ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…

चीन ने ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के लोगों से शहर खाली करने के लिए कहा था. इसको लेकर चीन ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. उसने अमेरिका को युद्ध का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह आग में घी डालने का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 10:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच किस पर भड़का चीन? कहा – आग में घी डाल रहा…
Photo: UB India News Archive

चीन ने ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के लोगों से शहर खाली करने के लिए कहा था. इसको लेकर चीन ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. उसने अमेरिका को युद्ध का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वह आग में घी डालने का काम कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रें में ट्रम्प की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ”आग को हवा देने या उसमें घी डालने से मौजूदा स्थिति में सुधार नहीं आएगा. किसी को धमकी देकर या फिर दबाव बनाकर मामले को शांत नहीं करवा जा सकता है. यह और ज्यादा बढ़ जाएगा.”

ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को चेतावनी दी थी. उन्होंने ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की वॉर्निंग देते हुए कहा था कि तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली कर देना चाहिए. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, “ईरान को वह ‘डील’ साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कही थी. इंसानी जिंदगियों के नुकसान का अफसोस है. मैं साफ-साफ कहता हूं कि ईरान को न्यूक्लियर वेपन हासिल नहीं करने देंगे.

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए भारतीयों को तेहरान से निकाला जा रहा है. भारतीय दूतावास ने इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की है. भारत के 110 मेडिकल स्टूडेंट्स को भी तेहरान से निकाल लिया गया है. वहीं अन्य को लोगों को भी निकलने की सलाह दी गई है.

इजराइल-ईरान के बीच पिछले पांच दिनों से युद्ध चल रहा है. ईरान की ओर से इजरायल पर कई मिसाइलें दागी गई हैं, जिससे हाइफा और उत्तरी इजरायल के दर्जनों शहरों और समुदायों के साथ-साथ कब्जे वाले गोलान हाइट्स में एयर रेड साइरन बजने लगे हैं.

 

इजरायल के रक्षा मंत्री ने खामेनेई को धमकी

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दी है कि उनका भी “इराक के सद्दाम हुसैन जैसा ही हश्र हो सकता है”। कैट्ज ने कहा, “याद रखें कि पड़ोसी देश ईरान के तानाशाह का क्या हुआ था, जिसने इजरायल के खिलाफ यह रास्ता अपनाया था।”

ट्रंप का बड़ा बयान, “ईरान के साथ बातचीत करने के मूड में नहीं हैं”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मध्य पूर्व क्षेत्र में इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को “वास्तविक अंत” तक पहुंचाने की इच्छा जताते हुए कहा कि वह “ईरान के साथ बातचीत करने के मूड में नहीं हैं”।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान परमाणु हथियार रखने के बहुत करीब है’

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान परमाणु हथियार रखने के बहुत करीब है’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान ‘परमाणु हथियार रखने के बहुत करीब है’, द स्पेक्टेटर इंडेक्स ने रिपोर्ट किया।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए था और निवासियों से ईरानी राजधानी को खाली करने का आग्रह किया। “सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!” ट्रंप ने सोमवार को कहा।

अमेरिका कर रहा है इजरायल की मदद

इस युद्ध में अब सबसे बड़ी बात ये है कि अमेरिका इजरायल की अब खुलकर मदद कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन से जल्दी चले गए क्योंकि उन्होंने इजरायल-ईरान युद्ध में अमेरिका की भागीदारी का संकेत दिया था और ईरान को परमाणु संधि पर हस्ताक्षर करने की मांग की थी लेकि ईरान मुकर गया। इसके बाद ट्रंप ने ईरान को धमकी दी और सभी देशों को तेहरान को खाली करने की अपील भी कर डाली। G7 समिट के बीच में कनाडा से उड़ान भरने से पहले, उन्होंने सोशल मीडिया पर इजरायल का समर्थन किया और लगभग 10 मिलियन लोगों वाली ईरानी राजधानी तेहरान को लेकर अलर्ट जारी किया।

ट्रंप का बदलता बयान, सब हैं हैरान

कनाडा से लौट रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में बदलाव किया और कहा, ‘ईरान परमाणु हथियार रखने के बहुत करीब है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए था और निवासियों से ईरानी राजधानी को खाली करने का आग्रह किया। “सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने इसे बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰