बिहार की सियासत में परिवारवाद को लेकर बहस चरम पर …………….

बिहार की सियासत में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, और बिहार सरकार में मंत्रियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर “जमाई आयोग” गठन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 06:14 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की सियासत में परिवारवाद को लेकर बहस चरम पर …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार की सियासत में परिवारवाद को लेकर एक बार फिर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, और बिहार सरकार में मंत्रियों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर “जमाई आयोग” गठन का तंज कसते हुए रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी, और अशोक चौधरी के दामादों को विभिन्न आयोगों में नियुक्ति देने का मुद्दा उठाया. इसके जवाब में नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी और लालू परिवार पर पलटवार करते हुए करारा हमला बोला.

बिहार की राजनीति में परिवारवाद और भाई-भतीजावाद का मुद्दा बेटी-दामाद तक पहुंच गया है. दरअसल बिहार में एक बार फिर परिवारवाद का मुद्दा चर्चा में है. इस बार केंद्र में बेटी-दामाद हैं. दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने संजय झा की दो बेटियों, अद्या झा और सत्या झा, को सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप-ए पैनल काउंसल के रूप में नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए हैं.

तेजस्वी यादव ने परिवारवाद और विशेषाधिकार का “क्लासिकल उदाहरण” करार देते हुए दलित, पिछड़े और अति-पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीने जाने का आरोप लगाया है. तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखते हुए कहा कि संजय झा की दोनों बेटियों को बिना किसी विशेष कार्य अनुभव के सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप-ए पैनल काउंसल बनाया गया है. उन्होंने सवाल उठाया, “जदयू के कितने दलित, पिछड़े और अति-पिछड़े नेताओं, सांसदों, मंत्रियों या कार्यकर्ताओं के बेटे-बेटियों को यह विशेषाधिकार प्राप्त है कि वे बिना अनुभव के ऐसी उपलब्धि हासिल कर लें?”

‘जमाई आयोग’ गठित करने की सलाह

तेजस्वी ने इसे मेरिट और प्रतिभा की अनदेखी का मामला बताते हुए कहा कि यह दलितों, पिछड़ों और अति-पिछड़ों के हक को छीनने की साजिश है. यह पहली बार नहीं है जब तेजस्वी ने जदयू और बिहार सरकार पर परिवारवाद को लेकर हमला बोला है. इससे पहले उन्होंने बिहार में “जमाई आयोग” के गठन का तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार की कैबिनेट में 50% से अधिक मंत्री परिवारवादी हैं. उन्होंने स्वर्गीय रामविलास पासवान के दामाद, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के दामाद और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के दामाद को विभिन्न बोर्डों और आयोगों में नियुक्त किए जाने का जिक्र किया था. तेजस्वी ने इसे बिहार की जनता के साथ धोखा करार दिया और नीतीश कुमार से “जमाई आयोग” गठित करने की बात कही थी.

संजय झा की बेटियों की नियुक्ति पर विवाद

संजय झा, जो जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं, की दोनों बेटियों की सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप-ए पैनल काउंसल के रूप में नियुक्ति ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. तेजस्वी ने इस नियुक्ति को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बिहार के मिथिला क्षेत्र का भविष्य संवारने के बजाय निजी हितों को साधने का प्रयास है. उन्होंने संजय झा से पूछा, “यह कैसे हुआ? किस बात की डीलिंग हुई?” तेजस्वी का कहना है कि इस तरह की नियुक्तियां मेरिट और पारदर्शिता की अनदेखी करती हैं, जिससे समाज के वंचित वर्गों का हक छिनता है.

अशोक चौधरी का तेजस्वी और लालू परिवार पर पलटवार

नीतीश के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी और लालू परिवार पर पलटवार करते हुए करारा हमला बोला.
अशोक चौधरी ने तेजस्वी के “जमाई आयोग” वाले बयान को खारिज करते हुए कहा कि लालू परिवार को परिवारवाद पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “लालू यादव ने अपने समय में ‘मामा आयोग’ और ‘साला आयोग’ क्यों नहीं बनाया?” चौधरी ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू के बेटे होने के नाते ही वे उपमुख्यमंत्री बने, न कि किसी योग्यता के आधार पर. उन्होंने अपने दामाद सायन बनर्जी की नियुक्ति पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा, “मेरे दामाद को आयोग में जगह उनकी योग्यता और बीजेपी-आरएसएस के समर्थन के कारण मिली, न कि मेरे प्रभाव की वजह से. वे किशोर कुणाल के बेटे हैं, और उनकी अपनी पहचान है.”

DK बॉस वाले मुद्दे पर क्या कहा?

अशोक चौधरी ने डीके बॉस की पत्नी की शैक्षणिक योग्यता पर उठे सवालों पर भी पहली बार खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा, ”तेजस्वी जिनकी पत्नी की योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं, पहले उनलोगों उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि की जांच कर लेनी चाहिए. उनकी योग्यता लालू परिवार के लोगों से कहीं बेहतर है.”
इसके साथ ही, संजय झा की दोनों बेटियों, अद्या झा और सत्या झा, को सुप्रीम कोर्ट में ग्रुप-ए पैनल काउंसल के रूप में नियुक्त किए जाने पर तेजस्वी के आरोपों का भी जवाब दिया. अशोक चौधरी ने कहा, “संजय झा की बेटियां हार्वर्ड से पढ़ी-लिखी हैं. उनकी योग्यता पर सवाल उठाने से पहले तेजस्वी को अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि देख लेनी चाहिए. ये लोग अनक्वालिफाइड नहीं हैं, बल्कि मेरिट के आधार पर चुनी गई हैं.”
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰