इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

इजरायली सेना इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के ख़ातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी की हत्या कर दी है। आईडीएफ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 07:54 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर
Photo: UB India News Archive

इजरायली सेना इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के ख़ातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी की हत्या कर दी है। आईडीएफ ने एक ट्वीट करके यह जानकारी एक्स पर साझा की है।

कौन था अली शादमानी

इज़रायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर अली शादमानी की हत्या कर दी है। शादमानी’ख़ातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ का प्रमुख था। इज़रायली सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शादमानी ईरान के “सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर” होने के साथ ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई का बेहद करीबी था। गौरतलब है कि अली शादमानी को इस पद पर हाल ही में तब नियुक्त किया गया था, जब इज़रायल ने शुक्रवार को इसी पद पर रहे पूर्व कमांडर घोलाम अली राशिद की हत्या कर दी थी। ईरान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जोरदार धमाकों से दहला तेहरान, ईरान ने भी किया पलटवार

तेहरान में जोरदार धमाकों से शहर दहल उठा है। वहीं ईरान भी इजरायल पर पलटवार कर रहा है। इससे तेल अवीव में एयर रेड सायरन बजने लगे हैं। इस बीच ईरान ने एक और घोषणा की है कि वह इज़रायली भूमि पर अब तक का सबसे बड़ा और सबसे तीव्र मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है। ईरान की मिसाइल हमले की चेतावनी के कुछ ही देर बाद तेल अवीव और पश्चिम यरुशलम के ऊपर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

शादमानी को मारने के बाद आईडीएफ ने की ये पोस्ट

पांच दिनों में दूसरी बार ईरान के युद्धकालीन चीफ़ ऑफ़ स्टाफ और सर्वोच्च सैन्य कमांडर अली शादमानी को एक हवाई हमले में मार गिराया है। यह हमला तेहरान के केंद्रीय क्षेत्र में IAF (इज़राइली एयर फोर्स) द्वारा सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। अली शादमानी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई का सबसे करीबी सैन्य सलाहकार और देश का वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी माना जाता था।

इजरायल में कहां-कहां ईरान ने किया पलटवार

तेहरान पर हमले के बाद ईरान भी पलटवार कर रही है। इज़रायली सेना एयर डिफेंस सिस्टम से उसे रोकने का प्रयास कर रही है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा है कि वायुसेना “खतरे को खत्म करने के लिए आवश्यक स्थानों पर रोकथाम और हमले की कार्रवाई कर रही है।” हमले के लगभग 20 मिनट बाद सेना ने बताया कि देश के कई इलाकों में लोग अब सुरक्षित स्थानों से बाहर निकल सकते हैं। इज़रायली पुलिस ने कहा कि खोज और बचाव दल उन स्थानों पर कार्यरत हैं, जहां “गिरते हुए प्रोजेक्टाइल्स (मिसाइल या उनके टुकड़े) की रिपोर्टें मिली हैं”। “तेल अवीव क्षेत्र में मिसाइल और उसके टुकड़े गिरे, जिससे भारी भौतिक नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।”

इजरायल के हर्जिलिया में भीषण विस्फोट, हाफिया की रिफाइनरी में लगी

इजराइल और ईरान के बीच पांचवें दिन भी हवाई हमले जारी हैं। तेल अवीव में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दे रही है। इजरायल ने सोमवार को ईरानी सरकारी टीवी के मुख्यालय पर बमबारी की। दोनों देशों के बीच अब जंग बढ़ती जा रही है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान को अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए था, जिससे इजराइल के साथ मिसाइल हमलों को रोका जा सकता था। ट्रंप ने सभी से तेहरान खाली करने का आग्रह किया। मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए ट्रंप ने सोमवार को कनाडा में ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन से वापस लौटने की घोषणा की। फॉक्स न्यूज ने बताया कि अमेरिका लौटने से पहले उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई है।

इजरायल का दावा-ईरान के ड्रोन, मिसाइल मार गिराए

इज़रायली सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल संरचना, सतह से हवा में मार करने वाले लांचर और ड्रोन भंडारण सुविधाओं सहित कई मिसाइल और यूएवी साइटों को निशाना बनाया। आईडीएफ ने मिसाइल लांचर में विस्फोट होते हुए ब्लैक-एंड-व्हाइट फुटेज के साथ एक बयान जारी किया।

इजरायल के कई शहरों में बड़े धमाके की खबर

ईरान के साथ चल रहा इजरायल का युद्ध अब अलग रूप ले चुका है। इजरायल के कई शहरों में धमाके की खबर मिली है, तेल अवीव के उत्तर में हर्जलिया में भीषण विस्फोट हुआ है।

इजरायल के तेल अवीव और यरुशलम में जोरदार धमाके

एएफपी ने बताया कि मंगलवार को इजरायल के तेल अवीव और यरुशलम में जोरदार धमाके सुनाई दिए। ये धमाके इजरायल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने और सेना द्वारा ईरानी मिसाइलों के आने की चेतावनी दिए जाने के बाद हुए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰