सच में गायब हो गया ईरान का 400 किलो Uranium या छुपा रखा है?

अमेरिका ने कुछ दिन पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की और ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 6 बंकर बस्टर बम गिराए। इसके बाद कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु बम बनाने के सपने को तहस नहस कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस हमले के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 जून 2025, 12:03 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सच में गायब हो गया ईरान का 400 किलो Uranium या छुपा रखा है?
Photo: UB India News Archive

अमेरिका ने कुछ दिन पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की और ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 6 बंकर बस्टर बम गिराए। इसके बाद कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु बम बनाने के सपने को तहस नहस कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस हमले के बाद संतुष्ट नजर आए और कहा कि अब ईरान परमाणु बम नहीं बना सकेगा। लेकिन ट्रंप के सुकून के बीच हमले के कुछ ही दिन बाद अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने ऐसा खुलासा किया जिससे पूरी दुनिया चौंक गई है।

ईरान का यूरेनियम
Image Source : FILE PHOTOईरान का यूरेनियम

Iran Israel War: अमेरिका ने कुछ दिन पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर ताबड़तोड़ बमबारी की और ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट्स पर 6 बंकर बस्टर बम गिराए। इसके बाद कहा जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु बम बनाने के सपने को तहस नहस कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस हमले के बाद संतुष्ट नजर आए और कहा कि अब ईरान परमाणु बम नहीं बना सकेगा। लेकिन ट्रंप के सुकून के बीच हमले के कुछ ही दिन बाद अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने ऐसा खुलासा किया जिससे पूरी दुनिया चौंक गई है।

वेंस ने कहा कि  ईरान से 400 किलोग्राम यूरेनियम गायब है। ये बात अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एबीसी न्यूज को बताया है और कहा है कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर ‘बंकर बस्टर’ बम गिराए जाने के बाद से 400 किलोग्राम के यूरेनियम भंडार का हिसाब नहीं मिल रहा है। पूरी दुनिया हैरान है कि अमेरिका के हमले के बाद भी ईरान के यूरेनियम का भंडार गया कहां कि खुद अमेरिका को भी अब ये पता नहीं कि 10 परमाणु हथियार बनाने में पर्याप्त ये यूरेनियम आखिर गए कहां।

ईरान का यूरेनियम

 

क्यों खास है यूरेनियम, क्यों मचा है हड़कंप

ईरान के परमाणु ठिकाने से  गायब यूरेनियम 60 प्रतिशत तक शुद्ध हैं और इनसे 10 से भी ज्यादा परमाणु हथियार बनाए जा सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए इसे लगभग 90 प्रतिशत तक शुद्ध करने की आवश्यकता होगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि गायब हुए इन 400 किलो यूरेनियम को ईरान एक शक्तिशाली दांव के रूप में चल सकता है और इसका इस्तेमाल ईरान अब अगली परमाणु डील बातचीत के दौरान बड़ा मोलभाव कर सकता है। वह नए परमाणु समझौते पर अमेरिका के साथ इसकी डील को लेकर बातचीत करेगा, क्योंकि इस यूरेनियम से शक्तिशाली परमाणु बम बनाया जा सकता है।

ईरान का यूरेनियम

ईरान ने कहां छुपाया यूरेनियम

अमेरिका के हमले के बाद की सैटलाइट की तस्‍वीरों से पता चलता है कि ईरान ने 16 ट्रकों की मदद से फोर्डो प्‍लांट से सामान निकाल रहा है। इस प्‍लांट को पहाड़ के नीचे बनाया गया है और अमेरिकी हमले में भी उसे बहुत नुकसान नहीं पहुंचा है, इसके साथ ही अमेरिका ने नतांज और इस्‍फहान परमाणु स्थलों को भी निशाना बनाया था। इजरायली अधिकारियों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा है कि ईरान ने अमेरिका के हमले से कुछ दिन पहले ही यूरेनियम स्टॉकपाइल के साथ-साथ कुछ उपकरणों को एक गुप्त स्थान पर ट्रांसफर कर दिया होगा।

अमेरिका ने अपने बी-2 फाइटर जेट से इस न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया था। अमेरिका ने बम फोर्डो, नतान्ज और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर गिराए थे और इस हमले की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें तीनों प्लांट को काफी नुकसान हुआ लेकिन तस्वीरों में फोर्डो प्लांट के बाहर लगे 16 ट्रक गायब थे। अब उन ट्रक में क्या ले जाया गया और कहां ले जाया गया, ये किसी को पता नहीं है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰