल से अब तक बिहार में दो रैलियां की हैं. इन दोनों रैलियों में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई पर बात की है. अब पीएम नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान में होंगे, जो आरजेडी का गढ़ है.

कांग्रेस की संभावनाएं धुंधली, चिराग की चमक तेज

बीजेपी को उम्मीद है कि आरजेडी फिर से कांग्रेस को बड़ी संख्या में सीटें दे सकती है. पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 144 सीटों में से 75 सीटें जीतकर एक अच्छा स्ट्राइक रेट हासिल किया था. मगर कांग्रेस ने 70 सीटों में से केवल 19 सीटें जीती थीं. वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) ने केवल 43 सीटें जीतीं, क्योंकि चिराग पासवान की पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर इसे काफी नुकसान पहुंचाया था.
टॉप बीजेपी सूत्र ने एक अहम बदलाव पर ध्यान दिया. उन्होंने बताया कि चिराग अब एनडीए के साथ हैं और 2024 लोकसभा चुनावों में अच्छा स्ट्राइक रेट दिखाया था. उनकी पार्टी ने पांच सीटें जीती थीं.

चिराग पासवान ने हाल ही में कहा कि वह सामान्य सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के लिए डिप्टी सीएम पद के लिए प्रयासरत हैं. बीजेपी सूत्र ने कहा, ‘उनका पटना-हाजीपुर क्षेत्र में अच्छा वोट बेस है और उनकी अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं.’

एनडीए में नहीं फंसेगा सीटों पर पेच

वहीं, दूसरे बीजेपी सूत्र ने कहा कि नीतीश की जदयू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वकांक्षाओं के बावजूद बिहार में सीटों का बंटवारा सुचारू रूप से होगा. सूत्र ने कहा, ‘हमारे नेता अब तक नीतीश कुमार हैं.’ उन्होंने कहा कि यहां तक कि आरजेडी भी जानती है कि कांग्रेस को बड़ी संख्या में सीटें देने पर विपक्षी खेमे में प्रदर्शन कमजोर रहेगा, जैसा कि पिछले चुनावों में देखा गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰