गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा , विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 12 जून 2025, 09:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा , विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल
Photo: UB India News Archive

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद में टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो कि सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की है।

अहमदाबाद में लंदन जा रहे विमान के क्रैश होने से बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अंदेशा है. दुर्घटनास्‍थल पर धुएं के गुबार को स्‍पष्‍ट तौर पर देखा जा सकता है. प्‍लेन क्रैश की सूचना मिलते ही मौके पर एमर्जेंसी सर्विसेज की टीम पहुंच गई और प्रभावितों को मलबे से निकालकर उन्‍हें मेडिकल सेवा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है. विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की सूचना मिलते ही पूरा अमला हरकत में आ गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. वहीं, दुर्घटनास्‍थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

12 जून 2025 को मेसर्स एयर इंडिया B787 विमान VT-ANB (अहमदाबाद से गैटविक के लिए) उड़ान AI-171 का संचालन करते समय अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के साथ थी. कैप्टन सुमीत सभरवाल एक LTC हैं, जिन्हें 8200 घंटों का अनुभव है. सह-पायलट के पास 1100 घंटों की उड़ान का अनुभव था. एटीसी के अनुसार, विमान अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर रवाना हुआ. इसने एटीसी को मेडे कॉल किया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

राहत-बचाव कार्य

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया यात्री विमान दुर्घटना के मद्देनजर युद्ध स्तर पर तत्काल बचाव एवं राहत कार्य तथा घायल यात्रियों का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए हैं. जैसे ही मुख्यमंत्री को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, उन्होंने मुख्य सचिव पंकज जोशी और संबंधित वरिष्ठ सचिवों से फोन नंबर पर संपर्क किया और उन्हें घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने और अस्पताल में उपचार की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की और इस विमान दुर्घटना में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीमों और केन्द्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰