चार राज्यों के 5 सीटों पर उपचुनाव के आए परिणाम , गुजरात में BJP और AAP ने एक-एक सीट जीती, कालीगंज में TMC और केरल में कांग्रेस की जीत

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे। केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 जून 2025, 12:10 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चार राज्यों के 5 सीटों पर उपचुनाव के आए परिणाम , गुजरात में BJP और AAP ने एक-एक सीट जीती, कालीगंज में TMC और केरल में कांग्रेस की जीत
Photo: UB India News Archive

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा जीते। उन्होंने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया। विसावदर पर AAP के गोपाल इटालिया जीते। भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे।

केरल में UDF उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत को जीत मिली। उन्होंने CPIM के एम.स्वराज को हराया। पंजाब की लुधियाना वेस्ट AAP के खाते में आई, यहां संजीव अरोड़ा जीते। कांग्रेस के भारत भूषण आसु दूसरे नंबर पर रहे।

पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC प्रत्याशी अलिफा अहमद जीतीं। उन्होंने भाजपा के आशीष घोष को हराया। इन सभी पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी।

वहीं, कालीगंज सीट के लिए जारी काउंटिंग के बीच कृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाराचंदगर इलाके में एक विस्फोट हुआ। घटना में 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने बच्ची की मौत पर दुख जताया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- पुलिस दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

उपचुनाव वाले राज्यों में वर्तमान सरकार की स्थिति

गुजरात: यहां भाजपा की सरकार है। भूपेंद्र पटेल CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 182 हैं। भाजपा के पास 161 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 12 और AAP के पास चार हैं। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और दो निर्दलीय के पास है।

पश्चिम बंगाल: राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। ममता बनर्जी CM हैं। कुल विधानसभा की 294 सीटें हैं। TMC के पास 215 विधायक हैं। भाजपा के पास 77 सीटें हैं। कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है।

पंजाब: यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। भगवंत मान CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 117 हैं। AAP के पास 91 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 18 सीट, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3 सीट, BSP के पास 1 और BJP के पास 2 सीटे हैं। एक विधायक निर्दलीय है।

केरल: यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट (LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 140 हैं। LDF के पास 98 सीटें हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास 41 सीटें हैं।

क्‍या राज्‍यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल ?
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पंजाब और गुजरात में मिली जीत से काफी गदगद नजर आए. इसे उन्‍होंने पार्टी की नीत‍ियों की जीत बताया. द‍िल्‍ली चुनाव में हार के बाद यह पहला मौका था, जब केजरीवाल काफी खुश थे. इसी मौके पर जब उनसे उनके फ्यूचर प्‍लान के बारे में सवाल क‍िया गया, पूछा गया क‍ि क्‍या वे राज्‍यसभा जाने के ल‍िए तैयार हैं? इस पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब द‍िया.
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा गया क‍ि ‘क्या लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की जीत के बाद वे राज्यसभा जाएंगे? इस पर केजरीवाल ने कहा, मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं. पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा… इससे एक बात तो साफ हो गई क‍ि अरविंद केजरीवाल -राज्‍यसभा नहीं जा रहे हैं. उनके संसद जाने की अटकलों पर इसी के साथ विराम लग गया है.गुजरात कांग्रेस अध्‍यक्ष के इस्‍तीफे की पेशकश
गुजरात में कांग्रेस की करारी हाल के बाद गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने इस्‍तीफे की पेशन की की है. उन्‍होंने कहा, …आज गुजरात में हमारे उपचुनाव के नतीजे आए हैं, जहां हम पिछले 30 सालों से सत्ता में नहीं हैं वहां हमारे कार्यकर्ताओं ने बब्बर शेर की तरह चुनाव लड़ा लेकिन नतीजे बहुत बुरे आए… मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है…

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰