दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर के खिलाफ आज बांग्लादेश बंद, रथयात्रा के दिन कई शहरों में प्रदर्शन

बांग्लादेश में रथयात्रा के एक दिन पहले 26 जून को ढाका के खिलखेत में दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने आज घटना के विरोध में बांग्लादेश बंद का आह्वान किया है। बांग्लादेश हिंदू महासंघ ने शुक्रवार को बंद की जानकारी दी थी। शुक्रवार को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 जून 2025, 04:04 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर के खिलाफ आज बांग्लादेश बंद, रथयात्रा के दिन कई शहरों में प्रदर्शन
Photo: UB India News Archive

बांग्लादेश में रथयात्रा के एक दिन पहले 26 जून को ढाका के खिलखेत में दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने आज घटना के विरोध में बांग्लादेश बंद का आह्वान किया है। बांग्लादेश हिंदू महासंघ ने शुक्रवार को बंद की जानकारी दी थी।

शुक्रवार को रथयात्रा के दिन बांग्लादेश के कई शहरों में घटना के खिलाफ प्रदर्शन हुए। देश की अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय ने यूनुस सरकार के मंदिर गिराए जाने के फैसले के विरोध में कई जिलों और विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन और मानव श्रृंखला का आयोजन किया।

ढाका में आयोजित एक विरोध रैली में हिंदू अलायंस के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट गोबिंद चंद्र प्रामाणिक ने कहा, ‘जहां मंदिर गिराया गया, वहां मस्जिदें और मदरसे हैं। वहां कई अवैध ढांचे भी मौजूद हैं। ऐसे में मंदिर और उसकी मूर्तियों को अवैध कहकर गिराना यह साबित करता है कि इस सरकार के हर कोने में कट्टरपंथी घुस चुके हैं।’

बांग्लादेश रेलवे अधिकारियों ने 26 जून को ढाका के खिलखेत में एक दुर्गा मंदिर पर बुलडोजर चलवाया था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मंदिर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। हिंदू संगठनों का आरोप है कि अधिकारियों ने लोगों को जानकारी दिए बिना मंदिर तोड़ दिया।

भाजपा की बंगाल यूनिट ने ढाका में दुर्गा मंदिर पर रेलवे की कार्रवाई की तस्वीरें X पर पोस्ट की हैं।
भाजपा की बंगाल यूनिट ने ढाका में दुर्गा मंदिर पर रेलवे की कार्रवाई की तस्वीरें X पर पोस्ट की हैं।

24 जून को भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ मंदिर पर हमला किया था मंदिर समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सोमवार को रात करीब 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) जब श्रद्धालु मंदिर में थे, तब 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ मंदिर में हमला बोल दिया। इसके तीन दिन बाद रेलवे अधिकारियों ने मंदिर पर बुलडोजर चलवाया दिया।

मंदिर समिति का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों ने सिर्फ मंदिर को ध्वस्त किया, जबकि वहां आसपास सभी चीजों को छोड़ दिया। न्यू एज से बात करते हुए समिति के सचिव अर्जुन रॉय ने कहा कि उन्होंने पिछले साल दुर्गा पूजा मनाने और अस्थायी रूप से पूजा करने के लिए रेलवे अधिकारियों से परमिशन ली थी।

रेलवे मंत्री की सफाई- मूर्ति को सम्मान के साथ विसर्जित किया रेलवे मंत्रालय के सलाहकार मुहम्मद फौजुल कबीर खान ने मंदिर तोड़े जाने के सवाल पर सफाई देते हुए दावा किया कि 100 दुकानें, राजनीतिक दलों के दफ्तर, एक कच्चा बाजार और अंत में अस्थायी मंदिर हटाए गए।

मंदिर की मूर्ति को सम्मानपूर्वक बालु नदी में विसर्जित कर दिया गया। हालांकि, स्थानीय चश्मदीदों ने कहा कि बुलडोजर सीधे मंदिर और उसमें रखी मूर्ति पर चलाया गया। गुरुवार रात तक मूर्ति का कोई विसर्जन नहीं किया गया था।

चश्मदीदों का आरोप है कि बुलडोजर सीधे मंदिर और उसमें रखी मूर्ति पर चलाया गया।
चश्मदीदों का आरोप है कि बुलडोजर सीधे मंदिर और उसमें रखी मूर्ति पर चलाया गया।

भारत बोला- बांग्लादेश सरकार के रुख से निराश भारत ने बांग्लादेश में दुर्गा मंदिर को गिराए जाने की घटना पर आपत्ति जताई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में बांग्लादेश की अंतरिम यूनुस सरकार की सख्त आलोचना करते हुए कहा है कि यह घटना धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हमें जानकारी मिली है कि चरमपंथी समूह खीलखेत में दुर्गा मंदिर को गिराने की मांग कर रहे थे। लेकिन अंतरिम सरकार ने मंदिर की सुरक्षा करने के बजाय इसे ‘अवैध निर्माण’ बताकर गिरा दिया। इससे मूर्ति को हटाने से पहले ही नुकसान पहुंचा।’

जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि बांग्लादेश की सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह हिंदुओं, उनकी धार्मिक आस्थाओं, संपत्तियों और पूजा स्थलों की रक्षा करे। भारत लंबे समय से इस मुद्दे पर बातचीत कर रहा है। भारत को इस बात पर गंभीर निराशा है कि बांग्लादेश में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू
खास खबर

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का खार्ग द्वीप पूरी तबाह कर दिया गया है. हालांकि अभी ईरान ने इसकी पुष्टि नहीं की है. ट्रंप ने हमले की एआई वीडियो भी जारी की है.

UB India News31 अग॰
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰