इजरायल के अशदोद शहर में हुआ ईरानी मिसाइल का हमला,अटैक के बाद इजरायली सेना और भी आक्रामक

इजरायल और ईरान दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच जारी जंग में अब अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है। अमेरिका की ओर से किए गए हमलों के बाद ईरान ने सोमवार को इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। इजरायल पर हुए ऐसे ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 जून 2025, 12:33 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजरायल के अशदोद शहर में हुआ ईरानी मिसाइल का हमला,अटैक के बाद इजरायली सेना और भी आक्रामक
Photo: UB India News Archive

इजरायल और ईरान दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच जारी जंग में अब अमेरिका की भी एंट्री हो चुकी है। अमेरिका की ओर से किए गए हमलों के बाद ईरान ने सोमवार को इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। इजरायल पर हुए ऐसे ही एक मिसाइल अटैक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल के बाद का खतरनाक मंजर देखा जा सकता है।

ईरानी मिसाइल हमले को वीडियो 

ईरानी मिसाइल ने इजरायल के अशदोद शहर को निशाना बनाया है। वीडियो में मिसाइल अटैक होने के बाद पत्थर और धूल के गुबार को हवा में उड़ते हुए देखा जा सकता है। मिसाइल सड़क पर चलती गाड़ी से थोड़ी दूर ही फटी थी। ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल से हुए धमाके का वीडियो कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है।

इजरायल ने भी किए हमले

इस बीच इजरायल की ओर से भी ईरान में हमले किए गए हैं। इजरायल ने तेहरान में एविन जेल सहित ईरानी सरकार के प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इजरायल ने ईरान के पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड के सुरक्षा मुख्यालय, शहर के फलस्तीन स्क्वायर समेत पैरामिलिट्री बासिज वॉलंटियर कोर बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी तानाशाह को इजरायल पर हमला करने के लिए पूरी ताकत से दंडित किया जाएगा।

जानें कितने लोगों की हुई मौत

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायली सेना ने ईरान के पश्चिमी, पूर्वी और मध्य हिस्सों में स्थित छह सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में 15 एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स को तबाह कर दिया गया है। IDF के अनुसार, इस मिशन में रिमोटली ऑपरेटेड एयरक्राफ्ट का उपयोग हुआ और रनवे, अंडरग्राउंड बंकर और F-14, F-5, AH-1 हेलिकॉप्टरों सहित एक रिफ्यूलिंग प्लेन को भी निशाना बनाया गया। ये सभी विमान इजरायली के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार किए जा रहे थे। ईरान पर इजरायल के हमलों में कम से कम 950 लोग मारे गए हैं और 3,450 अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी अमेरिका के मानवाधिकार संगठन की ओर से दी गई है।

अमेर‍िका के अटैक के बाद इजरायली सेना पागलों की तरह ईरान के पीछे पड़ गई है. सिर्फ 2 घंटे में ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायली आर्मी ने 100 अटैक क‍िए हैं. फोर्दो न्‍यूक्‍ल‍ियर ठ‍िकाने को भी निशाना बनाया जा रहा है. वहां तक पहुंचने के सारे रास्‍ते बंद क‍िए जा रहे हैं. इस बीच ईरान, इराक, सीरिया, जॉर्डन और लेबनान के ऊपर के हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद है. इस रास्‍ते से फ्लाइट न जाने देने को कहा जा रहा है. इस बीच ईरान के क्राउन प्र‍िंस तेहरान में तख्‍तापलट के सपने देखने लगे.
इस बीच ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी पेरिस पहुंचे हैं. ईरान के अंतिम शाह, मोहम्मद रेजा पहलवी, 1979 में क्रांति के जोर पकड़ने पर भाग गए और 1980 में मिस्र में उनकी मृत्यु हो गई. जब राजवंश को हटा दिया गया, तब उनके बेटे रेजा पहलवी मयूर सिंहासन के उत्तराधिकारी थे. अब वे अमेर‍िका में रह रहे हैं और खामेनेई सरकार को हटाने का दम भर रहे हैं. 

ईरान की जनता से क्‍या कहा
ईरान की जनता को संबोध‍ित करते हुए उन्‍होंने कहा, मैं आज यहां अपने देशवासियों के सामने समर्पण करने, उन्हें शांति और लोकतांत्रिक परिवर्तन के इस मार्ग पर ले जाने के लिए आया हूं. मैं राजनीतिक सत्ता नहीं चाहता, बल्कि हमारे महान राष्ट्र को इस महत्वपूर्ण समय में स्थिरता, स्वतंत्रता और न्याय की ओर ले जाने में मदद करना चाहता हूं. आप में से जो लोग ईरानी राष्ट्र के प्रति वफ़ादार हैं, न कि इस्लामी गणराज्य के प्रति, आपके लिए लोकतांत्रिक ईरान में भविष्य है. यदि आप अभी लोगों के साथ जुड़ते हैं, चुनाव आपको करना है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰