इजरायल के समर्थन में आ गया पूरा पश्चिम, कनाडा से जारी हुआ बयान……….

इधर इजरायल ने ईरान में आग लगा रखी है, उधर दुनिया की सात सबसे मजबूत लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं मिलकर शिखर सम्मेलन कर रही हैं. हालांकि इस पूरी पंचायत के मुखिया डोनाल्ड ट्रंप शिखर सम्मेलन बीच में ही छोड़ गए हैं लेकिन G7 देशों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. ये इजरायल-ईरान के युद्ध […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 07:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल के समर्थन में आ गया पूरा पश्चिम, कनाडा से जारी हुआ बयान……….
Photo: UB India News Archive
इधर इजरायल ने ईरान में आग लगा रखी है, उधर दुनिया की सात सबसे मजबूत लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्थाएं मिलकर शिखर सम्मेलन कर रही हैं. हालांकि इस पूरी पंचायत के मुखिया डोनाल्ड ट्रंप शिखर सम्मेलन बीच में ही छोड़ गए हैं लेकिन G7 देशों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. ये इजरायल-ईरान के युद्ध को लेकर ही है. इसमें उन्होंने जो कहा है, वो सुनकर ये तो तय हो गया है कि सीज़फायर जैसा कोई मामला दिख तो नहीं रहा है.
इन देशों ने मिलकर इजरायल-ईरान वॉर का क्लाइमेक्स लिख दिया है. कनाडा में जी-7 की मीटिंग के लिए इकट्ठा हुए इन देशों ने जो ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कया है, वो देखकर आप भी कल्पना कर सकते हैं कि ईरान के साथ क्या होने वाला है. इस स्टेटमेंट में इजरायल का खुला समर्थन किया गया है और ईरान को आतंकवाद का गढ़ बताया गया है. दिलचस्प ये है कि इस बयान में उन्होंने मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता बनाए रखने के अपने कमिटमेंट को भी दोहराया है.

‘हम इजरायल के साथ खड़े हैं’

G7 नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा है कि वे इजरायल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह खड़े हैं और किसी भी परिस्थिति में ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बयान में यह भी कहा गया है कि ईरान ही आतंकवाद और क्षेत्रीय अशांति का अहम जरिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. दिलचस्प ये है कि एक तरफ ये देश इजरायल की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं, दूसरी ओर गाजा में युद्धविराम की वकालत कर रहे हैं.
जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप G7 का शिखर सम्मेलन ये कहकर छोड़ गए हैं कि उन्हें ईरान-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई की चिंता है और उधर सारे पश्चिमी देश मिलकर एक सुर में इजरायल का समर्थन कर रहे हैं, ये संकेत ठीक नहीं हैं. ईरान की ओर से जहां कोई देश सीज़फायर के लिए भी पहल नहीं कर रहा है, उधर इजरायल की घातक कार्रवाई को सही ठहराने वालों की कमी नहीं है. ये बयान इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इजरायल और ईरान लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. ईरान की दागी हुई कुछ मिसाइलें इजरायली सैन्य ठिकानों पर भी गिरी हैं. बदले में इजरायल की कार्रवाई भी कम नहीं थी. इस बीच जी-7 का यूं इजरायल के साथ खड़े हो जाना, उसके हमलों को सही ठहराता है. इससे इजरायली पीएम बेन्यामिन नेतन्याहू को और ताकत मिलेगी और पहले से ही अकेला खड़ा ईरान और ज्यादा घिर जाएगा. ईरानी सुप्रीम लीडर की हत्या की कसम खा चुके नेतन्याहू को अब इसमें कोई रोड़ा ही नज़र नहीं आएगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰