बिहार के नगर निकायों के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. यहां 6 नगर निकायों में 45 सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है. जिसमें सुबह 7 बजे से मतदान शुरू किया गया. ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया की जा रही है. […]
By UB India News • Patna, Bihar शनिवार, 28 जून 2025, 03:44 AM • 3 मिनट read
बिहार के नगर निकायों के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. यहां 6 नगर निकायों में 45 सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है. जिसमें सुबह 7 बजे से मतदान शुरू किया गया. ऐसे में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया की जा रही है. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार छह नगर निकायों पूर्वी चंपारण के नगर पंचायत, मेहसी और पकड़ीदयाल, रोहतास के नगर पंचायत, कोचस, पटना के नगर पंचायत खुशरूपुर और नौबतपुर तथा नगर पंचायत विक्रम में आम चुनाव हो रहे हैं.
इसके तहत तीन सीटों वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का चुनाव होगा. इसके लिए वोटिंग की प्रकिया जारी है. 30 जून को वोटों की गिनती होगी. बता दें कि उपचुनाव के तहत मुख्य पार्षद के 3, उपमुख्य पार्षद के 3 और वार्ड पार्षद की 45 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं. उपचुनाव वाले नगर निकायों में नगर परिषद बांका, नगर पंचायत मैरवा (सीवान) और नगर पंचायत खिजरसराय (गया) के मुख्य पार्षद का पद शामिल हैं. इसके अलावा नगर परिषद बोधगया के उप मुख्य पार्षद के रिक्त पद पर भी उप चुनाव होगा. अन्य नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा. नगर निकायों में आम चुनाव एवं उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है. जिसके बाद उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है.
सुरक्षा के बीच वोटिंग
दरअसल बिहार में 19 नगर निगम हैं. जिसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बिहारशरीफ, छपरा, दरभंगा, गया, आरा, बेगूसराय, कटिहार, मुंगेर, पूर्णिया, सासाराम, बेतिया, समस्तीपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, मधुबनी और सहरसा शामिल हैं. प्रभारी जिलाधिकारी संजय कुमार निराला ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए 3 सेक्टर, 3 जोनल और 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है. चुनाव के मद्देनजर जिले में कुल 9 मतदान केंद्र भवन बनाए गए हैं, जिनकी कुल संख्या 4 है. इनमें सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 में एक भवन, सोनवर्षा नगर पंचायत वार्ड 08 में 2 भवन, और सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड 10 में एक भवन शामिल है, जहां उपचुनाव हो रहा है.
घर बैठे मतदान की सुविधा
दानापुर के नौबतपुर में नगर निकाय चुनाव कि मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस दौरान बूथों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है जहां महिला मतदाता और पुरुष मतदाता लाइन में खड़े होकर के अपने मत का प्रयोग करना शुरू कर दिए हैं. बता दें कि यहां पहली बार ऐसा हो रहा है जब मतदाता अपने मोबाइल के जरिए भी ई वोटिंग करेंगे और घर बैठे अपने मत का प्रयोग करेंगे. इससे लोगों को काफी सुविधा मिल रही है. साथ ही मतदान केंद्रों पर ज्यादा भीड़ नहीं देखी जा रही.